Connect with us

बॉलीवुड

कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा, मंगलवार को हो सकता है अंतिम संस्कार

Published

on

हैदराबाद, 2 दिसंबर (आईएएनएस) । हैदराबाद में अपने आवास पर मृत पाई गईं कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।

कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना के मामले को लेकर साइबराबाद पुलिस ने घटना की जांच तेज कर दी है। फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री की मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार बेंगलुरु से हैदराबाद पहुंचे।

पुलिस ने सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद 29 वर्षीय अभिनेत्री के शव को उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया। शोभिता के शव को बाद में बेंगलुरु ले जाया गया, जहां उनका परिवार रहता है। अंतिम संस्कार मंगलवार को हो सकता है।

अभिनेत्री रविवार को गाचीबोवली के कोंडापुर में अपने आवास पर मृत पाई गई थीं। शोभिता को उनके पति सुधीर रेड्डी ने फांसी पर लटका हुआ पाया था, उनके पति ने कई बार दरवाजा खटखटाया और जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तब उन्होंने बेडरूम का दरवाजा तोड़ दिया।

कर्नाटक के हसन जिले के सकलेशपुर की रहने वाली शोभिता पिछले दो सालों से अपने पति के साथ हैदराबाद में रह रही थीं। शोभिता की कथित आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को कथित तौर पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है, “सब कुछ सही है- अगर आप आत्महत्या करना चाहती हैं, तो आप कर सकती हैं”।

गाचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्हें कोई मानसिक समस्या तो नहीं थी। पुलिस जांच के लिए उनके परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

शोभिता के ससुर बुच्ची रेड्डी ने कहा, “शोभिता और सुधीर रेड्डी एक खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे थे। दंपति को कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि परिवार में शोभिता को बेटी की तरह प्यार मिलता था।

शोभिता ‘ब्रह्मगंटु’, ‘निनिडेल’ और ‘मंगला गौरी’ जैसे कन्नड़ धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

–आईएएनएस

एमटी/सीबीटी

Entertainment

चिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम

Published

on

By

मुबंई। करंट क्राइम। बिग बॉस-19 को नया विनर मिल गया। गौरव खन्ना बन गए बिग बॉस के विनर। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और एक शानदार कार मिली। घर में महीनों तक हंगामा, झगड़े और चीखना-चिल्लाना चलता रहा, लेकिन गौरव ने हमेशा शांति और गरिमा का रास्ता चुना। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। शुरू से आखिर तक गौरव ने कभी किसी से ज्यादा बड़ी लड़ाई नहीं की, न ही नाटक किया। वे चुपचाप देखते, समझते और सही समय पर सही बात कहते थे।
फिनाले में भारी पानी के कटोरे कंधों पर रखकर लकड़ी का तख्ती संभालनी थी. जहां बाकी लोग घबरा कर हार मान गए, वहीं गौरव ने धैर्य नहीं खोया और आखिर तक डटे रहे। एक और यादगार पल तब आया जब सलमान खान ने पूरे वीकेंड का वार पर गौरव को टीवी का सुपरस्टार कहा। कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी टीवी करियर पर तंज कसे थे, लेकिन सलमान ने सबके सामने गौरव के 20 साल के संघर्ष और शालीनता की तारीफ की।
प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी जैसे दोस्तों के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल सीधा था। वे कैमरे के लिए नहीं, दिल से साथ निभाते थे। यहां तक कि बच्चे न करने के निजी फैसले पर भी उन्होंने खुलकर और भावुक होकर बात की, जिससे लाखों लोग उनसे जुड़े।
गौरव खन्ना ने साबित कर दिया कि चीखने-चिल्लाने की नहीं, सुकून और आत्मसम्मान की जरूरत है। यही वजह है कि ‘बिग बॉस 19’ का विनर कोई और नहीं, गौरव खन्ना बना।

Continue Reading

Entertainment

ग्रैंड फिनाले से पहले मीडिया ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स से पूछे तीखे सवाल

