Connect with us

Sports

भारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच

Published

on

कोलकाता। करंट क्राइम। फुटबॉल के वर्ल्ड सुपर स्टार लियोनेल मेसी कोलकाता पहुंच गए हैं। उनका विमान सुबह 3 बजे कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा। सुबह तीन बजे बडी संख्या में उनके समर्थक एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। मेसी मियामी से दुबई होते हुए कोलकाता पहुंचे। लोग मेसी के नाम के नारे लगाते दिखे, अर्जेंटीना के झंडे लहराए गए और कई फैंस तो बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जबकि पुलिस ने टर्मिनल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।
फ्लाइट के लैंड होने से कई घंटे पहले ही फैंस एयरपोर्ट पहुंच गए थे। फैंस का उत्साह देखते ही बनता था। एक फैन ने कहा कि हम दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं. जरूरत पड़ी तो चार घंटे भी इंतजार करेंगे। जिंदगी में मिलने वाले इस इकलौते मौके को हम नहीं गंवाना चाहते।
कोलकाता में मेसी का दिन प्राइवेट मीट-एंड-ग्रीट से शुरू होगा, जो सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक रहेगा और यह सिर्फ चुनिंदा मेहमानों के लिए होगा। इसके बाद वे ऑनलाइन माध्यम से अपने नाम की एक प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जो शहर के साथ उनके खास रिश्ते को दिखाता है।
दिन का सबसे बड़ा खास हिस्सा युवभारती स्टेडियम में होने वाला फ्रेंडली मैच होगा, जहां हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी स्टेडियम में फैन इंटरैक्शन प्रोग्राम के साथ कोलकाता में मेसी का कार्यक्रम खत्म होगा। इसके बाद मेसी हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे।

Sports

दूसरे वन डे में भारत की पहली बल्लेबाजी, रोहित और गिल ने दी ठोस शुरुआत

Published

on

By

राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में भारत ने ठोस शुरुआत की है। रोहित और गिल की जोडी ने पहले विकेट पर खबर लिखे जाने तक 56 रन बना लिए थे। अभी 10 ओवर ही हुए थे।
भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।

Continue Reading

Sports

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी पहली भारतीय महिला खिलाडी, जानें क्या है रिकॉर्ड

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इस पारी के साथ हरमनप्रीत डब्ल्यूपीएल इतिहास में 1ए000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं।
पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया।

Continue Reading

Sports

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन डे मैच आज, फिर रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर विराट कोहली

Published

on

By


राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वन डे मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत ने पहले से ही 1-0 की बढत ले ली है। इस मैच में भी सबकी नजर विराट कोहली पर होगी। विराट कोहली एक और रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है। अगर वे इस मैच में भी 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। यह उपलब्धि उन्हें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों की सूची में सबसे ऊपर ले जाएगी।
बडौदरा के मैच में विराट ने 93 रन बनाए थे।
कोहली का यह शानदार फॉर्म पिछले कुछ समय से जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आखिरी वनडे से यह सिलसिला शुरू किया था।

राजकोट में अगर वे अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वे लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending