Uncategorized
सोशल मीडिया साइटों को बंद करने से नेपाल में भारी बवाल, पुलिस की फायरिंग में 14 की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। Current Crime: भारत के पडोसी देश नेपाल में भारी सोमवार को भारी बवाल हो गया। बवाल की शुरुआत फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध से हुई है। प्रतिबंध के खिलाफ लाखों की संख्या में युवा सडक पर उतर आए हैं। बडे पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स पर चढ गए और संसद भवन में प्रवेश कर गए। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश में फायरिंग की।

पुलिस के अनुसार फायरिंग में 14 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
केपी शर्मा ओली सरकार के फैसले के खिलाफ युवा सडकों पर है। युवाओं में गुस्सा इतना है कि प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स को तोडकर संसद भवन में घुस गए. जिसके बाद बवाल और बढ गया। भीड को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पडे। फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 45 लोग घायल हैं। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण अधिकारियों ने मजबूर होकर एक दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।

युवाओं का कहना है कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं, वे अपनी शक्ति हम पर नहीं थोप सकते। भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों को दबाया जा रहा है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार के विरुद्ध है। सोशल मीडिया पर पर्चे और पोस्ट के माध्यम से लोगों से राजधानी में संघीय संसद के पास बानेश्वर आने का आह्वान किया गया था, ताकि सरकार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद करने के फैसले से पीछे हटने का दबाव बनाया जा सके।
नेपाल सरकार ने गुरुवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित 26 अपंजीकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया, क्योंकि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ पंजीकरण कराने में नाकाम रहीं। सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को पंजीकरण के लिए 28 अगस्त से सात दिन का समय दिया था। नोटिस में कहा गया है कि बुधवार रात समय सीमा समाप्त होने तक किसी भी बडे सोशल मीडिया मंच, जिनमें मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप), अल्फाबेट (यूट्यूब), एक्स (पूर्व में ट्विटर), रेडिट और लिंक्डइन शामिल हैं, ने पंजीकरण संबंधी आवेदन जमा नहीं किया था।
Uncategorized
रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा भारत, दोनों देशों के बीच 19 समझौतों पर हस्ताक्षर
नई दिल्ली। करंट क्राइम। रूस भारत को कच्चे तेल का निर्यात जारी रखेगा। भारत के साथ वाणिज्यिक समझौते में रूस ने कहा कि वह भारत को कच्चा तेल, नैचुरल गैस, रिफाइनिंग पेट्रोकेमिकल और न्यूक्लियर क्षेत्र में सप्लाई जारी रखेगा। पश्चिमी देशों के तमाम दबाव के बावजूद एनर्जी सेक्टर में भारत और रूस के बीच पहले से भी अधिक सहयोग दिख सकता है और भारत, रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रख सकता हैं। दोनों देशों के बीच कुल 19 समझौते हुए। दोनों देशों के बीच दूसरा बड़ा ऐलान सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुआ है। भारत में अभी ज्यादातर जगहों पर कोयले से बिजली बनाई जाती है लेकिन अब छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर प्लांट्स भी लगाना चाहते हैं।
इस तकनीक में पूरी दुनिया में रूस को सबसे आगे माना जाता है और अब जब रूस हमें इस क्षेत्र में और सहयोग देगा तो भारत का वो लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिसके तहत हम साल 2047 तक छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर्स से 100 गीगावाट बिजली बनाना चाहते हैं जबकि अभी हम इससे आठ गीगावाट बिजली ही बना पा रहे हैं।
भारत और रूस के बीच तीसरा बड़ा ऐलान ये हुआ है कि दोनों देश आपसी व्यापार को 100 अरब डॉलर यानी 9 लाख करोड़ रुपये तक लेकर जाएंगे। अभी दोनों देशों के बीच एक साल में 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का सालाना व्यापार होता है, जिनमें भारत का घाटा बहुत ज्यादा है। भारत, रूस से 5 लाख 39 हजार करोड़ रुपये का सामान खरीदते हैं जबकि उसे सिर्फ 41 हजार करोड़ रुपये का सामान बेचते हैं।
Uncategorized
दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम को सात साल की सजा, जुर्माना भी लगा
रामपुर। करंट क्राइम। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट मामले में भी दोषी मानते हुए रामपुर की एमपी/एमएलए विशेष कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में अब्दुल्ला के ऊपर दो पासपोर्ट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके साथ ही अदालत ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अब्दुल्ला इस समय दो पैन के मामले में सजा के बाद रामपुर की ही जेल में पिता आजम खां के साथ सजा काट रहे हैं।
अब्दुल्ला आजम पर यह आरोप था कि उन्होंने दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। इसमें उनकी जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी। यह मामला उनके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े विवादों की कड़ी में ही एक हिस्सा था। इससे पहले भी अब्दुल्ला आजम को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सजा सुनाई जा चुकी है। इसके चलते उनकी विधायकी भी रद्द हो चुकी है।
अब्दुल्ला आजम को यह सजा सुनाए जाने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर और भी गहरा संकट छा गया है। गौरतलब है कि आजम खां स्वयं भी कई मामलों में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, और अब उनके बेटे को एक और मामले में दोषी ठहराया जाना, सपा परिवार के लिए एक बड़ी निराशा है। कोर्ट के इस फैसले से साफ है कि आजम परिवार की कानूनी लड़ाई लंबी खिंचने वाली है। जुर्माने की राशि जमा न करने पर उन्हें अतिरिक्त सजा भी भुगतनी पड़ सकती है।
Uncategorized
अर्जेटीना के फुटबाल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी की टीम से भिडेगी आंध्र के मुख्यमंत्री रेवंत रेडडी की टीम
हैदराबाद। करंट क्राइम। अर्जेटीना के फुटबाल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी भारत आ रहे है। वे यहां प्रदर्शनी मैच का हिस्सा बनेंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी उनके साथ मैच खेलेंगे। इसके लिए वे प्रैक्टिस कर रहे है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अगले हफ्ते शनिवार 13 मार्च को होने वाले एक बड़े फुटबॉल मैच की तैयारी में जोरदार तरीके से लगे हुए हैं। इस फुटबॉल मैच में सीएम रेवंत रेड्डी की टीम का मुकाबला वैश्विक फुटबॉल आइकन और सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी माने जाने वाले लियोनेल मेस्सी की टीम से होगा।
वर्ल्ड फुटबॉल आइकन लियोनेल मेस्सी और तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी की टीम का फुटबॉल मुकाबला हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस बड़े फुटबॉल मैच के लिए हैदराबाद के डॉ. मैरी चेन्ना रेड्डी ग्राउंड पर फुटबॉल के अभ्यास में पसीना बहाते हुए नजर आए। इस दौरान वह खुद जमीन पर दौड़ते हुए, बॉल को कंट्रोल करते हुए और किक लगाते हुए दिखे।
