बॉलीवुड
एक्टिंग नहीं मोहब्बत थी फिल्मों में आने की वजह : सोमी अली
![]()
मुंबई, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। कई साल बाद सलमान खान की खास दोस्त और पूर्व अभिनेत्री सोमी अली ने मुंबई आने का राज खोला। उन्होंने इसे प्यार की तलाश का नाम दिया। दरअसल, सवाल उनसे नए साल के रेजोल्यूशन (संकल्प) को लेकर पूछा गया था। जब बातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो उन्होंने एक ऐसे वाकए का भी जिक्र किया जिसने उन्हें हैरान कर दिया था।
नए साल के संकल्प को लेकर जब उनसे पूछा गया तो कहा, “मैं संकल्पों में विश्वास नहीं करती। मैं अनुशासन में विश्वास करती हूं। अमेरिका में कानून प्रवर्तन, राष्ट्रीय मानव तस्करी हॉटलाइन और एफबीआई के साथ मिलकर काम करना चाहूंगी।”
उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों, विशेषकर बच्चों को सांत्वना देने के लिए वहां मौजूद रहना चाहती हैं।
“क्योंकि मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। जिन बच्चों को मैं बचाती हूं, वे मेरे लिए दुनिया हैं और वे मेरे बच्चे हैं। मैं उनके दर्द और दुख को समझ सकती हूं और मेरे प्रशिक्षण ने मुझे एक पीड़ित वकील होने और एक व्यक्ति के रूप में खुद को अलग-अलग रखना सिखाया है। यह आसान नहीं है, लेकिन 17 साल बाद मैंने यह करना सीख लिया है।”
“मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 50,233 की संख्या तक पहुंच जाऊंगी और आज पांच और घरेलू हिंसा पीड़ितों को बचाया गया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा छोटा सा गैर-लाभकारी संगठन जो मेरे अपने बेडरूम/कार्यालय से शुरू हुआ था। अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है।”
उन्होंने कहा: “जब किसी शख्स को बार-बार कहा जाता है कि वह बेकार है और छोटी उम्र से ही कुछ नहीं कर पाएगा तो वो इसे दिल से लगा लेता है। ऐसे में उस बच्चे, उस किशोर, उस युवा वयस्क के लिए दो अमेरिकी राष्ट्रपति पुरस्कार जीतना और राष्ट्रपति ओबामा और राष्ट्रपति बुश की कंपनी में रहना आज भी एक सपने जैसा है।”
बोलीं, “सोमी हमेशा बिना किसी संकल्प के ही जीती रही है।”
इसके साथ ही सोमी अली ने अपने भारत में बिताए पलों को याद किया। दावा किया कि उन्होंने भारत में भी महिलाओं पर अत्याचार होने के मामले में सत्ता के विपरीत काम किया है।
सोमी ने मुंबई आने की वजह और धोखे को लेकर बड़ा खुलासा किया। बोलीं, ” जिंदगी में सबकुछ अप्रत्याशित होता है। एक ऐसा भी वक्त था जब मुझे एक शख्स ने कहा कि मैं मर्द हूं, मेरे ही अफेयर्स हो सकते हैं और मुझे ही ‘वन नाइट स्टैंड’ का हक है।”
सोमी ने आगे कहा, ” मैं हैरान रह गई क्योंकि तब मैं 17 साल की ही थी और मुझे पता भी नहीं था कि मेरा इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं 90 के दशक में उन 8-9 सालों में जो कुछ भी किया या जिस तरह से मैंने अपना जीवन जिया, उससे मुझे बिल्कुल भी शर्मिंदगी नहीं है। यह मत भूलिए कि मैं फिल्मों में अभिनय करने नहीं गई थी। मैं फिल्मों में प्यार में पड़ने और बदले में प्यार पाने की ललक में गई थी।”
“इसलिए, मैं योजनाएं नहीं बनाती। मैं केवल ऊपर वाले के कानून पर विश्वास करती हूं और एक ऐसी विरासत छोड़ना चाहती हूं अपनी दिवंगत मां के लिए, हजारों बच्चों और महिलाओं के लिए। सोमी अली प्रोडक्शन इस दिशा में कदम बढ़ा चुका है।”
उन्होंने कहा कि वह शॉर्ट फिल्मों में निर्माता, लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में काम कर रही हैं।
“इसलिए, मैं संतुष्ट हूं क्योंकि मैं ऐसी फिल्में बना सकती हूं जो सच्चाई बयां करती हैं। मुझे अब छिपने का डर नहीं है क्योंकि मेरे हाथ में कुछ भी बनाने और लिखने का लाइसेंस है। इस बार ऐसा कुछ भी नहीं है जो मुझे रोक सके।”
–आईएएनएस
डीकेएम/केआर
Entertainment
कृति सेनन की बहन की रिशेप्शन पार्टी में शरीक हुई हस्तियां लेकिन नजरें खींची ओरी ने
