ग़ाजियाबाद
पासोंडा में मजदूर की रहस्यमय मौत, पुलिस कर रही जांच – कमरे में मिला शव, गाजियाबाद हिंदी समाचार
टीला मोड़ के पसोंडा इलाके में एक मजदूर का शव कमरे में मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मोनू उर्फ मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि शराब…
ट्रांस हिंडन। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसोंडा में एक मजदूर का शव कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। टीला मोड़ पुलिस के अनुसार, श्याम लाल नाम का वह मजदूर मूल रूप से बरेली का निवासी था, जिसने मोनू को पसोंडा में सलीम के मकान में एक हजार रुपये प्रति माह पर किराए पर कमरा दिलाया था। शनिवार रात मोनू खाना खाकर सो गया था, लेकिन जब श्याम ने सुबह उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी कोशिशों के बावजूद जब मोनू ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो श्याम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ने के बाद पाया कि मोनू की लाश चारपाई पर पड़ी हुई थी। इसके बाद मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया गया, जिन्होंने बताया कि मृतक का नाम मोनू उर्फ मोहम्मद जावेद है और वह नंदरौली थाना गुन्नौर जिला संभल का निवासी है। टीला मोड़ पुलिस ने कहा कि मोनू शराब का सेवन करता था और संभवतः अत्यधिक शराब पीने के कारण उसकी मृत्यु हुई है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल8 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश9 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment10 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment10 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
Entertainment7 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
-
देश10 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
