बॉलीवुड
फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए फिल्म इंडस्ट्री के सितारे
![]()
मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया गया। तीसरी बार सीएम बने फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की। समारोह में शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान, विद्या बालन समेत अन्य एक्टर्स के नाम शामिल हैं।
फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, रोहित शेट्टी, संजय दत्त जैसे सितारों ने शिरकत की।
आजाद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे ‘करण अर्जुन’ के एक्टर्स सलमान और शाहरुख ने एक-दूसरे से मुलाकात की और गले लगाया। कार्यक्रम में ‘रॉकस्टार’ फेम रणबीर कपूर व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ जैकेट पेयर करते नजर आए। वहीं, ‘गली बॉय’ रणवीर सिंह ने कार्यक्रम के लिए ऑल-ब्लैक लुक को चुना।
महाराष्ट्र के नए सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस को मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अन्य कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान समेत कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।
–आईएएनएस
एमटी/सीबीटी
Entertainment
तान्या मित्तल बोलीं, किसी का घर बर्बाद नहीं करूंगी
मुंबई। करंट क्राइम। बीते रविवार को बिग बॉस 19 के फिनाले का ऐलान हुआ। गौरव खन्ना इस 19वें सीजन के विनर बने। इसी के साथ ये शो खत्म हो गया। बिग बॉस 19 में नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। नीलम के एविक्शन पर भी तान्या फूट-फूटकर रोई थीं और कहा था कि वे उन्हें अपना दोस्त मानती हैं। लेकिन अब तान्या ने नीलम को अनफॉलो कर दिया। इसके साथ ही बड़े आरोप भी लगाए।
तान्या से पूछा गया कि आप मैरिड मैन को डेट कर रही हैं? इस पर तान्या ने कहा, ’नीलम का भी एक बहुत बड़ा राज है मेरे पास। मैं वो ना बताऊं तो बहुत अच्छा होगा। देखिए मेरी हालत कैसी हो गई है, मुझे शादीशुदा आदमियों से प्यार करना पड़ रहा है।
तान्या ने आगे कहा, ’आप लोग जिस आदमी को मेरा बॉयफ्रेंड क्लैम कर रहो हो, वो भी शादीशुदा दो बच्चों का बाप है। देश में बहुत बनिया है और सिंगल है। मैं शादीशुदा आदमी से प्यार कर, उसका घर बर्बाद नहीं करूंगी। इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, मेरे पास बहुत बड़ा मसाला है. जिस वक्त मुझे नीलम का बताना होगा, मैं बता दूंगी।
Entertainment
चिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम
मुबंई। करंट क्राइम। बिग बॉस-19 को नया विनर मिल गया। गौरव खन्ना बन गए बिग बॉस के विनर। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और एक शानदार कार मिली। घर में महीनों तक हंगामा, झगड़े और चीखना-चिल्लाना चलता रहा, लेकिन गौरव ने हमेशा शांति और गरिमा का रास्ता चुना। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। शुरू से आखिर तक गौरव ने कभी किसी से ज्यादा बड़ी लड़ाई नहीं की, न ही नाटक किया। वे चुपचाप देखते, समझते और सही समय पर सही बात कहते थे।
फिनाले में भारी पानी के कटोरे कंधों पर रखकर लकड़ी का तख्ती संभालनी थी. जहां बाकी लोग घबरा कर हार मान गए, वहीं गौरव ने धैर्य नहीं खोया और आखिर तक डटे रहे। एक और यादगार पल तब आया जब सलमान खान ने पूरे वीकेंड का वार पर गौरव को टीवी का सुपरस्टार कहा। कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी टीवी करियर पर तंज कसे थे, लेकिन सलमान ने सबके सामने गौरव के 20 साल के संघर्ष और शालीनता की तारीफ की।
प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी जैसे दोस्तों के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल सीधा था। वे कैमरे के लिए नहीं, दिल से साथ निभाते थे। यहां तक कि बच्चे न करने के निजी फैसले पर भी उन्होंने खुलकर और भावुक होकर बात की, जिससे लाखों लोग उनसे जुड़े।
गौरव खन्ना ने साबित कर दिया कि चीखने-चिल्लाने की नहीं, सुकून और आत्मसम्मान की जरूरत है। यही वजह है कि ‘बिग बॉस 19’ का विनर कोई और नहीं, गौरव खन्ना बना।
Entertainment
ग्रैंड फिनाले से पहले मीडिया ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स से पूछे तीखे सवाल
मुंबई। करंट क्राइम। बिग बॉस 19 में फिनाले वीक चल रहा है। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फिनाले से पहले घर में मीडिया ने आकर सभी टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछे। मीडिया के निशाने पर सबसे ज्यादा तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट रहीं। गौरव खन्ना भी पर्सनल सवाल पूछे जाने पर इमोशनल हो गए।
शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मीडिया फरहाना भट्ट को ग्रिल करती दिखाई दे रही है। फरहाना से पूछा गया- आप हर किसी को कहती हैं 2 पैसे की औरत…आपके लेवल पर जाने के लिए कितने पैसे का होना पड़ेगा? इसपर फरहाना ने जवाब दिया- मेरे साथ अगर कोई भिड़ता है तो मैं उसके लेवल पर जाती हूं।
मीडिया ने प्रणित मोरे से भी दोस्त अभिषेक को शो से बाहर करने पर तीखे सवाल किए। प्रणित ने अपनी सफाई में कहा कि शो में सभी की प्रायोरिटी बदलती रहती है। वहीं, तान्या मित्तल से भी मीडिया नाराज दिखी। तान्या को शो में झूठी स्टोरी बनाने पर सवालों के घेरे में आना पड़ा।
हालांकि, पर्सनल लाइफ पर सवाल पूछे जाने पर गौरव खन्ना इमोशनल हो गए। गौरव से पूछा गया- आपने बोला कि आपकी वाइफ को बच्चे नहीं चाहिए…वो बहुत कैल्कुलेटिव मूव था, सिंपैथी कार्ड खेलने का? ये सवाल सुन गौरव खन्ना इमोशनल हो गए. उनकी आंखों में आंसू आ गए। गौरव ने कहा कि वो अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, जो उनकी पत्नी उनसे कहेंगी वो वही बात मानेंगे।
अभी घर में 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। फिनाले से पहले घर में मिड वीक एविक्शन होने वाला है, जिसमें किसी एक घरवाले का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट जाएगा और इस तरह शो को टॉप 5 मिलेंगे, जो फिनाले में एक दूसरे को टक्कर देंगे।
-
दिल्ली11 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
देश10 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports10 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
Sports9 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
Sports4 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
World10 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
-
दिल्ली6 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
