Entertainment
मुफासा: द लॉयन किंग बॉक्स ऑफिस संग्रह दिन 1 – शाहरुख़ ख़ान की वॉयस ओवर वाली फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को कड़ी टक्कर दी।
मुफासा: द लॉयन किंग की बॉक्स ऑफिस कमाई दिन 1: मुफासा, सिंबा, टिमन और पुंबा के साथ, 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ चुका है। बैरी जेनकिंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लॉयन किंग के प्रशंसकों ने खासा सराहा है। रिलीज होते ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया है।
इसके हिंदी डब संस्करण में शाहरुख खान की आवाज जुड़ने के बाद, भारतीय दर्शकों का इस फिल्म से विशेष जुड़ाव हो रहा है। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आ चुके हैं। आइए जानते हैं, फिल्म ने आज 10:30 बजे तक कितनी कमाई की है।
मुफासा: द लॉयन किंग का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एक अनाथ शावक मुफासा की कहानी, जो बुद्धिमान शेर और राजा बनता है, पहले दिन के कलेक्शन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये आंकड़े सैक्निल्क पर उपलब्ध हैं लेकिन अंतिम डेटा आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।
मुफासा ने पुष्पा 2 का संतुलन बिगाड़ा, वनवास को भी नुकसान
मुफासा के रिलीज होने से पहले तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 का प्रभाव देखा जा रहा था, जिसने इंडिया में 1000 करोड़ रुपये कमाए हैं और हर दिन दहाई के आंकड़ों में कमाई कर रही है। लेकिन, मुफासा के आने के बाद साफ है कि दर्शकों की एक बड़ी संख्या अब मुफासा की ओर आकर्षित हो रही है।
फिलहाल, पुष्पा 2 ने 13.75 करोड़ कमाए हैं, जबकि मुफासा इससे थोड़ी कमाई में पीछे है। वहीं, आज रिलीज हुई वनवास ने अभी तक केवल 60 लाख रुपये कमाए हैं। यह स्पष्ट है कि मुफासा के आगमन ने अन्य भारतीय फिल्मों के कलेक्शन पर असर डाला है।
शाहरुख खान, अबराम और आर्यन खान ने निभाए प्रमुख किरदारों को अपनी आवाज
शाहरुख खान ने मुफासा का, आर्यन खान ने मुफासा के बेटे सिंबा का और अबराम ने युवा मुफासा का किरदार निभाया है। फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं और इनकी आवाज को भी काफी सराहा जा रहा है। यह भी एक कारण है कि लोग शाहरुख खान के स्टारडम की वजह से इस फिल्म की ओर खिंच रहे हैं।
और पढ़ें: साउथ की ‘पुष्पा 2’ और हॉलीवुड की ‘मुफासा’ के बीच पिसी बॉलीवुड की ‘वनवास’? जानें पहले दिन का हाल
Entertainment
संजय खान की पत्नी का क्यों किया गया हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार?
मुंबई। करंट क्राइम। मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन खान का शुक्रवार को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वे 81 साल की थी।
शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से किया गया। उनके अंतिम संस्कार के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि जरीन खान का बेटा जायद खान शव के आगे घडा लेकर चल रहे हैं। सोशल मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर मुस्लिम परिवार की जरीन खान का हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार क्यों किया गया? संजय खान डैशिंग एक्टर फिरोज खान के भाई है।
दरअसल, ज़रीन खान जन्म से ही हिंदू थीं और उनका असली नाम ज़रीन कटरक था। संजय खान से शादी के बाद भी उन्होंने कभी इस्लाम धर्म नहीं अपनाया, यही वजह है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पति के मुस्लिम धर्म के बजाय हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया। इसलिए परिवार ने यह सुनिश्चित किया कि उनका हिंदू परंपराओं के अनुसार ‘दह संस्कार’ हो।
ज़रीन की पहली मुलाक़ात संजय से उनकी मां बीबी फ़ातिमा बेगम ख़ान के ज़रिए हुई थी। उस वक्त ज़रीन महज 14 साल की थीं। दोनों ने 1966 में एक दूसरे को डेट करना शुरू की और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले, ज़रीन कटराक 1960 के दशक में एक लोकप्रिय मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं।
Entertainment
विक्की कौशल और कटरीना के घर आया नन्हा राजकुमार, 42 साल की उम्र में कटरीना बनीं मां
मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड की हॉट जोडी विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर नन्हा राजकुमार आया है। जी हां, यह जोडी अब पैरेंट्स बन गई है। कटरीना ने शुक्रवार को नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है। 42 साल की उम्र में कटरीना ने बच्चे को जन्म दिया।
विक्की कौशल और कटरीना ने फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टा पर लिखा की कटरीना ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं।
विक्की कौशल ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए लिखा- हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है। 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की।
खबर आते ही सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि कपल जल्द ही बेबी की झलक उनके साथ शेयर करें।
Entertainment
जिसको चाहती थी उसी की पुण्यतिथि पर दुनिया को रूखसत किया इस मशहूर अभिनेत्री ने
मुंबई। Current Crime : सातवें और आठवें दशक की मशहूर अभिनेत्री व गायिका सुलक्षणा पंडित अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 71 साल की थीं। उनका पूरा परिवार संगीत से जुडा रहा। उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने कहा कि दिल का दौरा पड जाने से सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है।
12 जुलाई, 1954 को जन्मी सुलक्षणा ने जितेंद्र, विनोद मेहरा के साथ कई हिट फिल्में दी है। सुलक्षणा ने मात्र नौ वर्ष की उम्र से संगीत सीखना आरंभ कर दिया था। उन्होंने चलते-चलते, उलझन, अपनापन समेत कई फिल्मों में गाना गाया था। साल 1975 में फिल्म ’संकल्प’ का गीत ’तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। वहीं उलझन, संकल्प, राजा, हेराफेरी, संकोच, अपनापन, खानदान और वक्त समेत अनेक फिल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया था। उनका पहला गाना तकदीर (1967) फिल्म में लता मंगेशकर के साथ सात समुंदर पार से.. था।
उन्होंने किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ संगीत समारोहों में भी गाया। दूर का राही (1971) फिल्म के लिए उन्होंने किशोर कुमार के साथ बेकरार दिल तू गाए जा.. गाया, जिसे तनुजा पर फिल्माया गया था। सुलक्षणा आजीवन अविवाहित रहीं।
उन्होंने अपनी पहली फिल्म उलझन (1975) में अभिनेता संजीव कुमार के साथ स्क्रीन साझा किया था और अपना दिल हार गई थीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं।
हालांकि, संजीव ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। यह महज संयोग है कि उनका निधन छह नवंबर को उसी दिन हुआ है, जिस दिन संजीव कुमार की पुण्यतिथि होती है।
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoसिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
-
उत्तर प्रदेश14 hours agoवाराणसी रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी ने दी देश को 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, कहा-अगली पीढी की नींव तैयार
-
उत्तर प्रदेश13 hours agoहिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
-
राशिफल12 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoLIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
-
उत्तर प्रदेश12 hours agoLIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड
-
ग़ाजियाबाद10 hours agoLIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
-
Entertainment8 hours agoसंजय खान की पत्नी का क्यों किया गया हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार?
