राशिफल
आज कर्क समेत 4 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, पढ़ें 4 नवंबर 2025 का राशिफल
गाजियाबाद। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पूर्णिमा तिथि रहेगी। साथ ही उत्तर दिशा शूल, रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, गर करण, वणिज करण, विष्टि करण, वज्र योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और आडल योग का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे, जबकि मीन राशि और मेष राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे।
वहीं, तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 4 नवंबर 2025, हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि-आपको आज लोगों द्वारा मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही वो आपकी तारीफ करेंगे। इसके अलावा कुछ कामों में सफलता मिलेगी। आज आप विवादों से दूर रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। परिवार में द्वंद्व हो सकता है। सचेत रहिए। बेवजह उलझने से बचें।
वृषभ राशि-सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पडे़गी। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। दिन खत्म होने से पहले जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सम्मान मिलेगा और काम की सराहना होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। स्वास्थ में कोई परेशानी नहीं होगी।
मिथुन राशि-आज आपको कार्यक्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा, लेकिन दिनभर आपके ऊपर आलस हावी रहेगा। आज आपको घर में किसी न किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपके लिए यात्रा का योग बन सकता है। कोई अच्छी खबर आ सकती है।
कर्क राशि-आज आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। इसके अलावा कर्क राशिवालों को आज अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी। जीवन को लेकर एक अच्छा ज्ञान मिल सकता है।
सिंह राशि-आज धन लाभ होगा और सेहत ठीक रहेगी, लेकिन शत्रु पक्ष से सावधान रहें। कामकाजी लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी, परंतु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बच्चों की पढाई में बाधा आ सकती है। व्यापार में कोई रूकावट आ सकती है।
कन्या राशि-महिला मित्र का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनसे बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। इसके अलावा नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आज आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। पैसों का आगमन सुचारू रूप से होगा। आय के कुछ नए स्रोत भी पैदा होंगे, परन्तु जोखिम भरे मामलों में निवेश करने और लेन-देन में सावधानी बरतें।
तुला राशि-आज कामकाज में मुनाफा होने की संभावना है। जॉब कर रहे जातकों के लिए ये समय अनुकूल है, नौकरी बदल सकते हैं। काम के सिलसिले में दूर की यात्रा का योग बन रहा है, जिससे अप्रत्याशित लाभ होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सजग रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि-आज के दिन आपको व्यापार में शानदार लाभ प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थी को एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी।इसके अलावा पढ़ाई में कोई-न-कोई बाधा आती ही रहेगी।
धनु राशि-आज के दिन आपकी और आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। इसके अलावा बच्चे परेशान हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त आज सावधान रहें। घर पर धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा. साथ ही सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मकर राशि-नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में पदोन्नति होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है, लेकिन बिजनेसमैन को बिजनेस में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में भी वृद्धि होगी। मकर राशि के जातक आज किसी भी नए कारोबार में पैसा लगाने में हड़बड़ी न करें।
कुंभ राशि-बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। कामकाजी लोगों को कड़ी मेहनत की बदौलत अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन एकाग्रता में कमी आएगी। चित्रकला और मीडिया प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को आज बेहतर सफलता मिलेगी।
मीन राशि-आज आपको माता की सेहत का ख्याल रखना होगा। उन्हें उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अध्यात्म की ओर आज आपका रुझान रहेगा। कामकाजी लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है।
राशिफल
कैसा रहेगा आपका आजका दिन, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि रहने वाली है। साथ ही पूर्व दिशा शूल, मृगशीर्ष नक्षत्र, आद्रा नक्षत्र, विष्टि करण, बव करण, बालव करण, शिव योग और सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी और सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत भी है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे।
वहीं, चंद्र ग्रह वृषभ राशि और मिथुन राशि में संचार करेंगे। आइए जानते है आज यानि 8 नवंबर का राशिफल।
मेष राशि- दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी, लेकिन सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन परेशान रहेगा। हालांकि, आपसी सहमति से कुछ कार्य आगे बढ़ेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और यात्रा करने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि-प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी, लेकिन कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। इसके अलावा पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। किसी जरूरी कार्य को करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेंगे तो अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि-सुख-सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। इसके अलावा संतान से विवाद होना संभव है. कामकाजी लोगों के राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी खबर आ सकती है। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहिए।
कर्क राशि-आलसी के चलते आप पीछे रह जाएंगे, लेकिन न्याय पक्ष मजबूत रहेगा। पूंजी निवेश के लिए ये समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
सिंह राशि- अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आर्थिक संकट के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय श्रेष्ठ है।
कन्या राशि-पुरानी बातें भूलकर एक नई शुरुआत करेंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। साथ ही संतान सुख मिलना संभव है। इसके अलावा कुंडली में विदेश यात्रा का योग है।
तुला राशि-जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। साथ ही सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कोई जरूरी कार्य के पूरे न होने से तुला राशिवालों का मन अशांत रहेगा। हालांकि, आर्थिक तंगी के चलते आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि -अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से यदि कोई कार्य आप करने की सोच रहे हैं तो वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
धनु राशि-क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा पैसा कमाने की चाह में आप कोई गलत मार्ग अपना सकते हैं। हालांकि, मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। आज आपको वाहन सुख मिलना संभव है।
मकर राशि- लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। शादीशुदा जातक अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें, बल्कि अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। कुंडली में आज धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। इसके अलावा कामकाजी लोगों को कर्ज से मुक्ति मिलना संभव है।
कुंभ राशि- भवन-भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होना संभव है।
मीन राशि-व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके अलावा आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे रह जाएंगे। परिवार के लिए अच्छी खबर आ सकती है। अभी निवेश करने का उपयुक्त समय नहीं है।
राशिफल
आज कई राशियों के पूरे होंगे अधूरे काम, जानें क्या है आपके राशिफल में
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी। साथ ही पश्चिम दिशा शूल, रोहिणी नक्षत्र, मृगशीर्ष नक्षत्र, गर करण, वणिज करण, विष्टि करण, परिघ योग, शिव योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और वृषभ राशि में चंद्र ग्रह रहेंगे, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे।
इसके अलावा आज रोहिणी व्रत भी रखा जा रहा है। आइए जानते है सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 7 नवंबर 2025, धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि- लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। साथ ही स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। व्यापारियों को व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। विवाहित जातकों के जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
वृषभ राशि- कम समय में कार्य पूरे होंगे। साथ ही भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी खबर आ सकती है। परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
मिथुन राशि- वाणी पर संयम रखना आज आवश्यक है, अन्यथा अनजाने में हुई गलती के कारण पछतावा होगा। इसके अलावा मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सजग रहिए। काम में बाधा आ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में कोई बडा फैसला ले सकते है।
कर्क राशि- आपके क्रियाकलापों से समाज में कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। साथ ही आर्थिक मनोबल बढ़ेगा, लेकिन दिनभर भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई आपका अपना नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा खाने पीने में परहेज करिए। समय अनुकुल नहीं है।
सिंह राशि-छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोध न करें। पारिवारिक सुख और संतोष बढ़ेगा। साथ ही किसी खास से उपहार मिलने के योग हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। हालांकि, माता-पिता को संतान के कारण कष्ट हो सकता है।
कन्या राशि-दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। हालांकि, आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। इसके अलावा व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। कन्या राशि के जातक आज विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।
तुला राशि-आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। इसके अलावा अचानक यात्रा के योग बनेंगे। कामकाजी लोगों को आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। उम्मीद है कि आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन नौकरी में बदलाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि-लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे। साथ ही प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा संतान के विवाह संबंधित समस्या हल हो सकती है। उम्मीद है कि आप अपने बलबूते से सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
धनु राशि-आज आपकी मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें, बल्कि समझदारी से कार्य करें। दिनभर आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति नजर बनाए रखें। दोपहर बाद कोई अच्छी खबर आ सकती है। कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मकर राशि- अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण कीर्ति बढ़ेगी। जॉब कर रहे जातकों को नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ राशि-आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। इसके अलावा आपकी कुंडली में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। हालांकि, व्यापारी वर्ग व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर आ सकती है।
मीन राशि- आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। दिन खत्म होने से पहले आपको लाभदायक समाचार मिलेंगे। साथ ही व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। इसके अलावा आवास संबंधी समस्या का समाधान होना आज संभव है।
राशिफल
आज 6 नवंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि रहेगी। साथ ही कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, व्यातीपात योग, वरीयान योग, कौलव करण और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और मेष राशि में चंद्र ग्रह रहेगा, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे।
जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 6 नवंबर 2025, विष्णु जी और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि- आज आप किसी असहाय की मदद करेंगे तो कार्य सहज से पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आपको सही मार्ग दिखाएगा। हालांकि, परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। साथ ही धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि होने के योग हैं।
वृषभ राशि-जो सोच रहे हैं, उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। इस समय अपने आत्मबल को कम न होने दें, बल्कि दिल लगाकर कार्य करें। माता-पिता संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे होंगे। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले वृषभ राशिवालों को शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि-अपना मन स्थिर रखें और फिर निर्णय लें। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। साथ ही नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा। आर्थिक क्षेत्र में कोई नया फैसला न लें, नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि-व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी, जिस दौरान प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। हालांकि, घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। साथ ही आप अस्वस्थ्य महसूस करेंगे। हालांकि, बकाया की वसूली होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
सिंह राशि- आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिलेगा। सिंह राशिवालों की कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें क्योंकि धोखा मिल सकता है। इसके अलावा विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे। परिवार के किसी एक सदस्य का स्वास्थ बिगड सकता है।
कन्या राशि-नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय मध्यम है. हालांकि, लोग आपके व्यवहार की कुशलता की तारीफ करेंगे। नए सौदे व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे. भाई-बहनों से हो रहा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है।
तुला राशि- कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे, लेकिन कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यस्थल पर कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दिन खत्म होने से पहले संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। छात्रवर्ग परीक्षा परिणामों से खुश रहेंगे। दिन खत्म होने से पहले यात्रा होने की संभावना है। इसके अलावा पुराने लेन-देन होंगे। हालांकि, किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।
धनु राशि-व्यवसाय विस्तार के लिए आज आपको कर्ज लेना पड़ेगा। जॉब कर रहे जातकों की कुंडली में स्थानांतरण का योग है। भूमि-भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से निपटा लेंगे। माता-पिता को संतान की चिंता रहेगी। इसके अलावा पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
मकर राशि-नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि, आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिस कारण व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाएगा। इसके अलावा संपत्ति विवाद फिर से उभर सकते हैं।
कुंभ राशि-परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे। इसके अलावा मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, जिसके चक्कर में खर्चा होगा। दिन खत्म होने से पहले कुंभ राशिवालों को वाहन सुख मिलना संभव है। आर्थिक मामले पक्षधर रहेंगे, लेकिन प्रेम-प्रसंग के चलते विवाद होना संभव है।
मीन राशि-समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। मीन राशि के जातक आज रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। राह चलते सावधान रहिए, दुर्घटना का योग है।
