Connect with us

राशिफल

आज 13 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं? पढ़ें शनिवार का राशिफल

Published

on

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दशमी तिथि रहेगी। साथ ही हस्त नक्षत्र, पूर्व दिशा शूल, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, विडाल योग, गर करण और वणिज करण का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में और शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह सिंह राशि और कन्या राशि में संचार करेंगे।
सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 13 दिसंबर 2025, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार का दिन कैसा रहेगा?


मेष राशि-नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप सोच-समझकर और संभलकर कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। हालांकि, दिनभर निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी।


वृषभ राशि-आपकी कार्यपद्धति से अधिकारी खुश होंगे। हालांकि, माता-पिता को संतान की चिंता रहेगी। इसके अलावा अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे और विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिन खत्म होने से पहले विद्युत् उपकरण पर खर्च होना संभव है।


मिथुन राशि-आज जो भी कार्य करें, उसे बहुत ही होशियारी और समझदारी से करें। दिन खत्म होने से पहले मिथुन राशि वालों को बकाया की वसूली हो सकती है। इसके अलावा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।


कर्क राशि-अध्ययन में रुचि न होने से कर्क राशि वालों की परिवारजनों से अनबन हो सकती है। इसके अलावा अचानक हानि होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, जबकि व्यापारी नई योजना बनाएंगे।
सिंह राशि-परिजनों के साथ तीर्थयात्रा पर जाना आज संभव है। सिंह राशि वालों को आज किसी बाहरी इंसान का सहयोग मिलेगा, जिससे लाभ होगा। दिन खत्म होने से पहले नए वस्त्रों की प्राप्ति भी हो सकती है।


कन्या राशि-आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। कन्या राशि के जातक आज वाहन-मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है। इसके अलावा विवाद से बचें और निवेश करने के लिए कदम उठाएं।


तुला राशि-गलत संगत के कारण तुला राशि वालों को अपमानित होना पड़ सकता है। विवाहित जातकों के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कामकाजी लोगों को शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। साथ ही यात्रा सफल रहेगी। दिन खत्म होने से पहले आपको शेयर बाजार से लाभ हो सकता है।


वृश्चिक राशि-निवेश करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान होगा। आज आपकी व्यवसायिक उन्नति होगी। आज आप किसी से भी विवाद न करें, नहीं तो आपको ही ज्यादा परेशानी होगी।


धनु राशि-घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण अपने लिए समय नहीं मिलेगा। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले निवेश से लाभ होगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की चिंता रहेगी।


मकर राशि-निर्णय लेने में आज आप कमजोर रहेंगे। इसके अलावा शरीर में सुस्ती रहेगी। दिन खत्म होने से पहले पुराना रोग उभर सकता है। मकर राशि के जातक आज परिवार वालों को कोई उपहार दे सकते हैं।


कुंभ राशि-आज आपको आकस्मिक धन लाभ होगा। साथ ही आत्म-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, संतान पक्ष की चिंता के कारण सेहत खराब हो सकती है। आज आपके विरोधी शांत रहेंगे।


मीन राशि-आवास-निवास की समस्या का समाधान होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मीन राशि वालों को आज परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा धन और आभूषण प्राप्ति होने के सुगम योग हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल

कैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि रहेगी। साथ ही मूल नक्षत्र, ध्रुव योग, व्याघात योग, विडाल योग, गर करण, वणिज करण और विष्टि करण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मासिक शिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, बुध ग्रह धनु राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह मकर राशि में रहेंगे।
इसी के साथ आज मंगल ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे, जबकि चंद्र ग्रह का धनु राशि में गोचर होगा। जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 16 जनवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा।


मेष राशि-आपके मन में कामकाज के प्रति नया उत्साह रहेगा। हालांकि, परिस्थिति के विपरीत होने से दिक्कत होगी। आज मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।


वृषभ राशि-आज मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ ही कामकाज में लाभ होगा। इसके अलावा शरीर में फूर्तिलापन देखने को मिलेगा। हालांकि, धन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।


मिथुन राशि-आप परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के लिए नई-नई जानकारियां प्राप्त करेंगे। आज हो सके तो यात्रा करने से बचें। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
कर्क राशि-आप किसी दबाव में आकर कोई कार्य न करें। आज आपका मन परेशान रहेगा। साथ ही आलस आपके ऊपर हावी रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।