मुंबई। करंट क्राइम। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल ही में उदयपुर में शादी रचाई। मंगलवार को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, दिशा पाटनी, सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, दिशा पाटनी, मौनी रॉय, अभिषेक बजाज जैसी तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इन सबके अलावा इस पार्टी में ओरी ने भी एंट्री की तो उनके लुक ने देखने वालों को मुंह फेरने के लिए मजबूर कर दिया।
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई।
फिल्मी सितारे अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचे थे, वहीं कुछ सिलेब्रिटीज़ ने अपने अतरंगी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। इनमें से एक ओरी भी थे। ओरी ने पपाराजी के कैमरे के सामने काफी फ्लॉन्ट किया लेकिन लग रहा है कि उनका ये अंदाज लोगों को अच्छा नहीं लग रहा।
Entertainment
साल के पहले दिन ईशा देयोल ने पापा को किया याद, सनी ने लुटाया बहन के प्रति प्यार
मुंबई। करंट क्राइम। नए साल की शुरुआत जहां आमतौर पर खुशियों और उम्मीदों से भरी होती है। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ईशा देओल के लिए 2026 का स्वागत भावनाओं से भरा रहा। साल 2026 के पहले पोस्ट उन्होंने अपने पापा याद किया, जिसने फैंस को फिर एक बार भावुक कर दिया। ये ईशा का पहला ऐसा नया साल है, जब उनके साथ उनके पापा धर्मेंद्र नहीं हैं।
नए साल के पहले दिन ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए आसमान की ओर इशारा करती तस्वीरें डालीं और प्यार भरे शब्द लिखे। ईशा की इस पोस्ट पर उनके सौतेले भाई बॉबी देओल ने भी दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया और बहन के प्रति अपना लाड जताया।
ईशा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर किया। पहली तस्वीर में वह आसमान की ओर इशारा करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा हुआ कागज का ताज भी पहना था। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने दिल के इमोजी के साथ ‘यू पापा’ लिखा, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने पिता से प्यार करती हैं और उनकी कमी महसूस कर रही हैं।
कुछ दिन पहले ही ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्दनाक नोट शेयर करते हुए लोगों से अपने काम के प्रति समझदारी बरतने की गुजारिश की थी।
Entertainment
26 फरवरी को विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना
नई दिल्ली। करंट क्राइम। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। रश्मिका और विजय देवरकोंडा 2026 में रॉयल वेडिंग करेंगे। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक हैरिटेज पैलेस में होगी। वहीं, उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी होंगे।
कपल ने अपनी शादी के लिए शहर की हेरिटेज प्रॉपर्टीज में से एक को फाइनल कर लिया है। रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में होने वाली है।
दोनों ने तय किया कि अपनी सगाई की तरह ही अपनी शादी को भी इंटीमेट रखना चाहता है, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या रश्मिका और विजय इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए अलग से रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे या नहीं।
बता दें कि रश्मिका और विजय को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है कि दोनों सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं। सगाई काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी।
-
World10 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद9 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
देश10 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
दिल्ली9 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
देश9 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
Entertainment9 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
ग्रेटर नोएडा5 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
स्पोर्ट्स9 hours agoगौतम गंभीर के बाद अब विराट कोहली भी पहुंचे महाकाल के दरबार में, सुबह सुबह किया दर्शन
