बॉलीवुड
‘पुष्पा 2’ के सॉन्ग ‘अंगारों’ पर गणेश आचार्य संग थिरकी श्रेया घोषाल
![](https://www.currentcrime.com/wp-content/uploads/2024/12/202412013271739.png)
मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ‘पुष्पा 2’ के सॉन्ग ‘अंगारों’ की धुन पर एक साथ थिरकते नजर आए। कोरियोग्राफर आचार्य ने श्रेया के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को डांस की झलक दिखाई।
इंस्टाग्राम पर गणेश आचार्य ने श्रेया घोषाल के साथ वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “पुष्पा 2′ 5 दिसंबर से सिनेमाघरों में आ रही है।“
वहीं, फिल्म मेकर्स ने लिखा, ”अंगारों के वोकल्स और मूव्स के पीछे के लोग इस गाने पर थिरक रहे हैं। गणेश आचार्य, श्रेया के साथ अपने खास अंदाज में ‘अंगारों’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं।”
‘अंगारों’ गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है और गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘पुष्पा 2’ के गाने पर डांस का वीडियो वायरल हो गया है।
5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। इस बीच अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना शुक्रवार को एक प्रेस मीट के लिए मुंबई पहुंचे थे। मीट में दोनों ने प्रोजेक्ट के बारे में बात की। इसके साथ ही दोनों ने ‘अंगारों’ पर शानदार डांस भी किया।
सुकुमार निर्देशित ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल, जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू और प्रकाश राज भी अहम रोल में हैं।
–आईएएनएस
एमटी/एबीएम
Entertainment
Trending Video: RAFTAAR X BADSHAH – BAAWE | HARD DRIVE Vol.2 | Official Video | @badshahlive @SamayRainaOfficial
Entertainment
टीवी अभिनेता अमन जयसवाल की मुंबई में सड़क दुर्घटना में निधन
![](https://www.currentcrime.com/wp-content/uploads/2025/01/टीवी-अभिनेता-अमन-जयसवाल-की-मुंबई-में-सड़क-दुर्घटना-में.webp.webp)
मुंबई- टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में दुखद निधन हो गया।
पुलिस के अनुसार, एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। यह घटना दोपहर लगभग दो बजे हुई जब अभिनेता ऑडिशन के लिए जा रहे थे।
मुजफ्फरनगर में शाहपुर चौकी प्रभारी रविंद्र यादव को एंटी करप्शन ने 15000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
जयसवाल को टीवी धारावाहिक “धरतीपुत्र नंदिनी” में आकाश भारद्वाज की मुख्य भूमिका के लिए जाना जाता था, और उनका निधन स्थानीय अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही हो गया।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
कादिर राणा को हाईकोर्ट से झटका मिला है, जिसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
जैसे ही उनके निधन की खबरें फैल गईं, उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी सोशल मीडिया पर फिर से वायरल होने लगी। अमन का इंस्टाग्राम हैंडल ‘aman_jazz’ था। उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट 31 दिसंबर 2024 को किया था, जिसमें लिखा था, “नए सपनों और अनंत संभावनाओं के साथ 2025 में कदम रख रहा हूं।” उनके सोशल मीडिया बायो में लिखा था, “पात्रों के माध्यम से जीना।”
Entertainment
Trending Video: Pongal Seer from Amma & Appa🥹😍| Special Virundhu In புது வீடு🏡| Gowti Sowbi Vlogs❤️
-
ग़ाजियाबाद14 hours ago
गाजियाबाद के नए डीएम दीपक मीणा आईआईटी के बीटेक स्नातक, तेज-तर्रार अधिकारियों में माने जाते हैं।
-
एनसीआर20 hours ago
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के कुशसलिया गांव के पूर्व प्रधान की तीन गाड़ियाँ संदिग्ध हालात में जलकर हुई ख़ाक
-
ग़ाजियाबाद13 hours ago
गाजियाबाद में एंकर कंपनी का नकली सामान छापेमारी के दौरान पकड़ा गया, मामला दर्ज
-
Entertainment21 hours ago
Trending Video: Kanha | Binodiini | কানহা | Rukmini | Shreya | Sourendro Soumyajit | Ram Kamal | Bengali Movie Song
-
देश18 hours ago
शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को किया निशाना, दिल्ली में जीत का किया दावा
-
देश13 hours ago
कांग्रेस प्रत्याशी रागिनी नायक ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
-
Entertainment18 hours ago
Trending Video: OUR WEDDING VLOG ✨💕 Saranya Nandakumar & Anandu
-
Entertainment10 hours ago
Trending Video: NEW! Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah | Ep 4289 | 8 Jan 2025 | Teaser