दिल्ली एन.सी.आर
नोएडा की महिला का दर्द, प्रदूषण के कारण बेटे की सर्जरी करानी पडी
नोएडा। करंट क्राइम। दिल्ली-एनसीआर में छाए प्रदूषण की वजह से एक बच्चे की तबीयत इतनी बिगड गई कि उसकी सर्जरी करनी पडी है। बच्चे की मां ने वीडियो शेयर कर कहा कि वह दो साल से यहां रह रही हैं और तब से बच्चे को लगातार सर्दी-खांसी, एलर्जी और सांस की दिक्कत हो रही थी।
साक्षी पाहवा नाम की इस महिला ने लिखा कि वह दो साल पहले अपने परिवार के साथ दिल्ली-एनसीआर में शिफ्ट हुई थीं। तभी से उनके बच्चे को लगातार सर्दी-खांसी, एलर्जी और सांस लेने में दिक्कत रहने लगी। कई दवाइयां आजमाईं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। साक्षी ने कहा कि प्रदूषण बढ़ता गया और उनके बच्चे की परेशानी भी बढती गई।
उन्होंने लिखा- “माता-पिता होने के नाते, उसे अस्पताल में रोता देखकर हमारा दिल टूट गया। हम टैक्स देते हैं और बदले में हमारे बच्चों को यही मिलता है। अब आवाज उठाने का समय आ गया है। दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण ने न सिर्फ हमारी सांस लेने वाली हवा को प्रभावित किया… बल्कि मेरे नन्हे-मुन्नों को सर्जरी करवानी पड़ी। पोस्ट देखने के बाद कई लोगों ने अपनी चिंता और गुस्सा जाहिर किया।
उत्तर प्रदेश
आ गया ऐसिहासिक क्षण, श्रीराम मंदिर के शिखर पर फहराई धर्मध्वजा
अयोध्या। करंट क्राइम। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए वह ऐतिहासिक क्षण आ गया है। मंगलवार को करीब 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहरा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पवित्र पल में हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम को नमन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ, इस दौरान रामनगरी उत्सव मय माहौल में डूब गई। सात सांस्कृतिक मंचों पर लोक कलाकारों ने नृत्य और गायन से माहौल को भव्य बनाया। हजारों श्रद्धालु और साधु-संत इस क्षण के साक्षी बने। धर्म ध्वजा को फहराने के साथ ही श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है।
World
इथियोपिया में फटा ज्वालामुखी, दिल्ली समेत कई इलाकों तक पहुंची राख, कई उड़ानें भी रद्द
नई दिल्ली। करंट क्राइम। इथियोपिया में 12 साल बाद एक बार फिर से ज्वालामुखी फटा है। इसका असर भारत तक आ पहुंचा है। दिल्ली के आसमान में जो राख का बादल दिख रहा था, उस पर मौसम विभाग की नजर थी। अब पता चला है कि राख बादल लाल सागर पार करके करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत की तरफ बढ़ा था।
इस समय इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी का असर दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के बड़े हिस्से पर देखने को मिल रहा है। ज्वालामुखी का राख इतना खतरनाक है कि अकासा एयर से लेकर इंडियो तक, कई एयरलाइन्स को अपनी फ्लाइट के रूट बदलने पड़े हैं। स्थिति की गंभीरत को देखते हुए एयरलाइंस को चेतावनी जारी कर दी है। जोर देकर कहा गया है कि राख वाले क्षेत्रों से दूर उड़ान भरे, इंजन की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
राख का बादल हरियाणा के आसमान में भी दिखाई दे रहा हैं। जानकारों के मुताबिक गुजरात तक भी यह पहुंच सकता है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के पहाड़ी इलाके और हिमाचल पर इसका असर दिखने वाला है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि भारत से इतनी दूर फटे किसी ज्वालामुखी का असर देश के इतने राज्यों में दिखाई दे। इथियोपिया के अफार क्षेत्र के हेली गुब्बी में ज्वालामुखी फटा था। लेकिन ये एक ऐसा ज्वालामुखी था जो कई दशकों से शांत पड़ा था, ऐसे में इसका कोई रिकॉर्ड भी दर्ज नहीं था। अभी के लिए ज्वालामुखी की वजह से किसी की जान नहीं गई है, लेकिन यमन और ओमान दोनों ने एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश
नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, पति सौरभ के जन्मदिन पर हुआ बेटी का जन्म
मेरठ। करंट क्राइम। नीले ड्रम हत्याकांड से चर्चा में आई मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया है। शनिवार देर रात को मुस्कान रस्तोगी के पेट में तेज दर्द उठा और उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सोमवार को डॉक्टर्स की देखरेख में उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई गई।
डॉक्टर्स के मुताबिक, मां और बच्चे अब दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुस्कान रस्तोगी की यह दूसरी बेटी है। मुस्कान ने दूसरी बेटी को जन्म उस दिन दिया, जब सौरभ राजपूत का जन्मदिन भी है।
मुस्कान की पहली बेटी पीहू सौरभ के माता-पिता के साथ रह रही है। इस साल की शुरुआत में जब मुस्कान रस्तोगी को उसके बॉयफ्रेंड साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया था तब वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी।
मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके टुकड़े प्लास्टिक के नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था। सौरभ की हत्या के बाद वह अपने प्रेमी साहिल के साथ घूमने हिमाचल चली गई थी। मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंद्रानगर में यह सनसनीखेज वारदात हुई थी।
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Sports9 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
Sports9 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
World8 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports6 hours agoक्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
-
Sports2 hours agoअव्यवस्थाओं की भेंट चढ गया मेसी का कोलकाता दौरा, बोतलें फेंकी, पोस्टर फाड़े… कोलकाता में बेकाबू फैंस
