Connect with us

अरुणाचल प्रदेश

लकी नंबर बना विजय रुपाणी के लिए अनलकी, 1206 को काफी लकी मानते थे, उसी दिन हुई मौत

Published

on

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई है। इसे महज संयोग कहिए या कुछ भाजपा नेता विजय रुपाणी का 1206 से विशेष लगाव रहा है। वे इस नंबर को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। गौर फरमाइए, उनकी मौत भी इसी नंबर के दिन पर हुई है।
पुराने स्कूटर से लेकर पहली कार तक एक नंबर…1206 को लकी मानते थे विजय रुपाणी।


गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वहीं अब विजय रुपाणी के निधन की तारीख को लेकर एक हैरान कर देने वाल संयोग सामने आया है।


दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन में एक नंबर था, जो सिर्फ एक अंक नहीं बल्कि उनके लिए भरोसे का प्रतीक था। यह नंबर था 1206, जिसे वो अपने लिए लकी समझते थे। इस नंबर को विजय रुपाणी इतना लकी मानते थे कि स्कूटर से लेकर कार तक उनकी सभी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से इसी नंबर 1206 से ही होती रही। लेकिन यही संख्या उनके लिए ऐसी अशुभ हुई कि उनकी जान तक चली गई।


पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी के लिए 12 जून यानी 12-06 को उनका सबसे भरोसे वाला नंबर 1206 उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी अनलकी साबित हो गया। विजय रुपाणी का स्कूटर से लेकर पहली कार का नंबर 1206 ही था। यह कार और स्कूटर आज भी उनके घर की पार्किंग में मौजूद हैं। लेकिन, संयोग ही है कि 12-06 ही उनके जीवन की अंतिम तारीख बन गई।

Videos

भारी बारिश के चलते गंगाजल के स्तर में भारी बढ़ोत्तरी

Published

on

By

हापुङ । करंट क्राइम। तेज बारिश के कारण हापुड़ में गंगाजल का स्टार लगातार बढ़ रहा है। गढ़ कोतवाली क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को सचेत कर दिया गया है।

पुलिस एवं एनडीआरएफ के जवान लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच खाली नाव में पानी भर जाने के कारण नाव गंगा में डूब गई। भारी मशक्कत के बाद नाव को बाहर निकला गया।

Continue Reading

Lucknow

VIDEO BEARKING – BJP वाले खंबा लगाकर बोलेंगे, यह सडक हमने बनाई हैः अखिलेश

Published

on

By

कन्नौज। करंट क्राइम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 11 साल, उत्तर प्रदेश के लगभग 9 साल को मिलाकर 20 साल की उपलब्धि को भाजपा को बताना चाहिए। सब समाजवादियों ने किया है। सड़के हमने बनाई पुल हमने बनाया। ये लोग तो सड़क के छोटे हिस्से पर खंबा लगा देंगे और कहेंगे कि हमने सड़क बनाया बनाई अखिलेश यादव ने शनिवार को कन्नौज में छोटे सिंह यादव की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया उन इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो घटना अहमदाबाद में हुई है वह बहुत दुखद है हम लोग यही प्रार्थना कर सकते हैं कि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो उन्होंने कहा कि छोटे सिंह यादव का कन्नौज के विकास में बड़ा योगदान है उनकी कमी हमेशा रहेगी जो रास्ता उन्होंने देखा है उसी रास्ते पर चलकर समाजवादी विरासत को आगे बढ़ने का काम करेंगे

Continue Reading

Videos

VIDEO BREAKING – इजराइल ने किया ईरान पर जोरदार हमला कई परमाणु केंद्र हुए तबाह

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर जोरदार हमला कर दिया। इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान पर बमों से हमला किया। इसके अलावा ईरानी आर्मी के ठिकानों और परमाणु केंदो पर भी हमले किए गए। इजराइली हमले के बाद ईरान में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। इजराइल ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरान पर हमला कर दिया है। तेहरान में विस्फोटों की आवाज़ सुनाई दी। इजराइल ने कहा कि तेहरान पर मिसाइल से हमला किया गया। और वहां परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाएगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के मुख्य न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया गया। ईरान परमाणु बम बनाने पर काम कर रहा है । ईरान का मुख्य मकसद इजराइल पर हमला करना है, इसलिए आत्मरक्षा के लिए ईरान पर हमला किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending