उत्तर प्रदेश
LIVE : पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह
उत्तर प्रदेश
कोबरा को कभी गले में डालना, कभी खेलना पडा भारी, तीन बार डसने से शख्स की गई जान
रामपुर। करंट क्राइम। रामपुर में एक शख्स को जहर वाले कोबरा को पकड कर उसके साथ खेलना भारी पड गया। वह करीब 6 फुट लंबे कोबरा को लेकर करतब दिखा रहा था। तभी सांप ने उसे एक के बाद एक तीन बार डस लिया। जिसके बाद जहर इतनी तेजी से बॉडी में फैला कि अस्पताल पहुंचते ही शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील के पिपलिया गोपाल गांव में यह घटना गांव की सड़क पर तब हुई जब राज सिंह एक 6 फुट लंबे जहरीले कोबरा को पकड़कर उसके साथ खतरनाक खेल खेल रहे थे। ग्रामीणों के मना करने के बावजूद उन्होंने सांप को गले में डाल लिया और खुद को वीर बहादुर बताने लगे।
इसी दौरान कोबरा ने उन्हें तीन जगह डस लिया। मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे जी राज की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद वन विभाग ने सांप को पकड़ा और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
उत्तर प्रदेश
BKU कार्यकर्ताओं ने मेरठ सिटी स्टेशन पर की महापंचायत, ट्रेन पर किया कब्जा, पैसेंजर्स परेशान
मेरठ। करंट क्राइम। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ सिटी स्टेशन पर महापंचायत की। इस महापंचायत से पैसेंजर्स को भारी परेशानी हुई।
शाम होते ही सिटी स्टेशन पर भाकियू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। जैसे ही संगम एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर लगी किसानों ने ट्रेन की कई बोगियों को पूरी तरह से कब्जा लिया। हजारों की भीड़ के आगे रिजर्वेशन वाले आम यात्रियों की एक न चली। कई यात्रियों को अपनी आरक्षित सीट तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी और उन्हें परेशान होना पड़ा। यही नहीं, कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के डिब्बों को ही मंच बना दिया। सफर के दौरान बोगियों में रागिनी और संगीत का कार्यक्रम शुरू हो गया जिससे पूरा माहौल किसी आंदोलन जैसा नजर आने लगा।
ट्रेन पकड़ने से पहले शाम 5 बजे जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ता सिटी स्टेशन पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्लेटफॉर्म को ही पंचायत स्थल बना दिया। किसानों ने बीते दिनों गन्ना भवन पर हुई महापंचायत में उठाई गई मांगों को लेकर चर्चा की। बाद में सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रयागराज के लिए कूच किया।
उत्तर प्रदेश
कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी पैर से आलू धोने के बाद से छात्रों का बवाल जारी
कानपुर। करंट क्राइम। यहां हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल थम नहीं रहा है। श्रीधराचार्य हॉस्टल में मंगलवार सुबह मेस कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत सामने आने के बाद से ही छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे है। खाना बनाने की तैयारी के दौरान कर्मचारियों द्वारा चप्पल पहनकर पैरों से आलू साफ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया।
सैकड़ों छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कक्षाओं का बहिष्कार किया। शुक्रवार को भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल और मेस की व्यवस्थाएं लंबे समय से बदहाल हैं और उनकी सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।
छात्रों ने मांग की है कि मेस का ठेका रद्द किया जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
-
देश2 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
राशिफल2 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
Entertainment3 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
Entertainment3 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
देश3 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
Sports3 hours agoअंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के युवा गेंदबाज की आंधी में उड गई अमेरिका की क्रिकेट टीम
