बॉलीवुड
नई फिल्म के लिए फीमेल लीड की तलाश कर रहे हैं कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा
![]()
मुंबई, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता साई राजेश द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड में सबसे अधिक मांग वाले कास्टिंग निर्देशकों में से एक मुकेश छाबड़ा फिल्म के लिए फीमेल लीड की तलाश कर रहे हैं।
बता दें कि निर्माता अल्लू अरविंद, एसकेएन और मधु मंटेना इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
मुकेश ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिएटिव वीडियो के साथ टैलेंट सर्च की घोषणा की है। इसमें भूमिका के लिए विशिष्ट आवश्यकताओं को रेखांकित किया गया है। कास्टिंग कॉल भारत के सभी कोनों में छिपी प्रतिभाओं के लिए खुली है, जो निर्देशक की इस प्रतिबद्धता को दिखाती है कि वह इस भूमिका के लिए कोई खास प्रतिभा तलाश रहे हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता मधु मंटेना ने कहा, ”जब से मैंने राम गोपाल वर्मा की ‘फैक्ट्री’ और फिर ‘फैंटम’ में अपना करियर शुरू किया, मैं हमेशा उन कंपनियों का हिस्सा रहा हूं, जिन्होंने बड़े पर्दे के माध्यम से हमारे उद्योग में नई प्रतिभाओं को पेश करने की कोशिश की है। अब जब मैं एक निर्माता के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने वाला हूं, तो हमारे पास प्रशंसित निर्देशक साई राजेश गरु के साथ हमारी अगली फिल्म में एक नए चेहरे की तलाश है।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह अब तक की सबसे कमर्शियल लव स्टोरीज में से एक है और मैं जल्द ही इस फिल्म को बनाने के लिए उत्साहित हूं। सुर्खियों में आने और अपनी प्रतिभा को पंख देने का यह खास अवसर है। अगर आपके पास जुनून और अभिनय कौशल है, तो यह आपके लिए बड़े पर्दे पर चमकने का समय है।”
यह एक नई प्रतिभा के लिए सुनहरा मौका है। इसके साथ ही यह फिल्म जगत में कदम रखने का एक बेहतरीन मौका है।
–आईएएनएस
एमकेएस/सीबीटी
Entertainment
कृति सेनन की बहन की रिशेप्शन पार्टी में शरीक हुई हस्तियां लेकिन नजरें खींची ओरी ने
मुंबई। करंट क्राइम। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल ही में उदयपुर में शादी रचाई। मंगलवार को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, दिशा पाटनी, सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, दिशा पाटनी, मौनी रॉय, अभिषेक बजाज जैसी तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इन सबके अलावा इस पार्टी में ओरी ने भी एंट्री की तो उनके लुक ने देखने वालों को मुंह फेरने के लिए मजबूर कर दिया।
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई।
फिल्मी सितारे अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचे थे, वहीं कुछ सिलेब्रिटीज़ ने अपने अतरंगी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। इनमें से एक ओरी भी थे। ओरी ने पपाराजी के कैमरे के सामने काफी फ्लॉन्ट किया लेकिन लग रहा है कि उनका ये अंदाज लोगों को अच्छा नहीं लग रहा।
Entertainment
साल के पहले दिन ईशा देयोल ने पापा को किया याद, सनी ने लुटाया बहन के प्रति प्यार
मुंबई। करंट क्राइम। नए साल की शुरुआत जहां आमतौर पर खुशियों और उम्मीदों से भरी होती है। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ईशा देओल के लिए 2026 का स्वागत भावनाओं से भरा रहा। साल 2026 के पहले पोस्ट उन्होंने अपने पापा याद किया, जिसने फैंस को फिर एक बार भावुक कर दिया। ये ईशा का पहला ऐसा नया साल है, जब उनके साथ उनके पापा धर्मेंद्र नहीं हैं।
नए साल के पहले दिन ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए आसमान की ओर इशारा करती तस्वीरें डालीं और प्यार भरे शब्द लिखे। ईशा की इस पोस्ट पर उनके सौतेले भाई बॉबी देओल ने भी दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया और बहन के प्रति अपना लाड जताया।
ईशा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर किया। पहली तस्वीर में वह आसमान की ओर इशारा करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा हुआ कागज का ताज भी पहना था। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने दिल के इमोजी के साथ ‘यू पापा’ लिखा, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने पिता से प्यार करती हैं और उनकी कमी महसूस कर रही हैं।
कुछ दिन पहले ही ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्दनाक नोट शेयर करते हुए लोगों से अपने काम के प्रति समझदारी बरतने की गुजारिश की थी।
Entertainment
26 फरवरी को विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना
नई दिल्ली। करंट क्राइम। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। रश्मिका और विजय देवरकोंडा 2026 में रॉयल वेडिंग करेंगे। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक हैरिटेज पैलेस में होगी। वहीं, उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी होंगे।
कपल ने अपनी शादी के लिए शहर की हेरिटेज प्रॉपर्टीज में से एक को फाइनल कर लिया है। रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में होने वाली है।
दोनों ने तय किया कि अपनी सगाई की तरह ही अपनी शादी को भी इंटीमेट रखना चाहता है, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या रश्मिका और विजय इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए अलग से रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे या नहीं।
बता दें कि रश्मिका और विजय को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है कि दोनों सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं। सगाई काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी।
-
उत्तर प्रदेश4 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल4 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
देश4 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
उत्तर प्रदेश4 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
Entertainment5 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
Entertainment5 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
देश5 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
World5 hours agoअरब देशों ने अमेरिका को समझाया, अब ईरान पर नहीं होगा हमला
