देश
ईडी के छापे के विरोध में टीएमसी ने कोलकाता में निकाला मार्च
कोलकाता। करंट क्राइम। आईपैक कार्यालय पर ईडी की रेड के बाद शुक्रवार को ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी कार्यकर्ताओं में मार्च निकाला। 8 नंबर बस स्टैंड इलाके से शुरू होकर हाजरा मोड़ की ओर यह मार्च निकाला गया।
ईडी की कार्रवाई के दौरान मुख्ययमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंची और वहां से एक फाइल व लैपटाप अपने लेकर चली आईं। टीएमसी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां चुनाव से पहले पार्टी के रणनीतिक दस्तावेजों तथा डेटा को हाथ लगाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, ईडी ने ममता पर जांच में बाधा डालने व छापेमारी के दौरान दस्तावेज व डिजिटल सुबूतों को जबरन छीनने का आरोप लगाया। इसे लेकर ईडी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दूसरी ओर तृणमूल भी ईडी की कार्रवाई का विरोध करते हुए हाई कोर्ट पहुंची।
देश
कैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
अहमदाबाद। करंट क्राइम। दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है। 10 मंजिला ऊंची पानी की टंकी के बिल्कुल ऊपर एक जेसीबी खड़ी है और उसी ऊंचाई पर बुलडोजर एक्शन चल रहा है।
इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। मामला गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां कालुपुर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के तहत एक पुरानी पानी की टंकी को तोड़ा जा रहा था। यह टंकी करीब 10 मंजिला ऊंची थी और इसकी उम्र लगभग 75 साल बताई जा रही है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को चौंका दिया।
पहले एक भारी क्रेन की मदद से करीब 8 टन वजनी जेसीबी को टंकी के ऊपर पहुंचाया गया। इसके बाद दो अनुभवी ऑपरेटर ऊपर भेजे गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को सील किया गया और टंकी को उपर से तोडा गया।
देश
BMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
मुंबई। करंट क्राइम। वृहत्मुंबई महानगर पालिका यानि बीएमसी के चुनाव के रूझान आने लगे है। बीएमसी के शुरुआती रूझानों में भाजपा-शिवसेना और महाविकास आघारी के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने मामूली बढत बनाई हुई है। वहीं पुणे और नागपुर में भाजपा को बढत मिलती दिख रही है।
महाराष्ट्र में कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हो गई।
भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) महायुति के तहत ज्यादातर निगमों में साथ हैं, लेकिन पुणे में अलग-अलग चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे ने मराठी मानुष के मुद्दे पर हाथ मिलाया है। दोनों ठाकरे चचेरे भाई करीब दो दशक बाद एक साथ आए हैं। आज के नतीजे से दोनों भाइयों के आगे की राजनीतिक साझेदारी का भी अंदाजा लग जाएगा। अजीत पवार और शरद पवार ने वोटों के बंटवारे से बचने के लिए समझौता किया है। पुणे में शिवसेना (शिंदे) ने भाजपा के साथ सीट-शेयरिंग फॉर्मूला न बनने पर अकेले चुनाव लड़ा। नागपुर में 16 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं, जिनमें बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। बीएमसी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शिवसेना (यूबीटी)-एनसीपी-शरद 20 सीटों पर आगे चल रही है। ठाणे के रुझानों में बीजेपी 6 सीटों पर आगे है। वहीं नागपुर में भी 5 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इन पांचों सीटों पर ही बीजेपी आगे है।
देश
राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।
-
Entertainment24 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स24 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश24 hours agoराहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoमायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट, बीच में ही उठकर चली गई बसपा अध्यक्ष
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoमथुरा में गणेश पहलवान की हत्या का खुलासा, पडोसी ने दो लाख में की थी डील
-
देश2 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल1 hour agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
