उत्तर प्रदेश
कुछ देर में नीतीश कुमार लेंगे सीएम पद की शपथ, मंत्रियों के नाम तय
पटना। करंट क्राइम। कुछ ही देर में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 20 मंत्री भी शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
जदयू कोटे से विजय चौधरी, अशोक चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार व जमा खान के शपथ लेने की चर्चा है। भगवान सिंह कुशवाहा या फिर रामसेवक सिंह भी मंत्री हो सकते हैं।
भाजपा कोटे से फिलहाल आठ लोगों के मंत्री बनने की चर्चा है। इनमें उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा का नाम तय माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त नितिन नवीन, मंगल पांडेय, कृष्ण कुमार ऋषि व रमा निषाद के भी मंत्री बनने की चर्चा है। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता मंत्री हो सकती हैं।
हम से संतोष सुमन व लोजपा (आर) से राजू तिवारी का नाम
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए नई सरकार का गठन करने जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पटना पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ही विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे।
पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसे लेकर गांधी मैदान को भव्य तरीके से सजाया गया है। एक दिन पहले नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लिया था।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।
उत्तर प्रदेश
BKU कार्यकर्ताओं ने मेरठ सिटी स्टेशन पर की महापंचायत, ट्रेन पर किया कब्जा, पैसेंजर्स परेशान
मेरठ। करंट क्राइम। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ सिटी स्टेशन पर महापंचायत की। इस महापंचायत से पैसेंजर्स को भारी परेशानी हुई।
शाम होते ही सिटी स्टेशन पर भाकियू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। जैसे ही संगम एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर लगी किसानों ने ट्रेन की कई बोगियों को पूरी तरह से कब्जा लिया। हजारों की भीड़ के आगे रिजर्वेशन वाले आम यात्रियों की एक न चली। कई यात्रियों को अपनी आरक्षित सीट तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी और उन्हें परेशान होना पड़ा। यही नहीं, कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के डिब्बों को ही मंच बना दिया। सफर के दौरान बोगियों में रागिनी और संगीत का कार्यक्रम शुरू हो गया जिससे पूरा माहौल किसी आंदोलन जैसा नजर आने लगा।
ट्रेन पकड़ने से पहले शाम 5 बजे जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ता सिटी स्टेशन पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्लेटफॉर्म को ही पंचायत स्थल बना दिया। किसानों ने बीते दिनों गन्ना भवन पर हुई महापंचायत में उठाई गई मांगों को लेकर चर्चा की। बाद में सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रयागराज के लिए कूच किया।
उत्तर प्रदेश
कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी पैर से आलू धोने के बाद से छात्रों का बवाल जारी
कानपुर। करंट क्राइम। यहां हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल थम नहीं रहा है। श्रीधराचार्य हॉस्टल में मंगलवार सुबह मेस कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत सामने आने के बाद से ही छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे है। खाना बनाने की तैयारी के दौरान कर्मचारियों द्वारा चप्पल पहनकर पैरों से आलू साफ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया।
सैकड़ों छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कक्षाओं का बहिष्कार किया। शुक्रवार को भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल और मेस की व्यवस्थाएं लंबे समय से बदहाल हैं और उनकी सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।
छात्रों ने मांग की है कि मेस का ठेका रद्द किया जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश
कौन है गोल्डन बाबा, जो पहनते है 5 करोड के सोने के गहने, चांदी की थाली में खाते है खाना
प्रयागराज। करंट क्राइम। तीर्थनगरी प्रयागराज के माघ मेले में साधुओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही । साधुओं में गूगल गोल्डन बाबा आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। वे सिर से पैर तक सोने के गहनों से सजे रहते हैं। चांदी के बर्तनों में खाना खाते हैं और जहां भी जाते हैं, लड्डू गोपाल की सोने की मूर्ति अपने साथ रखते हैं।
इस अनोखे शख्स का नाम मनोज आनंद महाराज है, वह दावा करते हैं कि उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये के सोने और चांदी के गहने पहने हुए हैं। दोनों हाथों में भारी कंगन, हर उंगली में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों वाली अंगूठियां, और सोने, चांदी, शंख और रुद्राक्ष के मोतियों से बने कई हार ने मेले में उनकी मौजूदगी को खास बना दिया है।
गोल्डन बाबा ने बताया कि वह लगभग दो दशकों से सोना पहन रहे हैं और ’करौली वाले बाबा’ के भक्त हैं। उन्हें कभी भी लड्डू गोपाल की छोटी, शुद्ध सोने की मूर्ति के बिना नहीं देखा जाता है, उसे वह अपनी आध्यात्मिक ढाल बताते हैं।
-
देश2 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
राशिफल2 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
Entertainment3 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
देश3 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
Sports3 hours agoअंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के युवा गेंदबाज की आंधी में उड गई अमेरिका की क्रिकेट टीम
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoकौन है गोल्डन बाबा, जो पहनते है 5 करोड के सोने के गहने, चांदी की थाली में खाते है खाना
