Connect with us

Lucknow

आमना-सामना, राजनीति पर चर्चा गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ

Published

on

Lucknow

ब्रह्म मुहुर्त में करें भगवान भोले का जलाभिषेक, कम से कम 108 बार “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। भगवान भोले का पसंदीदा महीना सावन का आज पहला सोमवार है। सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं। हिंदू धर्म में सावन मास बेहद खास माना जाता है। खासतौर से सावन में पड़ने वाले सोमवार बहुत महत्तवपूर्ण होते हैं। सोमवार का दिन शिव जी का प्रिय है। मान्यता है कि सावन के सभी सोमवार को व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन इसकी पूजा विधि में गलतियां करने से बचना चाहिए।


सावन का पहला सोमवार है. एक ऐसा पावन दिन जो ना सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित है, बल्कि भारत की संस्कृति, प्रकृति और जन-जन से गहराई से जुड़ा हुआ है। श्रावण मास के सोमवार न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और पर्यावरण दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यह दिन भगवान शिव की आराधना को समर्पित होता है।
मान्यता है कि जो भक्त सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धा से व्रत रखकर भगवान शिव की विधिवत पूजा करता है, उसे जीवन की बड़ी-बड़ी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त से लेकर प्रदोष काल तक शिव जी की पूजा की जा सकती है। लेकिन जलाभिषेक के लिए विषेश मुहूर्त इस प्रकार है।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4 बजकर 15 से लेकर 5 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक


प्रातः काल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर पर ही शिवलिंग स्थापित कर सकते हैं, या नजदीकी शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, आक-धतूरा, सफेद फूल अर्पित करें। कम से कम 108 बार “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। व्रतधारी दिनभर फलाहार कर सकते हैं और शाम को शिव आरती करें। सायंकाल भगवान के मंत्रों का फिर जाप करें, तथा उनकी आरती करें। अगले दिन पहले अन्न वस्त्र का दान करें तब जाकर व्रत का पारायण करें।

Continue Reading

Lucknow

अपने बेड पर पेट्रोल पंप मालिक ने कनपटी पर गोली मारी, मौत, व्यापारियों में शोक

Published

on

By


हापुड़। करंट क्राइम। सोमवार सुबह एक पेट्रोल पंप मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से ही व्यापारियों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, घटना सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव नवादा की है। यहां के पेट्रोल पंप मालिक ने देररात कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच की कार्यवाही शुरू की। पुलिस को कोई आत्महत्या करने का नोट नहीं मिला है। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप मालिक ने अपने बेड पर ही खुद को गोली मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

Lucknow

मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में ढेर हुआ जीवा गैंग का कुख्यात बदमाश शाहरुख पठान

Published

on

By

मुजफ्फरनगर। करंट क्राइम। सोमवार सुबह जब लाखों की संख्या में कांवडिएं मुजफ्फरनगर से गुजर रहे थे तो वहीं एसटीएफ अपनी काम में लगी थी। एसटीएफ के जवाब कुख्यात बदमाश जीवा के साथी के साथ मुठभेड में लगे हुए थे। इस मुठभेड़ में एसटीएफ ने बदमाश शाहरुख पठान को मार गिराया।


शाहरुख, संजीव जीवा गैंग का सदस्य था। उसकी तलाश पिछले काफी समय से चल रही थी। हालांकि, कई बार पुलिस को उसकी लोकेशन भी मिली थी, लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था।
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ छपार थाना क्षेत्र में हुई यूपी एसटीएफ की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि शाहरुख पठान नामक बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। बदमाश संजीव जीवा गैंग का सदस्य था। उस पर हत्या सहित कई मामले दर्ज थे।


सोमवार की सुबह टीम को उसकी लोकेशन मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए नाकेबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम को देखते हुए उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी बचाव में फायरिंग की और उसे मार गिराया। उस पर एक लाख का ईनाम था।
संजीव जीवा वेस्ट यूपी का गैंगस्टर था। उसे हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन 2023 में लखनऊ के कैसर बाग कोर्ट परिसर में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या के बाद भी उसका गैंग एक्टिव है।

Continue Reading
Advertisement

Trending