उत्तर प्रदेश
BIG BREAKING – दलबल के साथ ग्रीन बेल्ट पर किए गए कब्जे को हटाने पहुंची मेयर, मजार को भी हटाया जाएगा, See VIDEO

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जीटी रोड पर नए बस अड्डे के पास ग्रीन बेल्ट पर मजार देख कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश के अगले दिन यानि शनिवार को सुबह-सुबह मेयर सुनीता दयाल नगर निगम के दलबल के साथ मौके पर पहुंची। वहां जाते ही उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को ईंट खंरजे आदि हटाने के निर्देश दिए। मेयर सुनीता दयाल के निर्देश के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने ईंट खडंजों को हटा दिया। वहां रखी पानी की एक टंकी को भी हटा दिया।
उन्होंने मजार की देखभाल करने वाले खादिम की फिर से क्लास ली। उन्होंने कहा कि डासना से आकर यह व्यक्ति यहां मजार के आसपास कब्जा कर रहा है। सारे पेडों को काट दिया है। पांच फुट के रास्ते पर ईंटें लगाकर चौडा कर दिया है। यहां से हजारों वाहन जाते हैं। धीरे धीरे तो यह सारा कब्जा कर लेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को पहले ही चेतावनी जारी की गई थी लेकिन इसके बाद भी बाज नहीं आ रहा है। और ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मजार है या कुछ और, इसकी जांच कराई जाएगी। यहां प्रसाद चढाने का कोई औचित्य नहीं है।


मेयर ने कहा कि सबसे चर्चा के बाद मजार को हटाने पर विचार किया जाएगा। यहां बडे पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। मेयर के निर्देश पर ग्रीन बेल्ट पर लगी सारी ईंटों को उखाड दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के दूसरे इलाकों में जहां भी नगर निगम या सरकारी जमीन पर मजारें बनाई गई हैं, वहां का सर्वे कराकर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश
मंगलवार दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया स्पेस सेंटर पहुंचेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, बेसब्री से हो रहा है इंतजार

लखनऊ। करंट क्राइम। लखनऊ निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज शाम 4ः35 मिनट पर स्पेसएक्स ड्रैगन यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल से अलग हो जाएंगे। उम्मीद है कि कल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) वे कैलिफोर्निया अमेरिका पहुंच जाएंगे।

स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में भारत के शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन पर तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। ऐसी उम्मीद है सुभांशु शुक्ला कल यानी 15 जुलाई को भारत के समय के अनुसार दोपहर 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंच जाएंगे। शुभांशु की यह यात्रा भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रही है। शुभांशु के अनुभवों से भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन को बड़ी मदद मिलेगी। पूरा देश अब उनकी सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है
शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से अपने देश भारत को लेकर कहा था, “भारत कैसा दिखता है मैं आपको बताता हूं। आज का भारत स्पेस से महत्वकांशी दिखता है। आज का भारत निडर दिखता है। आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है। आज का भारत गर्व से पूर्ण दिखता है और इन्हीं सब कारणों की वजह से मैं आज फिर से कह सकता हूं कि आज का भारत अभी भी सारे जहां से अच्छा दिखता है।
शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने कहा कि हम इसका इंतजार कर रहे थे, इसलिए हमें खुशी है कि वह वापस आ रहे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह सुरक्षित वापस आएं।
गगनयान में मदद करेगा
अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान, शुभांशु शुक्ला भारत की ओर से एक्सिओम-04 मिशन के तहत सात सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण प्रयोगों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे थे। इनमें से चार प्रयोग सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं, जबकि तीन पूरे होने वाले हैं। ये प्रयोग अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण छलांग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो गगनयान और भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करेंगे।
Lucknow
गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, महिला विंग का गठन, पूनम सिंह बनीं चेयरपर्सन

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, महानगर महामंत्री मनवीर नगर के नेतृत्व में महिला विंग का गठन किया गया। महिला विंग की महानगर प्रभारी साक्षी नारंग को बनाया गया। चेयरमैन पूनम सिंह, अध्यक्ष शीतल अरोड़ा, महामंत्री अनु अरोड़ा और लवली कौर को पदों पर नियुक्त किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर विधायक संजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल सांवरिया, मेरठ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष सुरेश महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, संजीव लाहोरिया, उपाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, कपिल गोयल उपस्थित रहे।

