Connect with us

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में बाहर से ताला लगे फ्लैट में लगी आग, मां और बेटी झुलसी, पति की भूमिका संदिग्ध

Published

on

गाजियाबाद। करंट क्राइम। शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे तुलसी निकेतन के एक फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फ्लैट को अपने काबू में कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से मां और बेटी बुरी तरह झुलस गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। लेकिन माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।
साहिबाबाद स्टेशन से दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से 32 साल की महिला और इनकी 6 साल की बच्ची 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गईं। पुलिस ने दोनों को दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना टीला मोड़ के तुलसी निकेतन में फ्लैट नंबर 61। में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर आग लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फ्लैट के बाहर ताला बंद था और अंदर से धुआं निकल रहा था। पुलिस की मदद से ताला तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया गया तो देखा गया कि कमरे में रखा फ्रिज जल रहा था और पूरे मकान में धुआं फैला हुआ था। फ्रिज का कंप्रेशर भी जल रहा था। पुलिस पति की भूमिका को संदेह मानकर जांच कर रही है।
घायल महिला की पहचान सब्बी परवीन उर्फ पिंकी (32 वर्ष) पत्नी मोहम्मद जाकिर के रूप में हुई, जबकि बच्ची का नाम साइना परवीन (6 वर्ष) बताया गया। यह परिवार दो दिन पूर्व ही इस फ्लैट में किराए पर शिफ्ट हुआ था। मोहम्मद जाकिर बुलंदशहर का रहने वाला है। जाकिर ऑटो चालक है।
अंदर तलाशी ली गई तो एक महिला और एक छोटी बच्ची फर्श पर अचेत अवस्था में मिलीं। दोनों के कपड़े भी जल चुके थे। चेहरा, हाथ और पैर झुलस गए। दोनों बेहोशी की हालत में मिलीं। जहां दोनों की हालत नाजुक है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

सिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा

Published

on

By

लखनऊ। करंट क्राइम। यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए आज लखनऊ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। केवल एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है और ये नामांकन पंकज चौधरी का है। ऐसे में अब यह स्पष्ट हो गया है कि पंकज चौधरी ही बीजेपी के अगले अध्यक्ष बनेंगे। उनके नामांकन पत्र में सीएम योगी प्रस्तावक बने हैं।
महराजगंज सीट से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी दफ्तर में नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक बने हैं। ऐसे में यूपी बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी के नाम का ऐलान अब केवल औपचारिकता भर रह गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पंकज चौधरी के नाम का ऐलान करेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सांसदों और विधायकों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। नामांकन से पहले ही यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इशारों-इशारों में पंकज की दावेदारी पुख्ता कर दी थी। पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी, सूर्यप्रताप सिंह शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान और असीम अरुण थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी दफ्तर पहुंचकर प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए। अब रविवार को उनके नाम का ऐलान किया जाएगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष

Published

on

By

लखनउ। करंट क्राइम।उत्तर प्रदेश बीजेपी में लंबे समय से चल रहा प्रदेश अध्यक्ष का सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही पार्टी आज नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का अनौपचारिक ऐलान कर सकती है। अगर एक ही नामांकन हुआ तो दोपहर बाद पता चल जाएगा कौन होगा बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष। अगर दो नामांकन हुए तो फिर चुनाव होगा।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग तय है। आज दोपहर 2 बजे तक उनके नाम का अनौपचारिक ऐलान भी हो सकता है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि सिर्फ पंकज चौधरी ही नामांकन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी के प्रस्तावक होंगे।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा बीजेपी रविवार को करेगी। रविवार दोपहर 12 बजे लखनऊ के एक बड़े सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम का भी ऐलान किया जाएगा। ज्यादातर सांसद भी आज लखनऊ में ही रहेंगे। उन्हें राष्ट्रीय परिषद के नामांकन के लिए बुलाया गया है।
दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस बनाए रखकर बीजेपी ने इसे लगभग एक बड़े राजनीतिक इवेंट का रूप दे दिया है। पार्टी ने यह लगभग तय कर लिया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में ओबीसी चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसे बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पंकज चौधरी ओबीसी वर्ग की कुर्मी बिरादरी से आते हैं और वे सात बार सांसद रह चुके हैं। ऐसे में अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह यूपी की राजनीति में एक बड़ा संदेश होगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

दरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

By

मुजफ्फरनगर। करंट क्राइम। मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद इरफान का दरोगा को गर्दन काटने की धमकी वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इरफान ने दारोगा पर मारपीट का आरोप लगाया था। गर्दन काटने की धमकी वाला वीडियो सामने आने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की।
घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक स्थित मदीना मस्जिद के मुअज्जिन इरफान ने कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी पर अजान के दौरान तेज आवाज को लेकर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि दरोगा इरफान को मस्जिद से खींचकर बाहर ले जा रहे हैं। इस घटना के बाद जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि इस बीच इरफान का एक और वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में वह जमीयत के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान अपना अनुभव बता रहा था, लेकिन इसी बीच उसने दरोगा की गर्दन काटने जैसी गंभीर धमकी दे डाली। वीडियो देखते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी तरह की धमकी या कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending