उत्तर प्रदेश
हापुड़ में साइबर ठगी: CBI अधिकारी बनकर व्यक्ति को धमकाया और उससे पैसे ट्रांसफर कराए।
हापुड़ में साइबर ठगी: CBI अधिकारी बनकर व्यक्ति को धमकाया और उससे पैसे ट्रांसफर कराए
हापुड़ में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को CBI अधिकारी बनकर ठग लिया गया। आरोपी ने पीड़ित को फोन कर खुद को CBI अधिकारी बताया और उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की धमकी दी।
डर और दबाव में आकर पीड़ित ने आरोपी की बातों में आकर अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए। घटना के बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साइबर तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित को गुमराह किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की ठगी के मामलों में लोग डर के कारण ठगों के जाल में फंस जाते हैं।
साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। अधिकारियों ने नागरिकों को सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल पर बिना पुष्टि के प्रतिक्रिया न देने की सलाह दी है।
इस घटना ने साइबर सुरक्षा और लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना दें।
उत्तर प्रदेश
मथुरा में गणेश पहलवान की हत्या का खुलासा, पडोसी ने दो लाख में की थी डील
मथुरा। करंट क्राइम। गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने एक हत्याकांड की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने गणेश पहलवान की हत्या के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी ली थी। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गणेश पहलवान की उनके पड़ोसी दुकानदार अन्नू तिवारी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। अन्नू तिवारी ने अपने साथी नारायण उर्फ आरव के माध्यम से गणेश पहलवान को रास्ते से हटाने के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी। डील के तहत अभियुक्तों को 10 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि बाकी रकम काम पूरा होने के बाद मिलनी थी।
सुपारी देने वाले आकाओं का दबाव था कि काम जल्द पूरा किया जाए, जिसके चलते वे दोबारा हमले की फिराक में थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जतीपुरा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने समसुद्दीन और नीरज को दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी अन्नू तिवारी और नारायण की तलाश में जुटी है। इस सफलता में स्वाट टीम और गोवर्धन पुलिस के करीब 17 कर्मियों की अहम भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश
मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट, बीच में ही उठकर चली गई बसपा अध्यक्ष
लखनऊ। करंट क्राइम। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंची थीं, लेकिन उसी दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट की घटना घटी। इसके बाद मायावती बिना मीडिया के सवालों का जवाब दिए बाहर निकल गईं।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बसपा कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट में धुआं निकलने के बाद अग्निशमन यंत्र का प्रयोग हुआ। फायर सिलेंडर के प्रयोग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हो गया और मीडिया के सवाल लिए बिना बीएसपी सुप्रीमो मायावती हॉल से रवाना हो गईं।
मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बात कर रही थीं। मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी देश में बीएसपी के आंदोलन को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती रहती हैं। हमें दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का वोट ज्यादा मिलेगा और सपा का पीडीए देखता रहा जाएगा।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को किसी का बाटी-चोखा नहीं खाना चाहिए। ब्राह्मणों पर किसी तरह का अत्याचार न हो इसलिए बीएसपी की सरकार जरूरी है।
उत्तर प्रदेश
अनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
संभल। करंट क्राइम। संभल में हुई हिंसा मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कोर्ट ने तत्कालीन सीओ और वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात एएसपी अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस पर तीखा तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर लिखा कि अब कोई बचाने नहीं आएगा। अब ये पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले में खाली बैठकर याद करेंगे। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 1ः पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 2ः भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस के बड़े अधिकारी कोर्ट के आदेश को अवैध बता रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा? सत्ता की चापलूसी के चक्कर में ज़्यादा दरोगाई दिखाना कहीं महंगा न पड़ जाए।
अदालत के आदेश के बाद संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि फिलहाल एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। इस आदेश को चुनौती देते हुए अदालत में अपील की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स23 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment23 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
Entertainment21 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स21 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश24 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
-
देश21 hours agoराहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