विजय नगर प्रभारी रघुवीर सोनी, सहप्रभारी वरुण सिंह, ने सभी का जोरदार स्वागत किया। गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने महिला संगठन की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो तो वह उन्हें बता सकती है। उनकी समस्या का समाधान करा जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने उपाध्यक्ष पद पर परमजीत, नीलम सिंह, डॉक्टर योगिता, एडवोकेट नीलम, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, मंत्री अनीता विश्वास, मंजू चौहान, निशा तंवर, सोनिया वर्मा, सारिका शर्मा, सरिता गुप्ता, मुनमुन, निर्मल सिंह, पूनम शर्मा को महानगर के सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Business
15 साल पहले महज 4 रुपए थी कीमत, आज एक बिटकॉइन 1 करोड रुपए का हो गया

नई दिल्ली। करंट क्राइम। करीब 15 साल पहले महज 4 रुपए में मिलने वाला एक बिटकॉइन अब 1 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से इसके भाव में इतनी जोरदार तेजी की आंधी आई कि इसके भाव आज पहली बार $1.21 लाख के पार पहुंच गए।
बिटकॉइन की तेजी ने इसे मार्केट कैप के हिसाब से सिल्वर और गूगल से आगे कर दिया और अब यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा एसेट है। अमेरिकी ’क्रिप्टो वीक’ से पहले बिटकॉइन की चमक तेजी से बढ़ रही है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भाव उछलकर $1.21 लाख के पार पहुंच गए। भारतीय करेंसी रुपये में बात करें तो पहली बार बिटकॉइन 1 करोड़ के पार पहुंचा है। कारोबार के दौराम आज यह $1,22,540.92 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।
सात दिनों में इसमें 12 प्रतिशत से अधिक तेजी आई है। इस क्रिप्टो मार्केट को ट्रंप के सपोर्ट, क्रिप्टो ईटीएफ में मजबूत निवेश और कॉरपोरेट ट्रेजरी के बढ़ते आवंटन से सपोर्ट मिला है।
बिटकॉइन की तेजी ने इसे मार्केट कैप के हिसाब से सिल्वर और गूगल से आगे कर दिया और अब यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा एसेट है। बिटकॉइन का मार्केट कैप $2.4 ट्रिलियन यानी $2.4 लाख करोड़ है जबकि गूगल का मार्केट कैप $2.19 ट्रिलियन है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप एसेट गोल्ड है। आज से शुरू हो रहे ’क्रिप्टो वीक’ ने बिटकॉइन में तगड़ी चाबी भरी है जिसके चलते यह नई ऊंचाई पर पहुंचा है।
अमेरिका ने 3 जुलाई को ऐलान किया था कि 14 जुलाई से शुरू होने वाला सफ्ताह क्रिप्टो वीक होगा। अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो कैपिटल बनाने के लक्ष्य के तहत क्लेरिटी एक्ट, जीनियस एक्ट, और एंटी-सीबीडीसी सर्विलांस एक्ट जैसे अहम बिल पर चर्चा होगी। ये बिल क्रिप्टो से जुड़ी नियामकीय भूमिकाओं को स्पष्ट करने, स्टेबलकॉइन्स को ऑथराइज करने और अमेरिका के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को रोकने के उद्देश्य से लाए जा रहे हैं।
-
उत्तर प्रदेश24 hours ago
BIG BREAKING गाजियाबाद में है 321 अवैध कॉलोनियां, GDA जारी की सूची, देखें पूरी सूची
-
Lucknow3 hours ago
BJP कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को भेजता था अश्लील वीडियो, चप्पल से हो गई जमकर धुनाई, देखें VIDEO
-
Lucknow5 hours ago
मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में ढेर हुआ जीवा गैंग का कुख्यात बदमाश शाहरुख पठान
-
Lucknow4 hours ago
अपने बेड पर पेट्रोल पंप मालिक ने कनपटी पर गोली मारी, मौत, व्यापारियों में शोक
-
Lucknow52 minutes ago
गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, महिला विंग का गठन, पूनम सिंह बनीं चेयरपर्सन
-
ग़ाजियाबाद17 hours ago
गाजियाबाद में हिंदू युवा वाहिनी दूधेश्वर नाथ मंदिर से 14 जुलाई को नेम प्लेट अभियान की शुरुआत करेगी
-
Lucknow4 hours ago
ब्रह्म मुहुर्त में करें भगवान भोले का जलाभिषेक, कम से कम 108 बार “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें
-
राशिफल3 hours ago
इन राशियों पर बरसेगा धन और सफलता, जानें आज 14 जुलाई का राशिफल