उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत; लापरवाही के आरोप में FIR दर्ज

गाजियाबाद। Current Crime : ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के पावी सादकपुर स्थित ‘बिंग ऑफ लाइफ’ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की मां, रेणु पाहवा ने केंद्र प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, मन्निद सिंह (31) को 1 जून 2025 को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। सेंटर के कर्मचारी विकास गुप्ता ने यह दावा किया था कि मरीज का उचित इलाज किया जाएगा और वो जल्द ठीक हो जाएगा। लेकिन परिवार का आरोप है कि मन्निद को अत्यधिक नींद की गोलियां दी जाती थीं, जिससे उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई।
11 जून की रात 9:30 बजे परिजनों को सूचित किया गया कि मन्निद की हालत गंभीर है और उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि केंद्र के संचालक दिनेश गुप्ता और अन्य स्टाफ युवक की लाश को इमरजेंसी के बाहर ले जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि मन्निद की मौत नशा मुक्ति केंद्र में ही हो चुकी थी, और उसे अस्पताल ले जाना केवल सच्चाई छिपाने के लिए था।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि भर्ती के बाद मन्निद ने कई बार असहजता की जानकारी दी थी, लेकिन हर बार सेंटर ने कहा कि इलाज सही ढंग से हो रहा है।
पुलिस ने इस मामले में संचालक विकास गुप्ता और दिनेश गुप्ता के खिलाफ FIR संख्या 1526 के तहत लापरवाही और जान से खिलवाड़ जैसे गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है और यदि आरोप सही पाए गए, तो आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना गाजियाबाद में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्न उठाती है। पहले भी ऐसे केंद्रों में इलाज के नाम पर अमानवीय व्यवहार और मरीजों की संदिग्ध मौतों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
Lucknow
BJP कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को भेजता था अश्लील वीडियो, चप्पल से हो गई जमकर धुनाई, देखें VIDEO

आगरा। करंट क्राइम। ताजनगर में भाजपा को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। भाजपा महिला नेताओं ने अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को पत्नी के सामने चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। कार्यकर्ता पर महिला नेताओं को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप है।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति परेशान करता है। यह व्यक्ति भाजपा का ही कार्यकर्ता है।
खंदौली में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी के कार्यकर्ता को चप्पलों से धुन दिया। है कि भाजपा कार्यकर्ता अपने ही अश्लील वीडियो बनाकर महिलाओं को भेजता था।
इसकी शिकायत महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से शिकायत की। इस पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता के घर पहुंचीं और उसकी पत्नी को उसकी पूरी करतूत बताई। जिसके बाद पत्नी के सामने ही चप्पलों से पिटाई की।
मामला रविवार की दोपहर का है।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी आशा अग्रवाल ने बताया कि खंदौली क्षेत्र निवासी आनंद शर्मा दो माह से महिलाओं को अश्लील फोटो-वीडियो भेज कर परेशान कर रहा था। जिस पर उसे मोबाइल पर कॉल करके समझाया था।मगर, आनंद शर्मा ने अपनी करतूत बंद नहीं की। आरोपी ने आंगनबाडी कार्यकर्ता के साथ ही भाजपा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों को भी अपने बनाए अश्लील वीडियो भेजे। जिस पर ही आनंद शर्मा को सबक सिखाने के लिए पहले उसके परिवार को उसकी करतूत बताई. फिर चप्पलों से पिटाई की।
खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में किसी महिला या पिट रहे आनंद शर्मा की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश
नोएडा के मंदिरों में सुबह से ही जारी है भोले बाबा का जलाभिषेक, देखें VIDEO

नोएडा। करंट क्राइम। सावन के पहले सोमवार को नोएडा व ग्रेटर नोएडा के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमर पडी है। अलग-अलग सेक्टरों में आयोजित शिवालयों में भक्त सुबह से ही महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिरों व शिवालयों में भक्तों की लाइनें लगी है।
सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिरों के आस-पास सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात किए गए है। शिव मंदिरों में बम बम भोले के नारे गूंजे रहे है। सावन का पावन और पवित्र महीना भोलेनाथ को समर्पित है।
नोएडा के शिवालयों को विशेष पारंपरिक तरीके से सजाया गया है। हर कोई “बम‑बम भोले” के स्वर में ऊर्जा भर रहा है।
Lucknow
ब्रह्म मुहुर्त में करें भगवान भोले का जलाभिषेक, कम से कम 108 बार “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें

गाजियाबाद। करंट क्राइम। भगवान भोले का पसंदीदा महीना सावन का आज पहला सोमवार है। सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं। हिंदू धर्म में सावन मास बेहद खास माना जाता है। खासतौर से सावन में पड़ने वाले सोमवार बहुत महत्तवपूर्ण होते हैं। सोमवार का दिन शिव जी का प्रिय है। मान्यता है कि सावन के सभी सोमवार को व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन इसकी पूजा विधि में गलतियां करने से बचना चाहिए।
सावन का पहला सोमवार है. एक ऐसा पावन दिन जो ना सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित है, बल्कि भारत की संस्कृति, प्रकृति और जन-जन से गहराई से जुड़ा हुआ है। श्रावण मास के सोमवार न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और पर्यावरण दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यह दिन भगवान शिव की आराधना को समर्पित होता है।
मान्यता है कि जो भक्त सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धा से व्रत रखकर भगवान शिव की विधिवत पूजा करता है, उसे जीवन की बड़ी-बड़ी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त से लेकर प्रदोष काल तक शिव जी की पूजा की जा सकती है। लेकिन जलाभिषेक के लिए विषेश मुहूर्त इस प्रकार है।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4 बजकर 15 से लेकर 5 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक
प्रातः काल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर पर ही शिवलिंग स्थापित कर सकते हैं, या नजदीकी शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, आक-धतूरा, सफेद फूल अर्पित करें। कम से कम 108 बार “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। व्रतधारी दिनभर फलाहार कर सकते हैं और शाम को शिव आरती करें। सायंकाल भगवान के मंत्रों का फिर जाप करें, तथा उनकी आरती करें। अगले दिन पहले अन्न वस्त्र का दान करें तब जाकर व्रत का पारायण करें।
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
BIG BREAKING गाजियाबाद में है 321 अवैध कॉलोनियां, GDA जारी की सूची, देखें पूरी सूची
-
Lucknow3 hours ago
मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में ढेर हुआ जीवा गैंग का कुख्यात बदमाश शाहरुख पठान
-
Lucknow23 hours ago
17 जुलाई को आएंगे स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे, क्या गाजियाबाद सुधार पायेगा अपनी रैंकिंग, 2023 में 19वें रैंक पर था
-
Lucknow1 hour ago
BJP कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को भेजता था अश्लील वीडियो, चप्पल से हो गई जमकर धुनाई, देखें VIDEO
-
Lucknow2 hours ago
अपने बेड पर पेट्रोल पंप मालिक ने कनपटी पर गोली मारी, मौत, व्यापारियों में शोक
-
ग़ाजियाबाद15 hours ago
गाजियाबाद में हिंदू युवा वाहिनी दूधेश्वर नाथ मंदिर से 14 जुलाई को नेम प्लेट अभियान की शुरुआत करेगी
-
Lucknow2 hours ago
ब्रह्म मुहुर्त में करें भगवान भोले का जलाभिषेक, कम से कम 108 बार “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें
-
उत्तर प्रदेश2 hours ago
नोएडा के मंदिरों में सुबह से ही जारी है भोले बाबा का जलाभिषेक, देखें VIDEO