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। बिग बॉस 19 में फिनाले वीक चल रहा है। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फिनाले से पहले घर में मीडिया ने आकर सभी टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछे। मीडिया के निशाने पर सबसे ज्यादा तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट रहीं। गौरव खन्ना भी पर्सनल सवाल पूछे जाने पर इमोशनल हो गए।
शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मीडिया फरहाना भट्ट को ग्रिल करती दिखाई दे रही है। फरहाना से पूछा गया- आप हर किसी को कहती हैं 2 पैसे की औरत…आपके लेवल पर जाने के लिए कितने पैसे का होना पड़ेगा? इसपर फरहाना ने जवाब दिया- मेरे साथ अगर कोई भिड़ता है तो मैं उसके लेवल पर जाती हूं।
मीडिया ने प्रणित मोरे से भी दोस्त अभिषेक को शो से बाहर करने पर तीखे सवाल किए। प्रणित ने अपनी सफाई में कहा कि शो में सभी की प्रायोरिटी बदलती रहती है। वहीं, तान्या मित्तल से भी मीडिया नाराज दिखी। तान्या को शो में झूठी स्टोरी बनाने पर सवालों के घेरे में आना पड़ा।
हालांकि, पर्सनल लाइफ पर सवाल पूछे जाने पर गौरव खन्ना इमोशनल हो गए। गौरव से पूछा गया- आपने बोला कि आपकी वाइफ को बच्चे नहीं चाहिए…वो बहुत कैल्कुलेटिव मूव था, सिंपैथी कार्ड खेलने का? ये सवाल सुन गौरव खन्ना इमोशनल हो गए. उनकी आंखों में आंसू आ गए। गौरव ने कहा कि वो अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, जो उनकी पत्नी उनसे कहेंगी वो वही बात मानेंगे।
अभी घर में 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। फिनाले से पहले घर में मिड वीक एविक्शन होने वाला है, जिसमें किसी एक घरवाले का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट जाएगा और इस तरह शो को टॉप 5 मिलेंगे, जो फिनाले में एक दूसरे को टक्कर देंगे।

Continue Reading

Entertainment

सेलिना जेटली ने दी तलाक की अर्जी कहा- जिन पर भरोसा था, वो दूर चले गए

Published

on

By

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग से तलाक लेने की अर्जी दी है। सेलिना ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने 50 करोड़ रुपए की एलुमनी के साथ मैंटेनेंस के 10 लाख रुपए महीने की मांग की है। तलाक की प्रोसेस के बीच सेलिना ने भावुक पोस्ट की है।
उन्होंने लिखा, ’हौसला, तलाक। अपने जीवन के सबसे कठिन, सबसे उथल-पुथल भरे तूफान के बीच, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह लड़ाई अकेले लड़नी पड़ेगी। बिना किसी माता-पिता के, बिना किसी सपोर्ट सिस्टम के। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब मेरी दुनिया की छत को थामने वाले सभी स्तंभ, मेरे माता-पिता, मेरा भाई, मेरे बच्चे मेरे साथ खडा नहीं रहेंगे।
आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ’जिंदगी ने मुझसे सब कुछ छीन लिया। जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया, वे दूर चले गए। जिन वादों पर मैंने विश्वास किया, वे चुपचाप टूट गए। लेकिन इस तूफान ने मुझे डुबोया नहीं, इसने मुझे जन्म दिया। इसने मुझे तेज लहरों से उछालकर गर्म रेत पर पहुंचा दिया।
आखिर में एक्ट्रेस ने लिखा, ’मुझे सिखाया गया है कि दुनिया मुझे गिराने की कोशिश करे तो भी मैं उठ खड़ी होऊं। दिल टूट रहा हो तब भी लड़ना सीखूं। जब मेरे साथ अन्याय हो तो दया न दिखाऊं।
एक्ट्रेस ने पोस्ट में ये भी कहा है कि उनका मामला कोर्ट में है, इसलिए वो इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगी।
एक्ट्रेस सेलिना जेटनी ने 21 नवंबर को मुंबई की अदालत में तलाक की याचिका दायर की है। इस याचिका पर 24 नवंबर को सुनवाई हुई, जिसके बाद उनके पति पीटर हाग को लीगल नोटिस जारी किया गया है, जो ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending