Connect with us

देश

’लैंड फॉर जॉब स्कैम’ मामले में लालू को कोर्ट से झटका, आरोप तय करने के निर्देश

Published

on

नई दिल्ली। करंट क्राइम। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को ’लैंड फॉर जॉब स्कैम’ मामले में लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश सुनाया है। रेल मंत्रालय में चतुर्थ श्रेणी में नौकरियों के बदले भूमि लेने के घोटाले में राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश सुनाया।
कोर्ट ने संदेह की कसौटी पर पाया कि लालू और परिवार की ओर से व्यापक साजिश रची गई थी। चार्जशीट में लालू यादव के करीबी सहयोगियों को नौकरियों के बदले जमीन अधिग्रहण में सह-साजिशकर्ता के रूप में मदद मिली।
कोर्ट ने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार की बरी करने की मांग की दलील सही नहीं है। इसके साथ ही, इस बात के पुख्ता संकेत मिले हैं कि लालू यादव और उनके परिवार के सदस्य सरकारी पद से अलग होकर आपराधिक उद्यम के रूप में काम कर रहे थे।

देश

राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Published

on

By

अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।

Continue Reading

देश

नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।

Continue Reading

देश

यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई

Published

on

By

अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending