Uncategorized
ओडिसा में इंडिया वन एयर का विमान गिरा, बाल बाल बचे 6 लोग
कटक। करंट क्राइम। ओडिशा के राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान शनिवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त गया। यह विमान इंडिया वन एयर का था, जो राउरकेला से उड़ान भरने के बाद 10-15 किलोमीटर की दूरी पर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विमान में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था। विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें कैप्टन नवीन कड़ंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव शामिल थे। हादसे में सभी छह लोग घायल हुए हैं। सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Sports
दूसरे वन डे में भारत की पहली बल्लेबाजी, रोहित और गिल ने दी ठोस शुरुआत
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में भारत ने ठोस शुरुआत की है। रोहित और गिल की जोडी ने पहले विकेट पर खबर लिखे जाने तक 56 रन बना लिए थे। अभी 10 ओवर ही हुए थे।
भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।
Sports
शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड को पहनाई इंगेजमेंट रिंग, जल्द बजेगी शहनाई
मुंबई। करंट क्राइम। क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर दूल्हा बनने वाले हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और आयरिश मॉडल सोफी शाइन से इंगेजमेंट कर ली है। इस न्यूज को क्रिकेटर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
उन्होंने रिंग के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है कि उन्होंने अब हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।
सोफी और शिखर पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शिखर की शादी दिल्ली में होगी।
फैंस इस न्यूज से काफी ज्यादा खुश हैं. वो कमेंट्स में क्रिकेटर और उनकी होने वाली पत्नी को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सोफी शाइन एक मॉडल हैं। वह कॉर्पोरेट वर्ल्ड में भी काफी काम कर चुकी हैं। वो फिलहाल शिखर धवन की ’दा वन स्पोर्ट्स’ कंपनी की सीईओ हैं। दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। इसके कुछ समय बाद, शिखर ने सोफी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। शिखर और सोफी इंस्टाग्राम पर कई मजेदार वीडियोज बनाते रहते हैं।
कुछ वक्त पहले ही दोनों की शादी की खबरें सामने आई थीं, जिसपर अब ऑफिशियल मुहर लग चुकी है। शिखर धवन अपनी दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि उनकी शादी दिल्ली में होगी, जिसे बड़ी धूमधाम से किया जाएगा।
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
स्पोर्ट्स7 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स5 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
-
स्पोर्ट्स3 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश7 hours agoमुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजे
-
Entertainment3 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
देश7 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
