ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में मोमोज से सेहत को खतरा: खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, लाल चटनी भी असफल, दुकानों पर कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा में मोमोज और उनकी लाल चटनी के नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में विफल पाए गए हैं, जिससे इन खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है। विभाग ने जांच के दौरान कुछ दुकानों पर छापेमारी की और फूड सेफ्टी मानकों का उल्लंघन करने वाले खाद्य पदार्थों को जब्त किया।
जांच में हुआ खुलासा
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोमोज और लाल चटनी के विभिन्न नमूनों की जांच की, जिसमें अधिकांश नमूने तय मानकों को पूरा नहीं कर पाए। विशेष रूप से लाल चटनी में हानिकारक रसायन पाए गए, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। मोमोज में भी गुणवत्ता संबंधी कई खामियां पाई गईं।
दुकानों पर कार्रवाई
जांच के दौरान विभाग ने कुछ प्रमुख मोमोज विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की और फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जांच में यह भी पाया गया कि कुछ दुकानदारों ने अवैध तरीके से खाद्य पदार्थों में मिलावट की थी।
स्वास्थ्य पर प्रभाव
इन नमूनों के असफल होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या लोग बिना किसी सुरक्षा जांच के ये खाद्य पदार्थ खा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनता को चेतावनी दी है कि वे केवल प्रमाणित और सुरक्षित स्थानों से ही खाने का सामान खरीदें।
नए दिशा-निर्देश
खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे तय मानकों के अनुसार अपने उत्पाद तैयार करें, और अगर कोई भी विक्रेता नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा
ग्रेनो सोसाइटी की लिफ्ट से चेन लूट की घटना में पुलिस अधिकारी नपे, एसएचओ और एसीपी को हटाया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। हाल ही में ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में घुसकर लिफ्ट के पास बुजुर्ग महिला से चेन लुटने की घटना को कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में बिसरख थाने के थाना प्रभारी और एसीपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात हुई क्राइम मीटिंग के बाद की गई। बैठक में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने साफ संकेत दिया कि अपराध और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिसरख थाना क्षेत्र की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में एक बुजुर्ग महिला से लिफ्ट के अंदर स्नैचिंग की कोशिश की गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने देर रात क्राइम मीटिंग बुलाई। बैठक के दौरान जांच और कार्रवाई की रफ्तार से असंतुष्ट सीपी ने बिसरख थाने की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस कमिश्नर ने बिसरख थाने के एसएचओ मनोज सिंह और एसीपी दीक्षा सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया।
बिसरख थाना क्षेत्र की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में 8 जनवरी को हुई इस घटना से हाई-राइज सोसायटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। एक बुजुर्ग महिला लिफ्ट से नीचे जा रही थीं, तभी हेलमेट पहने एक युवक अंदर आया और उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे आरोपी भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 10 जनवरी को सेक्टर-03 में चेकिंग के दौरान उसे मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालात में देखा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा
यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचला, ग्रामीणों ने चौकी पर किया हंगामा
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। बोलेरो कार में डीजल डालते समय तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एनपीएक्स चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
नॉलेज पार्क कोतवाली के कोंडली बांगर गांव निवासी गौरव शर्मा की कार कार डीजल खत्म हो गया था। उन्होंने गांव से डीजल मंगाया।
दोनों भाई कार में डीजल डाल रहे थे, तभी तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें कुचल दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोग एनपीएक्स पुलिस चौकी पर पहुंच गए, जहां उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने साथ ही उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। मनोज शर्मा के चार बच्चे हैं, जबकि गौरव के एक बेटी और दो बेटे हैं। हादसे की घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सेक्टर-168 के लोट्स जिंक सोसाइटी निवासी सिद्धार्थ कात्यायन पुत्र संतोष कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन-2 से खडी थार से पहिया ले गए चोर
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ चोर कार से सवार होकर आए और एक थार का पहिया चोरी करके फरार हो गए। ये मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन-2 का है। हालांकि चोरी के दौरान कार का शीशा टूटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक चोर फरार हो गए। फिलहाल मामले की शिकायत की गई है और पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों को आता देख चोर अपनी कार में बैठकर फरार हो गए, जो सेक्टर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सेक्टरवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है।
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल5 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
देश5 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
Entertainment6 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment6 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश6 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoकौन है गोल्डन बाबा, जो पहनते है 5 करोड के सोने के गहने, चांदी की थाली में खाते है खाना
