Connect with us

देश

LIVE: HM Amit Shah at the ‘Sagara Pran Talamalala’ cultural program in Sri Vijayapuram

Published

on

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

प्रधानमंत्री का आज पश्चिम बंगाल और असम का दौरा, वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Published

on

By


नई दिल्‍ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में ट्रेन का शुभारंभ के साथ ही प्रधानमंत्री 3250 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे।
पश्चिम बंगाल के मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। वे 17 जनवरी को दोपहर लगभग 12ः45 बजे मालदा पहुंचेंगे। इसके बाद मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी दोपहर लगभग 1ः45 बजे मालदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे।

Continue Reading

Uncategorized

क्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। पिछले कुछ दिनों से धमकी की भाषा बोलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के सुर अब बदल गए हैं। ईरान पर हमला करने की बात कहने वाले ट्रंप अब ईरान को थैंक यू बोल रहे हैं। इसका कारण ईरान में हो रहे प्रदर्शन के बीच सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की फांसी रद्द करने का फैसला है।
ईरान में लंबे समय से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। इन प्रदर्शनों में हो रही हिंसा दुनिया के सामने एक डरावनी तस्वीर रखी। ईरानी सरकार ने इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए हजारों लोगों को गिरफ्तार किया।
ईरान में आर्थिकी स्थिति के खराब होने की वजह से हालात लगातर बिगड़े। लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे। ईरानी सरकार ने भी माना कि इन प्रदर्शनों में 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

Continue Reading

देश

ढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। महाराष्ट्र में हुए महानगर पालिका चुनाव में ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी ठह गया। जिस मुंबई के बारे में कहा जाता था कि बाल ठाकरे की एक आवाज पर मायानगरी बंद हो जाया करती थी, आज उस मायानगरी में ठाकरे परिवार हर जगह से सत्ता से बाहर हो गया है। बीएमसी के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए। इसमे भाजपा सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा को 89 सीटें, सहयोगी शिवसेना एकनाथ शिंदे को 29 सीटें मिली है। जबकि शिवसेना यूबीटी को 65 और राज ठाकरे की पार्टी मनसे को 6 सीटें मिली है। कांग्रेस को 24 सीटें हासिल हुई है। जबकि ओवैसी की पार्टी को 8 सीटें मिली है। इस प्रकार भाजपा और शिवसेना शिंदे का बीएमसी चुनाव में पूर्ण बहुमत मिल गया है।
ठाणे में, जो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह क्षेत्र है, उनकी शिवसेना ने महायुति के लिए जीत हासिल की और 131 सीटों में से 75 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी बीजेपी ने 28 सीटें जीतीं।
पुणे और पड़ोसी पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनावों में, बीजेपी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और एनसीपी (एसपी) गठबंधन से काफी आगे निकलकर एक बड़ी जीत हासिल की है। नागपुर नगर निगम की 151 सदस्यीय विधानसभा की सभी 151 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. बीजेपी को 102 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 34 सीटें प्राप्त हुईं।

Continue Reading
Advertisement

Trending