सिंह राशि-आज सिंह राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा कामकाज में आशा अनुरूप सफलता मिलेगी। व्यवसाय में कोई अच्छी खबर आ सकती है। कही जाने का कार्यक्रम बन सकता है लेकिन बाधाएं आ सकती है। इसलिए सचेत रहिए। किसी दोस्त से धोखा मिल सकता है।

कन्या राशि- शरीर में चुस्ती बनी रहेगी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, धन व्यर्थ के कामों पर खर्च होगा। आज घर में किसी कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसा काम हो सकता है जिसे लेकर प्रतिक्षा कर रहे थे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


तुला राशि-मित्रों के साथ तुला राशि वालों का अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ ही कामकाज में लाभ होगा, लेकिन धन से संबंधित दिक्कत हो सकती है। किसी को दिया गया धन प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। परिवार के धन उपार्जन शक्ति में बढोत्तरी होगी।


वृश्चिक राशि-परिवार में खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आज आप किसी भी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने से बचें। हालांकि, किसी से मतभेद होने के कारण आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है लेकिन सावधान रहिए। शुभ कार्य का लग्न है।


धनु राशि-किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागी होने का अवसर मिलेगा, जहां किसी से मतभेद हो सकते हैं। आज आपके मन में नकारात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। साथ ही कामकाज में दिक्कत आएगी। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।


मकर राशि- आज आपको अपने खर्च पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा। दिनभर आलस आपके ऊपर हावी रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कोई अच्छी खबर आ सकती है। किसी काम को सफलता पूर्वक करने में बाधा आ सकती है।


कुंभ राशि- आज परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कामकाज में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य पर असर पड सकता है। खरीद फरोख्त से बचिए। आज का समय थोडी कठिनाई वाला होगा।


मीन राशि-कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। आज आपको सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने का मौका मिलेगा। दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, आलस से परेशान हो सकते हैं।

Continue Reading

राशिफल

कैसा रहेगा आज मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन? पढ़ें 14 जनवरी 2026 का राशिफल

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। साथ ही अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। गण्ड और वृद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और बुध ग्रह धनु राशि में विराजमान रहेंगे। आज सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह मकर राशि में, चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे।


मेष राशि-किसी विशेष व्यक्ति का जीवन के तोर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।


वृषभ राशि-जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।


मिथुन राशि-समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।


कर्क राशि-अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पढ़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

सिंह राशि-व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।


कन्या राशि-अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल-मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।


तुला राशि-भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें. स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

वृश्चिक राशि-कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

धनु राशि-स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।


मकर राशि-अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ राशि-अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है।

मीन राशि-मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

Continue Reading

राशिफल

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। साथ ही विशाखा नक्षत्र और अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शूल योग, गण्ड योग और विडाल योग बनेगा। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और बुध ग्रह धनु राशि में रहेंगे। शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। चंद्र ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे।

चलिए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज 13 जनवरी 2026, मगंलवार हनुमान जी को समर्पित दिन कैसा रहेगा।


मेष राशि-नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे है। समझ और संभलकर कार्य करें सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धनलाभ होगा। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी कि कोई वस्तु जरूर खरीदें।


वृषभ राशि-आप की कार्य पद्दति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है।


मिथुन राशि-जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ ‍अधिक रहेगी।


कर्क राशि-अध्ययन में रूचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा. निवेशादि लाभदायक रहेंगे। घर के मंदिर में आज श्री यंत्र कि स्थापना जरुर करें।

सिंह राशि-परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मन में कार्यसिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्त पीड़ा संभव है. नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशि-आप के व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जा कर जोखिम न लें। विवाद से बचें. भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।


तुला राशि-संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। वायदा बाजार में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि-निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. विवाद न करें। यश कीर्ति में वृध्दि होगी. झुठ बोलने से बचें। जीवनसाथी के लिए आज उपहार जरूर ले जाएं। आप के घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी।


धनु राशि-घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव है।


मकर राशि-आप बोलते कुछ हैं, करते कुछ है. निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आप का मन अत्यंत चंचल है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकते हैं। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।


कुंभ राशि-आकस्मिक धनलाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ ख़राब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें।


मीन राशि-आवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग सुगम हैं। भागदौड़ अधिक होगी। आभूषण की प्राप्ति होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending