Connect with us

बॉलीवुड

भारत में शो करने के लिए दिलजीत दोसांझ ने रखी शर्त

Published

on

मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में चंडीगढ़ में प्रस्तुति दी, जहां उन्होंने घोषणा की कि जब तक कॉन्सर्ट के बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित नहीं किया जाता है, तब तक वह भारत में लाइव शो नहीं करेंगे।

दिलजीत ने अपने दिल-लुमिनाटी म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान देश के हर हिस्से में प्रस्तुति दी और प्रशंसकों के साथ रू-ब-रू हुए।

अभिनेता-गायक के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह देश में लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने कहा, “हमारे यहां लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचा नहीं है। यह बड़ी आय का सोर्स है। कई लोगों को काम मिलता है और वे यहां काम करने में सक्षम हैं। मैं अगली बार कोशिश करूंगा कि मंच सेंटर में हो ताकि आप इसके आसपास रह सकें। जब तक ऐसा नहीं होता, मैं भारत में शो नहीं करूंगा, यह तय है। भारत में दुनिया भर से कई कलाकार आते हैं।”

दिलजीत ने शनिवार को चंडीगढ़ में परफॉर्म किया और अपने कॉन्सर्ट को इंटरनेशनल चेस फेडरेशन वर्ल्ड चैंपियन बने भारत के गुकेश डोमराजू को समर्पित किया। उन्होंने गुकेश की कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर कर अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा’ के मशहूर डायलॉग “झुकेगा नहीं” का भी जिक्र किया।

म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली के साथ ही देश के कई हिस्सों में शानदार प्रस्तुति दी।

–आईएएनएस

एमटी/एकेजे

Entertainment

तान्या मित्तल बोलीं, किसी का घर बर्बाद नहीं करूंगी

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। बीते रविवार को बिग बॉस 19 के फिनाले का ऐलान हुआ। गौरव खन्ना इस 19वें सीजन के विनर बने। इसी के साथ ये शो खत्म हो गया। बिग बॉस 19 में नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। नीलम के एविक्शन पर भी तान्या फूट-फूटकर रोई थीं और कहा था कि वे उन्हें अपना दोस्त मानती हैं। लेकिन अब तान्या ने नीलम को अनफॉलो कर दिया। इसके साथ ही बड़े आरोप भी लगाए।
तान्या से पूछा गया कि आप मैरिड मैन को डेट कर रही हैं? इस पर तान्या ने कहा, ’नीलम का भी एक बहुत बड़ा राज है मेरे पास। मैं वो ना बताऊं तो बहुत अच्छा होगा। देखिए मेरी हालत कैसी हो गई है, मुझे शादीशुदा आदमियों से प्यार करना पड़ रहा है।
तान्या ने आगे कहा, ’आप लोग जिस आदमी को मेरा बॉयफ्रेंड क्लैम कर रहो हो, वो भी शादीशुदा दो बच्चों का बाप है। देश में बहुत बनिया है और सिंगल है। मैं शादीशुदा आदमी से प्यार कर, उसका घर बर्बाद नहीं करूंगी। इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, मेरे पास बहुत बड़ा मसाला है. जिस वक्त मुझे नीलम का बताना होगा, मैं बता दूंगी।

Continue Reading

Entertainment

चिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम

Published

on

By

मुबंई। करंट क्राइम। बिग बॉस-19 को नया विनर मिल गया। गौरव खन्ना बन गए बिग बॉस के विनर। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और एक शानदार कार मिली। घर में महीनों तक हंगामा, झगड़े और चीखना-चिल्लाना चलता रहा, लेकिन गौरव ने हमेशा शांति और गरिमा का रास्ता चुना। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। शुरू से आखिर तक गौरव ने कभी किसी से ज्यादा बड़ी लड़ाई नहीं की, न ही नाटक किया। वे चुपचाप देखते, समझते और सही समय पर सही बात कहते थे।
फिनाले में भारी पानी के कटोरे कंधों पर रखकर लकड़ी का तख्ती संभालनी थी. जहां बाकी लोग घबरा कर हार मान गए, वहीं गौरव ने धैर्य नहीं खोया और आखिर तक डटे रहे। एक और यादगार पल तब आया जब सलमान खान ने पूरे वीकेंड का वार पर गौरव को टीवी का सुपरस्टार कहा। कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी टीवी करियर पर तंज कसे थे, लेकिन सलमान ने सबके सामने गौरव के 20 साल के संघर्ष और शालीनता की तारीफ की।
प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी जैसे दोस्तों के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल सीधा था। वे कैमरे के लिए नहीं, दिल से साथ निभाते थे। यहां तक कि बच्चे न करने के निजी फैसले पर भी उन्होंने खुलकर और भावुक होकर बात की, जिससे लाखों लोग उनसे जुड़े।
गौरव खन्ना ने साबित कर दिया कि चीखने-चिल्लाने की नहीं, सुकून और आत्मसम्मान की जरूरत है। यही वजह है कि ‘बिग बॉस 19’ का विनर कोई और नहीं, गौरव खन्ना बना।

Continue Reading

Entertainment

ग्रैंड फिनाले से पहले मीडिया ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स से पूछे तीखे सवाल

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। बिग बॉस 19 में फिनाले वीक चल रहा है। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फिनाले से पहले घर में मीडिया ने आकर सभी टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछे। मीडिया के निशाने पर सबसे ज्यादा तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट रहीं। गौरव खन्ना भी पर्सनल सवाल पूछे जाने पर इमोशनल हो गए।
शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मीडिया फरहाना भट्ट को ग्रिल करती दिखाई दे रही है। फरहाना से पूछा गया- आप हर किसी को कहती हैं 2 पैसे की औरत…आपके लेवल पर जाने के लिए कितने पैसे का होना पड़ेगा? इसपर फरहाना ने जवाब दिया- मेरे साथ अगर कोई भिड़ता है तो मैं उसके लेवल पर जाती हूं।
मीडिया ने प्रणित मोरे से भी दोस्त अभिषेक को शो से बाहर करने पर तीखे सवाल किए। प्रणित ने अपनी सफाई में कहा कि शो में सभी की प्रायोरिटी बदलती रहती है। वहीं, तान्या मित्तल से भी मीडिया नाराज दिखी। तान्या को शो में झूठी स्टोरी बनाने पर सवालों के घेरे में आना पड़ा।
हालांकि, पर्सनल लाइफ पर सवाल पूछे जाने पर गौरव खन्ना इमोशनल हो गए। गौरव से पूछा गया- आपने बोला कि आपकी वाइफ को बच्चे नहीं चाहिए…वो बहुत कैल्कुलेटिव मूव था, सिंपैथी कार्ड खेलने का? ये सवाल सुन गौरव खन्ना इमोशनल हो गए. उनकी आंखों में आंसू आ गए। गौरव ने कहा कि वो अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, जो उनकी पत्नी उनसे कहेंगी वो वही बात मानेंगे।
अभी घर में 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। फिनाले से पहले घर में मिड वीक एविक्शन होने वाला है, जिसमें किसी एक घरवाले का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट जाएगा और इस तरह शो को टॉप 5 मिलेंगे, जो फिनाले में एक दूसरे को टक्कर देंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending