Connect with us

ग़ाजियाबाद

झांसी के आईजी के औचक निरीक्षण में पाई गई लापरवाही, कई सस्पेंड

Published

on

झांसी। करंट क्राइम। झांसी जोन के आईजी आकाश कुलहरि ने लापरवाही पर कई थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एक थाना प्रभारी समेत चार को एक साथ सस्पेंड किया।
दरअसल, आईजी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके पास एक फरियादी किसान अपनी पीडा लेकर पहुंचा। किसान की बात सुनकर आकाश कुलहरी ने एसएसपी ऑफिस से ही ककरबई थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर जानकारी मांगी। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर आईजी आकाश कुलहरी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वह एक थानेदार को फटकार लगा रहे हैं। किसान की शिकायत थी कि वह लंबे समय से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। किसान की बात सुनते ही आईजी साहब ने थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर क्लास लगा दी। इस पर इंस्‍पेक्‍टर ने बताया कि वो उनके पास आया ही नहीं है। इस पर उन्‍होंने जब पूछा तो फरियादी ने बताया कि वह चार से पांच बार थाने गया है। इस पर उन्‍होंने दरोगा से कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पीडित 100 किलोमीटर दूर एसएसपी ऑफिस कई बार आ गया और आपके पास नहीं पहुंचा। इस बात पर ही आपको सस्‍पेंड कर देना चाहिए। अब आप इस किसान के पास उसके घर जाएंगे और मुझे रिपोर्ट कर बताएंगे कि आखिर आपने क्‍या कार्रवाई की है।
उन्होंने मऊरानीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर सीधे मिशन शक्ति केंद्र पर गई। निरीक्षण के दौरान जब आईजी ने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों से मामलों के फॉलोअप और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में सवाल पूछे तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। लापरवाही पर आईजी भड़क उठे और उन्होंने तीनों को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।

Continue Reading

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending