Connect with us

देश

जयपुर-अजमेर हाइवे अग्निकांड: रिटायर्ड IAS करणी सिंह की मौत की पुष्टि, बेटियों के डीएनए से हुई पहचान, राजस्थान हिंदी समाचार

Published

on

राजस्थान के जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक LPG टैंकर में हुए विस्फोट के चलते भयंकर आग लगने के मामले में कुल 14 लोगों की जान चली गई है। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में जारी है। हादसा इतना भयानक था कि शवों के जले हुए अवशेषों को पोटली में रखकर ले जाना पड़ा। शनिवार, 21 दिसंबर को और दो लोगों की पहचान हो गई है। लापता लोगों की सूची में शामिल रिटायर्ड आईएएस करणी सिंह राठौड़ की इस अग्निकांड में मृत्यु की पुष्टि शनिवार को हुई। लावारिस शवों की डीएनए रिपोर्ट के आधार पर करणी सिंह की मृत्यु की जानकारी मिली है।

इस भीषण अग्निकांड में लापता हुए रिटायर्ड आईएएस करणी सिंह राठौड़ की पहचान के लिए उनकी बेटियों के डीएनए से मिलान के लिए सैंपल लिए गए थे। इसके पश्चात, डीएनए रिपोर्ट के आधार पर करणी सिंह की मृत्यु की पुष्टि हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करणी सिंह भांकरोटा कृषि फार्म से जयपुर लौट रहे थे और यह हादसा सुबह लगभग 6 बजे हुआ।

यह ध्यान देने योग्य है कि शुक्रवार को भांकरोटा कृषि फार्म से लौटते वक्त उनकी कार अग्निकांड की चपेट में आ गई थी। उनके पैतृक गांव लूनासर-चूरू में मौन छाया हुआ है। श्रीगंगानगर और अजमेर में प्रो पीपल कलेक्टर के रूप में प्रसिद्ध राठौड़ अजमेर डिस्कॉम के एमडी और जयपुर नगर परिषद के आयुक्त रह चुके हैं।

देश

अखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?

Published

on

By

भुवनेश्वर। करंट क्राइम। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को शुक्रवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक से मुलाकात की।
इस मुलाकात पर अखिलेश यादव ने कहा कि नवीन पटनायक एक वरिष्ठ नेता हैं। ओडिशा के विकास में इनका और इनके पिताजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने ओडिशा के विकास के लिए जो-जो किया, वह दिखाई दे रहा है। उनके पिताजी के साथ नेताजी ने काम किया था। अखिलेश और नवीन पटनायक के बीच हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है क्योंकि नवीन पटनायक न तो एनडीए और ना ही यूपीए के साथ है। मुलायम सिंह यादव और बीजू पटनायक जनता दल के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। जनता परिवार के विघटन के बाद अलग-अलग क्षेत्रीय बना लिए गए थे।

Continue Reading

देश

प्रधानमंत्री का आज पश्चिम बंगाल और असम का दौरा, वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Published

on

By


नई दिल्‍ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में ट्रेन का शुभारंभ के साथ ही प्रधानमंत्री 3250 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे।
पश्चिम बंगाल के मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। वे 17 जनवरी को दोपहर लगभग 12ः45 बजे मालदा पहुंचेंगे। इसके बाद मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी दोपहर लगभग 1ः45 बजे मालदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे।

Continue Reading

देश

ढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। महाराष्ट्र में हुए महानगर पालिका चुनाव में ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी ठह गया। जिस मुंबई के बारे में कहा जाता था कि बाल ठाकरे की एक आवाज पर मायानगरी बंद हो जाया करती थी, आज उस मायानगरी में ठाकरे परिवार हर जगह से सत्ता से बाहर हो गया है। बीएमसी के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए। इसमे भाजपा सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा को 89 सीटें, सहयोगी शिवसेना एकनाथ शिंदे को 29 सीटें मिली है। जबकि शिवसेना यूबीटी को 65 और राज ठाकरे की पार्टी मनसे को 6 सीटें मिली है। कांग्रेस को 24 सीटें हासिल हुई है। जबकि ओवैसी की पार्टी को 8 सीटें मिली है। इस प्रकार भाजपा और शिवसेना शिंदे का बीएमसी चुनाव में पूर्ण बहुमत मिल गया है।
ठाणे में, जो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह क्षेत्र है, उनकी शिवसेना ने महायुति के लिए जीत हासिल की और 131 सीटों में से 75 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी बीजेपी ने 28 सीटें जीतीं।
पुणे और पड़ोसी पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनावों में, बीजेपी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और एनसीपी (एसपी) गठबंधन से काफी आगे निकलकर एक बड़ी जीत हासिल की है। नागपुर नगर निगम की 151 सदस्यीय विधानसभा की सभी 151 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. बीजेपी को 102 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 34 सीटें प्राप्त हुईं।

Continue Reading
Advertisement

Trending