Connect with us

देश

मोहाली समाचार: पंजाब के मोहाली में 6 मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोग फंसे; बचाव अभियान जारी

Published

on

मोहाली के सोहाना सैनी बाग में एक बिल्डिंग के गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में 10 से 12 लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। यह हादसा नजदीकी बिल्डिंग की नींव अधिक खोदने के कारण हुआ। गिरने वाली बिल्डिंग में एक जिम चल रहा था, और लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, मोहाली। आज (शनिवार) शाम को पंजाब के मोहाली के सोहाना सैनी बाग में एक गंभीर हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, यहां एक छह मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इसमें लगभग 20 लोगों के दबे होने की आशंका है, और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

यह हादसा एक अन्य बिल्डिंग में नींव की गहरी खुदाई के चलते हुआ। गिरने वाली इमारत में जिम की गतिविधियां चल रही थीं। इमारत के गिरने से वहाँ हड़कंप मच गया। इमारत की ऊपरी मंजिल पर जिम और अन्य मंजिलों पर कार्यालय थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेसमेंट में खुदाई के दौरान अचानक इमारत गिरी। मलबे में लगभग 20 लोग दबे होने की संभावना है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उनके निर्देश पर पश्चिमी कमान से सेना की टुकड़ियों के द्वारा बचाव अभियान को बढ़ाने की मांग की गई है।

पहली और दूसरी मंजिल पर था पीजी

जानकारी मिली है कि इस बिल्डिंग की पहली और दूसरी मंजिल पर पीजी चल रहा था, जबकि तीसरी मंजिल पर जिम था। यह इमारत Residential बताई जा रही है, जिसमें अवैध रूप से जिम और पीजी का संचालन हो रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि इमारत के साथ बेसमेंट में खुदाई की जा रही थी।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

फिलहाल, हादसे के समय जिम में कई लोगों के मौजूद होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं, और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, अब तक किसी को मलबे से नहीं निकाला जा सका है। सूत्रों के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ, तब जिम खुला हुआ था और कई लोग एक्सरसाइज कर रहे थे।

मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस

प्रशासन को मलबे में करीब 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसलिए, प्रशासन ने तेजी से रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को बुलाया गया है, ताकि मलबे में फंसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। प्रशासन ने वहाँ डॉक्टरों की एक टीम भी तैनात की है। ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग दे रहे हैं। साथ ही, प्रशासन जेसीबी मशीन का उपयोग करके मलबे को हटाने में जुटा हुआ है। मोहाली के एसएसपी भी मौके पर मौजूद हैं।
मोहाली के डीसी आशिक जैन ने कहा है कि वह मौके पर पहुंच चुके हैं और मलबे को हटाने तथा लोगों को बचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मलबे में कितने लोग दबे हैं, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन सभी आवश्यक प्रयास कर रहा है। यह भी पढ़ें- ‘करियर खराब होते देर नहीं लगेगी…’, PU में बैठे छात्रों को SHO ने धमकाया; पुलिस पर धक्के मारने का भी आरोप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।

देश

राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Published

on

By

अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।

Continue Reading

देश

नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।

Continue Reading

देश

यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई

Published

on

By

अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending