उत्तर प्रदेश
दो माह बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर पद से रिलीव हुए अखिल कुमार, रघुवीर लाल बने नए कमिश्नर
कानपुर। करंट क्राइम। केंद्र में प्रतिनियुक्ति होने के दो माह बाद प्रदेश की योगी सरकार ने आईपीएस अधिकारी अखिल कुमार को रिलीव कर दिया। रिलीव से पहले वे कानपुर के पुलिस आयुक्त रहे।
उनकी जगह रघुवीर लाल को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अखिल कुमार को केंद्र में प्रतिनियुक्ति होने पर रिलीव किया गया। इसके अलावा तरुण गाबा को आईजी सिक्योरिटी का चार्ज दिया गया। तरुण गाबा लखनऊ रेंज के आईजी भी बने रहेंगे।
अखिल कुमार 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह 1 नवंबर को डीजी रैंक में प्रमोशन पा जाएंगे।
कानपुर में 2021 में जब आयुक्त प्रणाली लागू हुई, तो असीम अरुण पहले पुलिस कमिश्नर बने। लेकिन, 2022 का जब विधानसभा चुनाव आया तो वे खुद भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पुलिस सेवा से रिटायरमेंट ले लिया। असीम अरुण की जगह विजय सिंह मीना को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया, लेकिन वो भी ज्यादा समय तक नहीं चल सके। कानपुर में हुए बवाल के बाद उन्हें हटा दिया गया। करीब साढ़े 7 महीने वे कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे।
बीपी जोगदंड के बाद आरके स्वर्णकार को पुलिस कमिश्नर बनाया गया, लेकिन वे भी अधिक समय तक नहीं चल सके। स्वर्णकार के हटने के बाद जब अखिल कुमार को गोरखपुर एडीजी जोन के पद से स्थानांतरित कर कानपुर लाया गया।
5 अगस्त 2025 की रात को अखिल कुमार का ट्रांसफर केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर किया गया।
यह नियुक्ति अतिरिक्त सचिव के रैंक में है, जो उनके करियर में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
