बॉलीवुड
राज कपूर की जन्म शताब्दी मनाने के लिए एक साथ आईं पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लों

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। सिने एवं टीवी कलाकार संघ (सिंटा) महान अभिनेता राज कपूर की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक आकर्षक संगीत संध्या का आयोजन करने जा रहा है।
इस भव्य समारोह की कमान सिंटा की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरी संभालेंगी।
इस खास अवसर पर 18 दिसंबर 2024 को मुंबई के प्रतिष्ठित मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में एक शानदार संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय सिनेमा के शोमैन के लिए आयोजित इस समारोह में संगीत उद्योग की कुछ सबसे मशहूर आवाजें एक मंच पर दिखाई देंगी।
नितिन मुकेश, कविता कृष्णमूर्ति, सुरेश वाडकर, शैलेंद्र सिंह, सुदेश भोंसले, बेला सुलाखे और अन्य प्रतिष्ठित कलाकार आर.के. फिल्म्स की अविस्मरणीय धुनों में जान फूंकेंगे, जो राज कपूर की सिनेमाई जादू की यादों को ताजा करेंगे।
आइकॉन राज कपूर को याद करते हुए, पूनम ढिल्लों ने कहा, “राज कपूर जी सिर्फ एक फिल्म निर्माता नहीं थे, वे मानवीय भावना के कहानीकार थे। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है।”
पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, “राज कपूर जी की शताब्दी मनाना भारतीय सिनेमा की आत्मा का सम्मान करने जैसा है। उनकी प्रतिभा प्रेरणा देती है, और यह उस व्यक्ति को हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि होगी जिसने सपनों को पर्दे पर जीवंत किया।”
कार्यक्रम से प्राप्त आय को सिंटा कमजोर और जरूरतमंद सदस्यों की सहायता के लिए समर्पित करेगा, जिससे समुदाय के उन मूल्यों पर जोर दिया जा सके, जिनका राज कपूर ने जीवन भर समर्थन किया।
सिंटा में भारतीय मनोरंजन उद्योग के कुछ सबसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी के अलावा पुनीत इस्सर, उपासना सिंह, हेमंत पांडे, कंवरजीत पेंटल, दीपक पाराशर, मुकेश ऋषि, विकास वर्मा, राकेश बेदी, अनीता राज, यशपाल शर्मा, साहिला चड्ढा, चंद्रप्रकाश ठाकुर, मनोज जोशी, राशिद मेहता, प्रीति सप्रू, विंदू दारा सिंह, हेतल परमार, दीपक चड्ढा और शीबा आकाशदीप जैसे प्रसिद्ध अभिनेता इसके सदस्य हैं।
–आईएएनएस
एमकेएस/एकेजे
Entertainment
Trending Video: This One is for the Farmers | Dreamz Unlimited | MPACS
Entertainment
Trending Video: Seedhe Maut , Hurricane – PANCAKE | DL91 FM |
Entertainment
Trending Video: Prince and Family Review | Dileep | Binto Stephen | Listin Stephen | Sharis Mohammed
-
उत्तर प्रदेश13 hours ago
दबंग युवक ने छात्रा के साथ की मारपीट…. युवक ने कॉलेज प्रांगण मे छात्रा को पीटा…
-
ग़ाजियाबाद16 hours ago
तीनों विधानसभाओं के विधायक रहे हैं पूरी शिद्दत से दहाड़
-
उत्तर प्रदेश12 hours ago
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में नहर में कूदी महिला घरेलू कलह के …
-
Entertainment21 hours ago
Trending Video: Hi, Uzoth!
-
ग़ाजियाबाद16 hours ago
जल्द होगी होल्ड चल रहे गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष पद पर घोषणा
-
उत्तर प्रदेश11 hours ago
मेरठ के लिसाडी गेट क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल… एक युवक के सा…
-
ग़ाजियाबाद16 hours ago
क्या है महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से विधायक अजीतपाल त्यागी की मुलाकात का पैगाम
-
उत्तर प्रदेश14 hours ago
ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ पहुंची हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेलिकाप्टर मर…