उत्तर प्रदेश
नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, पति सौरभ के जन्मदिन पर हुआ बेटी का जन्म
मेरठ। करंट क्राइम। नीले ड्रम हत्याकांड से चर्चा में आई मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया है। शनिवार देर रात को मुस्कान रस्तोगी के पेट में तेज दर्द उठा और उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सोमवार को डॉक्टर्स की देखरेख में उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई गई।
डॉक्टर्स के मुताबिक, मां और बच्चे अब दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुस्कान रस्तोगी की यह दूसरी बेटी है। मुस्कान ने दूसरी बेटी को जन्म उस दिन दिया, जब सौरभ राजपूत का जन्मदिन भी है।
मुस्कान की पहली बेटी पीहू सौरभ के माता-पिता के साथ रह रही है। इस साल की शुरुआत में जब मुस्कान रस्तोगी को उसके बॉयफ्रेंड साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया था तब वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी।
मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके टुकड़े प्लास्टिक के नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था। सौरभ की हत्या के बाद वह अपने प्रेमी साहिल के साथ घूमने हिमाचल चली गई थी। मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंद्रानगर में यह सनसनीखेज वारदात हुई थी।
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ एसआईआर का अपडेट लिया
गाजियाबाद। करंट क्राइम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तीन जिलों में स्पेशल इंस्टेंसिव रीविजन यानि एसआईआर कार्यों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सबसे पहले मुरादाबाद पहुंचे, जहां वे दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया का भी अपडेट लिया। इसके बाद मुख्यमंत्रीगाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों के साथ एसआईआर कार्यों की जानकारी ली।
बैठक से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब एक घंटे तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को कई निर्देश दिए. बैठक के बाद वे आगरा के लिए रवाना हो गए।
भाजपा विधायक अजीत पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ गरीबों और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए निर्देश दिए।
एसआईआर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। पार्टी कार्यकर्ता भी हर संभव सहयोग दे रहे हैं। अधिक से अधिक फॉर्म का वितरण करें। मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिए हैं कि बिना किसी पक्षपात के मतदाता सूची तैयार की जाए, अपात्र वोटरों को हटाकर पात्र वोटरों को जोड़ा जाए।
उत्तर प्रदेश
भगवान कृष्ण को चुना जीवन साथी, धूमधाम से की लडडू गोपाल से शादी, जानिए बदायूं की पिंकी की कहानी
बदायूं। करंट क्राइम। शादी-ब्याह को लेकर कुछ फैसले इतने अनोखे होते हैं कि उनकी चर्चा दूर तक जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया, जहां पिंकी नाम की युवती ने भगवान कृष्ण की मूर्ति से विवाह कर लिया। यह कोई मज़ाक, भ्रम या दिखावा नहीं था, बल्कि पिंकी की गहरी आस्था, भरोसे और भावनाओं का नतीजा था। पिंकी बचपन से कृष्ण भक्ति में डूबी रही है। उसके लिए कृष्ण सिर्फ भगवान नहीं, बल्कि उसके जीवन का सहारा रहे हैं।
वृंदावन की एक यात्रा ने उसकी सोच को हकीकत में बदल दिया। बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के बीच अचानक उसकी हथेली में एक सोने की अंगूठी गिरी। पिंकी को लगा कि यह उसके जीवन का सबसे बड़ा संकेत है जैसे खुद कृष्ण ने उसे अपना लिया हो। यही पल उसकी ज़िंदगी में एक नया अध्याय लेकर आया।
पिंकी की दृढ़ता देखकर परिवार ने उसका साथ दिया। गांव के लोगों ने भी इस फैसले का सम्मान किया और फिर हुई एक अनोखी शादी, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
28 वर्षीय पिंकी शर्मा पढ़ाई में तेज और स्वभाव से शांत मानी जाती है। वह चंदौसी के कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर कर चुकी है. परिवार खेती करता है और घर में रोज पूजा होती है। पिंकी का बचपन भगवान कृष्ण की भक्ति में बीता है। घरवाले बताते हैं कि वह हमेशा मंदिर जाने और कृष्ण से बातें करने में सुकून महसूस करती थी।
पिंकी के पिता सुरेश चंद्र शर्मा बताते हैं कि वे पिछले कई सालों से पूरे परिवार के साथ वृंदावन जाते रहे हैं। वहां का वातावरण उनके जीवन का हिस्सा बन चुका था। पिंकी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढ रही थी, लेकिन शादी की बात यानी वर ढूंढने को लेकर वह हमेशा साफ थी वह कहती थी कि उसका जीवन साथी वही होगा जिसे कृष्ण चुनें।
शाम को जब बारात निकली, तो यह वाकई अनोखा दृश्य था। लगभग 100-150 लोग कृष्ण की मूर्ति लेकर पिंकी के घर पहुंचे। ढोल बज रहे थे, रंगीन लाइटें लगी थीं और पूरा गांव इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए एकत्र था।
उत्तर प्रदेश
खुल गया इस्पेक्टर की मौत का राज, लेडी कांस्टेबिल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
जालौन। करंट क्राइम। जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत मामले का खुलासा हो गया है। जब इंस्पेक्टर ने अपनी कनपटी पर गोली मारी, लेडी कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा वहीं खड़ी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मीनाक्षी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जांच में सामने आया है कि अरुण और मीनाक्षी के बीच काफी समय से नजदीकियां थीं। 8 फरवरी 2026 को मीनाक्षी की शादी होने वाली थी। मीनाक्षी उनसे दूर जा रही थी। दोनों के बीच पिछले कई दिनों इसको लेकर विवाद चल रहा था।
पूछताछ में मीनाक्षी ने कहा कि वह जब कमरे में पहुंची तो वह घायल अवस्था में कमरे में पड़े। इस पर वह चिल्लाते हुए थाना परिसर में पहुंच गई थी।
कुठौंद थाने के सरकारी आवास में शुक्रवार देर रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की पिस्टल से चली गोली से मौत हो गई थी। उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला था। पिस्टल उनके सीने पर ही रखी हुई थी।
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoखुल गया इस्पेक्टर की मौत का राज, लेडी कांस्टेबिल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
-
देश8 hours agoकोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सनातनी वातावरण, एक साथ 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ
-
नोएडा7 hours agoइंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
-
Sports5 hours agoविराट हुए लंदन रवाना, विजय हजारे ट्रॉफी खेलने आएंगे भारत
-
राशिफल4 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जाने क्या है आज के राशिफल में
-
Entertainment6 hours agoचिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम
-
देश3 hours agoवंदे मातरम पर जारी बहस के दौरान अखिलेश ने सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी है
-
Sports4 hours agoटूट गई स्मृति और पलाश की होने वाली शादी, दोनों ने सोशल मीडिया पर किया कंफर्म
