Connect with us

विदेश

दक्षिण कोरिया : ‘मॉर्शल लॉ’ के लिए ‘कोरियाई शब्द’ गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च

Published

on

सोल, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति यूं सुक येओल की ओर से ‘मार्शल लॉ’ की घोषणा के बाद बुधवार को दक्षिण कोरिया में गूगल पर ‘मार्शल लॉ’ के लिए कोरियाई शब्द सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

यह शब्द गूगल के ट्रेंड चार्ट में सबसे ऊपर रहा और पिछले 24 घंटों में इसकी सर्च 2 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई। यह एक दिन पहले की तुलना में एक हजार प्रतिशत से अधिक है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ‘करेंसी एक्सचेंज रेट’ और ‘किम योंग-ह्यून’- दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री का नाम, ट्रेंड चार्ट पर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा।

बता दें राष्ट्रपति यून सुक-योल ने देश में मंगलवार रात मॉर्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि बुधवार सुबह उन्हें अपना फैसला पलटना पड़ा।

इस बीच दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक योल का विरोध बढ़ता जा रहा है। नागरिक और श्रमिक समूहों ने बुधवार को पूरे देश में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और विवादास्पद मार्शल लॉ घोषणा के कारण यून इस्तीफे की मांग की।

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक कोरियाई ट्रेड यूनियनों के महासंघ, पीपुल्स सॉलिडेरिटी फॉर पार्टिसिपेटरी डेमोक्रेसी और अन्य नागरिक समूहों ने सोल के डाउनटाउन में ग्वांगह्वामुन स्क्वायर पर एक विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया। विरोध-प्रदर्शन में लगभग 2,000 लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इमरजेंसी मार्शल लॉ घोषित करने के लिए राष्ट्रपति यून की आलोचना की और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

दक्षिण-पश्चिमी शहर ग्वांगजू में, शाम 7 बजे (स्थानीय समय) शुरू हुए यून विरोधी कैंडल मार्च में लगभग 1,000 लोग शामिल हुए। इसके आयोजकों ने कहा, इसी तरह की सभाएं सुन्चियन, योसु और दक्षिण जिओला प्रांत के अन्य शहरों में भी आयोजित की जाएंगी।

इस बीच विपक्षी दलों ने बुधवार को यून खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश किया। मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ रीबिल्डिंग कोरिया पार्टी और रिफॉर्म पार्टी सहित पांच अन्य छोटी विपक्षी पार्टियों ने दोपहर 2:43 (स्थानीय समायुनुसार) बजे नेशनल असेंबली में बिल ऑफिस में प्रस्ताव पेश किया।

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक महाभियोग प्रस्ताव पर 190 विपक्षी सांसदों और एक स्वतंत्र सांसद ने हस्ताक्षर किए। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी के किसी भी सांसद ने इसका समर्थन नहीं किया है जबकि पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) के नेता हान डोंग-हून ने मार्शल लॉ लगाए जाने का विरोध किया था।

विपक्षी दलों की योजना इस प्रस्ताव को गुरुवार को संसद के पूर्ण अधिवेशन में प्रस्तुत करने और शुक्रवार या शनिवार को मतदान करने की है।

वहीं देश के रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने बुधवार को माफी मांगी और इस्तीफे की पेशकश की। किम ने एक बयान में कहा, “मैंने इमरजेंसी मार्शल लॉ की वजह से पैदा हुई उथल-पुथल की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।”

आरोप है कि किम ने कथित तौर पर मार्शल लॉ घोषित करने का प्रस्ताव रखा था। उनकी इस्तीफे की मांग विपक्षी दलों ही नहीं बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ से भी गई।

–आईएएनएस

एमके/

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मंगलवार दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया स्पेस सेंटर पहुंचेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, बेसब्री से हो रहा है इंतजार

Published

on

By

लखनऊ। करंट क्राइम। लखनऊ निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज शाम 4ः35 मिनट पर स्पेसएक्स ड्रैगन यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल से अलग हो जाएंगे। उम्मीद है कि कल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) वे कैलिफोर्निया अमेरिका पहुंच जाएंगे।


स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में भारत के शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन पर तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। ऐसी उम्मीद है सुभांशु शुक्ला कल यानी 15 जुलाई को भारत के समय के अनुसार दोपहर 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंच जाएंगे। शुभांशु की यह यात्रा भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रही है। शुभांशु के अनुभवों से भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन को बड़ी मदद मिलेगी। पूरा देश अब उनकी सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है
शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से अपने देश भारत को लेकर कहा था, “भारत कैसा दिखता है मैं आपको बताता हूं। आज का भारत स्पेस से महत्वकांशी दिखता है। आज का भारत निडर दिखता है। आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है। आज का भारत गर्व से पूर्ण दिखता है और इन्हीं सब कारणों की वजह से मैं आज फिर से कह सकता हूं कि आज का भारत अभी भी सारे जहां से अच्छा दिखता है।
शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने कहा कि हम इसका इंतजार कर रहे थे, इसलिए हमें खुशी है कि वह वापस आ रहे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह सुरक्षित वापस आएं।


गगनयान में मदद करेगा
अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान, शुभांशु शुक्ला भारत की ओर से एक्सिओम-04 मिशन के तहत सात सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण प्रयोगों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे थे। इनमें से चार प्रयोग सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं, जबकि तीन पूरे होने वाले हैं। ये प्रयोग अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण छलांग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो गगनयान और भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करेंगे।

Continue Reading

Business

15 साल पहले महज 4 रुपए थी कीमत, आज एक बिटकॉइन 1 करोड रुपए का हो गया

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। करीब 15 साल पहले महज 4 रुपए में मिलने वाला एक बिटकॉइन अब 1 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से इसके भाव में इतनी जोरदार तेजी की आंधी आई कि इसके भाव आज पहली बार $1.21 लाख के पार पहुंच गए।
बिटकॉइन की तेजी ने इसे मार्केट कैप के हिसाब से सिल्वर और गूगल से आगे कर दिया और अब यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा एसेट है। अमेरिकी ’क्रिप्टो वीक’ से पहले बिटकॉइन की चमक तेजी से बढ़ रही है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भाव उछलकर $1.21 लाख के पार पहुंच गए। भारतीय करेंसी रुपये में बात करें तो पहली बार बिटकॉइन 1 करोड़ के पार पहुंचा है। कारोबार के दौराम आज यह $1,22,540.92 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।

सात दिनों में इसमें 12 प्रतिशत से अधिक तेजी आई है। इस क्रिप्टो मार्केट को ट्रंप के सपोर्ट, क्रिप्टो ईटीएफ में मजबूत निवेश और कॉरपोरेट ट्रेजरी के बढ़ते आवंटन से सपोर्ट मिला है।
बिटकॉइन की तेजी ने इसे मार्केट कैप के हिसाब से सिल्वर और गूगल से आगे कर दिया और अब यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा एसेट है। बिटकॉइन का मार्केट कैप $2.4 ट्रिलियन यानी $2.4 लाख करोड़ है जबकि गूगल का मार्केट कैप $2.19 ट्रिलियन है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप एसेट गोल्ड है। आज से शुरू हो रहे ’क्रिप्टो वीक’ ने बिटकॉइन में तगड़ी चाबी भरी है जिसके चलते यह नई ऊंचाई पर पहुंचा है।

अमेरिका ने 3 जुलाई को ऐलान किया था कि 14 जुलाई से शुरू होने वाला सफ्ताह क्रिप्टो वीक होगा। अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो कैपिटल बनाने के लक्ष्य के तहत क्लेरिटी एक्ट, जीनियस एक्ट, और एंटी-सीबीडीसी सर्विलांस एक्ट जैसे अहम बिल पर चर्चा होगी। ये बिल क्रिप्टो से जुड़ी नियामकीय भूमिकाओं को स्पष्ट करने, स्टेबलकॉइन्स को ऑथराइज करने और अमेरिका के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को रोकने के उद्देश्य से लाए जा रहे हैं।

Continue Reading

Lucknow

BJP कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को भेजता था अश्लील वीडियो, चप्पल से हो गई जमकर धुनाई, देखें VIDEO

Published

on

By


आगरा। करंट क्राइम। ताजनगर में भाजपा को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। भाजपा महिला नेताओं ने अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को पत्नी के सामने चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। कार्यकर्ता पर महिला नेताओं को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप है।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति परेशान करता है। यह व्यक्ति भाजपा का ही कार्यकर्ता है।
खंदौली में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी के कार्यकर्ता को चप्पलों से धुन दिया। है कि भाजपा कार्यकर्ता अपने ही अश्लील वीडियो बनाकर महिलाओं को भेजता था।
इसकी शिकायत महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से शिकायत की। इस पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता के घर पहुंचीं और उसकी पत्नी को उसकी पूरी करतूत बताई। जिसके बाद पत्नी के सामने ही चप्पलों से पिटाई की।
मामला रविवार की दोपहर का है।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी आशा अग्रवाल ने बताया कि खंदौली क्षेत्र निवासी आनंद शर्मा दो माह से महिलाओं को अश्लील फोटो-वीडियो भेज कर परेशान कर रहा था। जिस पर उसे मोबाइल पर कॉल करके समझाया था।मगर, आनंद शर्मा ने अपनी करतूत बंद नहीं की। आरोपी ने आंगनबाडी कार्यकर्ता के साथ ही भाजपा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों को भी अपने बनाए अश्लील वीडियो भेजे। जिस पर ही आनंद शर्मा को सबक सिखाने के लिए पहले उसके परिवार को उसकी करतूत बताई. फिर चप्पलों से पिटाई की।
खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में किसी महिला या पिट रहे आनंद शर्मा की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending