बॉलीवुड
वरुण धवन ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े का किया जिक्र
![]()
मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ के लिए तैयारी कर रहे बॉलीवुड स्टार वरुण धवन हाल ही में स्ट्रीमिंग स्केच कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शामिल हुए और शो में उन्होंने सभी का जमकर मनोरंजन किया।
एपिसोड के दौरान, वरुण ने शो के होस्ट कपिल शर्मा की खिंचाई की। उन्होंने कपिल और उनके साथी कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े का जिक्र किया।
सीरीज के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में सुनील वरुण से कहते हुए नजर आ रहे हैं, “तुम बिल्कुल असली बेबी जॉन जैसे दिखते हो।”
कपिल ने भी सुनील से कहा, “तुम डुप्लीकेट हो। यहां बाकी सभी असली हैं।”
वरुण ने कहा, “मुझे एक बात समझ नहीं आती। जब भी तुम एयरपोर्ट पर होते हो, तो हमेशा लड़ते क्यों हो?”
साल 2017 में कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर के साथ उस समय बुरी तरह झगड़ा हुआ था, जब वे मेलबर्न से वापस फ्लाइट में थे। कपिल ने कथित तौर पर सुनील ग्रोवर को गाली दी थी।
नतीजतन, सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापस नहीं आने का फैसला किया। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े से पहले, दोनों ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे हिट प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया था।
इस एपिसोड के दौरान वरुण ने पोल डांस भी किया। इसे देखकर निर्देशक-निर्माता एटली ने कहा, “मैंने लड़कों को पोल डांस करते नहीं देखा। यह पहली बार है जब मैं देख रहा हूं”।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कपिल शर्मा और उनके कॉमेडियन की टीम के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसमें सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर शामिल हैं।
शो काफी हद तक उनके पहले के शो जैसा ही है। इसे स्ट्रीमिंग माध्यम पर बड़े पैमाने पर दर्शकों से जुड़ने के लिए तैयार किया गया है।
शो का सेट शानदार है, जिसे एक एयरपोर्ट का लुक दिया गया है। बता दें कि इस शो में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अपनी हंसी से लोगों का दिल जीत रही हैं। वह इस शो की मुख्य अतिथि हैं।
यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।
–आईएएनएस
एमकेएस/एकेजे
Entertainment
कृति सेनन की बहन की रिशेप्शन पार्टी में शरीक हुई हस्तियां लेकिन नजरें खींची ओरी ने
मुंबई। करंट क्राइम। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल ही में उदयपुर में शादी रचाई। मंगलवार को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, दिशा पाटनी, सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, दिशा पाटनी, मौनी रॉय, अभिषेक बजाज जैसी तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इन सबके अलावा इस पार्टी में ओरी ने भी एंट्री की तो उनके लुक ने देखने वालों को मुंह फेरने के लिए मजबूर कर दिया।
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई।
फिल्मी सितारे अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचे थे, वहीं कुछ सिलेब्रिटीज़ ने अपने अतरंगी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। इनमें से एक ओरी भी थे। ओरी ने पपाराजी के कैमरे के सामने काफी फ्लॉन्ट किया लेकिन लग रहा है कि उनका ये अंदाज लोगों को अच्छा नहीं लग रहा।
Entertainment
साल के पहले दिन ईशा देयोल ने पापा को किया याद, सनी ने लुटाया बहन के प्रति प्यार
मुंबई। करंट क्राइम। नए साल की शुरुआत जहां आमतौर पर खुशियों और उम्मीदों से भरी होती है। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ईशा देओल के लिए 2026 का स्वागत भावनाओं से भरा रहा। साल 2026 के पहले पोस्ट उन्होंने अपने पापा याद किया, जिसने फैंस को फिर एक बार भावुक कर दिया। ये ईशा का पहला ऐसा नया साल है, जब उनके साथ उनके पापा धर्मेंद्र नहीं हैं।
नए साल के पहले दिन ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए आसमान की ओर इशारा करती तस्वीरें डालीं और प्यार भरे शब्द लिखे। ईशा की इस पोस्ट पर उनके सौतेले भाई बॉबी देओल ने भी दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया और बहन के प्रति अपना लाड जताया।
ईशा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर किया। पहली तस्वीर में वह आसमान की ओर इशारा करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा हुआ कागज का ताज भी पहना था। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने दिल के इमोजी के साथ ‘यू पापा’ लिखा, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने पिता से प्यार करती हैं और उनकी कमी महसूस कर रही हैं।
कुछ दिन पहले ही ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्दनाक नोट शेयर करते हुए लोगों से अपने काम के प्रति समझदारी बरतने की गुजारिश की थी।
Entertainment
26 फरवरी को विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना
नई दिल्ली। करंट क्राइम। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। रश्मिका और विजय देवरकोंडा 2026 में रॉयल वेडिंग करेंगे। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक हैरिटेज पैलेस में होगी। वहीं, उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी होंगे।
कपल ने अपनी शादी के लिए शहर की हेरिटेज प्रॉपर्टीज में से एक को फाइनल कर लिया है। रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में होने वाली है।
दोनों ने तय किया कि अपनी सगाई की तरह ही अपनी शादी को भी इंटीमेट रखना चाहता है, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या रश्मिका और विजय इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए अलग से रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे या नहीं।
बता दें कि रश्मिका और विजय को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है कि दोनों सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं। सगाई काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी।
-
उत्तर प्रदेश6 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
स्पोर्ट्स7 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स6 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
देश7 hours agoमुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजे
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
-
Entertainment4 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स4 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश7 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
