Lucknow
त्रिनिदाद एंड टुबैगो में PM मोदी का शानदार स्वागत, बिहार के चौताल पर झूमे PM, देखें VIDEO

नई दिल्ली। करंट क्राइम। अफ्रीकन देश घाना से त्रिनिदाद एंड टुबैगो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया गया। उनका पारंपरिक भोजपुरी अंदाज में ग्रैंड वेलकम किया गया है। त्रिनिदाद और टोबैगो में ट्रेडिशनल कलाकारों ने भोजपुरी चौताल गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और से अलग है! पोर्ट ऑफ़ स्पेन में भोजपुरी चौताल का प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हुई। त्रिनिदाद और टोबैगो और भारत, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के बीच का जुड़ाव उल्लेखनीय है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोवा के नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम में सामुदायिक कार्यक्रम को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ’मैं जानता हूँ कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है। आपके पूर्वजों ने जिन परिस्थितियों का सामना किया, वे सबसे मजबूत आत्मा को भी तोड़ सकती थीं, लेकिन उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया।
पीएम ने कहा कि जब मैं 25 साल पहले यहां आया था तो हम सभी ने लारा के कवर ड्राइव और शॉट्स की तारीफ की थी। आज सुनील नरेन और निकोलस ही हैं जो हमारे युवाओं के दिलों में वही उत्साह जगाते हैं। तब से लेकर अब तक हमारी दोस्ती और भी मजबूत हुई है।
पीएम ने कहा कि हमें याद है कि आपने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पवित्र जल और शिलाएं भेजी थीं। मैं भी इसी तरह की भक्ति भावना के साथ यहां कुछ लाया हूं। अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति और सरयू नदी से कुछ जल लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। आप सभी जानते हैं कि इस वर्ष की शुरुआत में दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम महाकुंभ हुआ था।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहा करते थे। कमला जी स्वयं वहां जाकर भी आई हैं। लोग इन्हें बिहार की बेटी मानते हैं। यहां उपस्थित अनेक लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए हैं। बिहार की विरासत भारत के साथ ही दुनिया का भी गौरव है। लोकतंत्र हो, राजनीति हो, कूटनीति हो, उच्च शिक्षा हो, बिहार ने सदियों पहले दुनिया को ऐसे अनेक विषयों में नई दिशा दिखाई थी।
Lucknow
गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, महिला विंग का गठन, पूनम सिंह बनीं चेयरपर्सन

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, महानगर महामंत्री मनवीर नगर के नेतृत्व में महिला विंग का गठन किया गया। महिला विंग की महानगर प्रभारी साक्षी नारंग को बनाया गया। चेयरमैन पूनम सिंह, अध्यक्ष शीतल अरोड़ा, महामंत्री अनु अरोड़ा और लवली कौर को पदों पर नियुक्त किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर विधायक संजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल सांवरिया, मेरठ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष सुरेश महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, संजीव लाहोरिया, उपाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, कपिल गोयल उपस्थित रहे।

विजय नगर प्रभारी रघुवीर सोनी, सहप्रभारी वरुण सिंह, ने सभी का जोरदार स्वागत किया। गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने महिला संगठन की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो तो वह उन्हें बता सकती है। उनकी समस्या का समाधान करा जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने उपाध्यक्ष पद पर परमजीत, नीलम सिंह, डॉक्टर योगिता, एडवोकेट नीलम, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, मंत्री अनीता विश्वास, मंजू चौहान, निशा तंवर, सोनिया वर्मा, सारिका शर्मा, सरिता गुप्ता, मुनमुन, निर्मल सिंह, पूनम शर्मा को महानगर के सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Business
15 साल पहले महज 4 रुपए थी कीमत, आज एक बिटकॉइन 1 करोड रुपए का हो गया

नई दिल्ली। करंट क्राइम। करीब 15 साल पहले महज 4 रुपए में मिलने वाला एक बिटकॉइन अब 1 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से इसके भाव में इतनी जोरदार तेजी की आंधी आई कि इसके भाव आज पहली बार $1.21 लाख के पार पहुंच गए।
बिटकॉइन की तेजी ने इसे मार्केट कैप के हिसाब से सिल्वर और गूगल से आगे कर दिया और अब यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा एसेट है। अमेरिकी ’क्रिप्टो वीक’ से पहले बिटकॉइन की चमक तेजी से बढ़ रही है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भाव उछलकर $1.21 लाख के पार पहुंच गए। भारतीय करेंसी रुपये में बात करें तो पहली बार बिटकॉइन 1 करोड़ के पार पहुंचा है। कारोबार के दौराम आज यह $1,22,540.92 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।
सात दिनों में इसमें 12 प्रतिशत से अधिक तेजी आई है। इस क्रिप्टो मार्केट को ट्रंप के सपोर्ट, क्रिप्टो ईटीएफ में मजबूत निवेश और कॉरपोरेट ट्रेजरी के बढ़ते आवंटन से सपोर्ट मिला है।
बिटकॉइन की तेजी ने इसे मार्केट कैप के हिसाब से सिल्वर और गूगल से आगे कर दिया और अब यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा एसेट है। बिटकॉइन का मार्केट कैप $2.4 ट्रिलियन यानी $2.4 लाख करोड़ है जबकि गूगल का मार्केट कैप $2.19 ट्रिलियन है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप एसेट गोल्ड है। आज से शुरू हो रहे ’क्रिप्टो वीक’ ने बिटकॉइन में तगड़ी चाबी भरी है जिसके चलते यह नई ऊंचाई पर पहुंचा है।
अमेरिका ने 3 जुलाई को ऐलान किया था कि 14 जुलाई से शुरू होने वाला सफ्ताह क्रिप्टो वीक होगा। अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो कैपिटल बनाने के लक्ष्य के तहत क्लेरिटी एक्ट, जीनियस एक्ट, और एंटी-सीबीडीसी सर्विलांस एक्ट जैसे अहम बिल पर चर्चा होगी। ये बिल क्रिप्टो से जुड़ी नियामकीय भूमिकाओं को स्पष्ट करने, स्टेबलकॉइन्स को ऑथराइज करने और अमेरिका के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को रोकने के उद्देश्य से लाए जा रहे हैं।
Lucknow
BJP कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को भेजता था अश्लील वीडियो, चप्पल से हो गई जमकर धुनाई, देखें VIDEO

आगरा। करंट क्राइम। ताजनगर में भाजपा को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। भाजपा महिला नेताओं ने अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को पत्नी के सामने चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। कार्यकर्ता पर महिला नेताओं को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप है।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति परेशान करता है। यह व्यक्ति भाजपा का ही कार्यकर्ता है।
खंदौली में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने रविवार को पार्टी के कार्यकर्ता को चप्पलों से धुन दिया। है कि भाजपा कार्यकर्ता अपने ही अश्लील वीडियो बनाकर महिलाओं को भेजता था।
इसकी शिकायत महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से शिकायत की। इस पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता के घर पहुंचीं और उसकी पत्नी को उसकी पूरी करतूत बताई। जिसके बाद पत्नी के सामने ही चप्पलों से पिटाई की।
मामला रविवार की दोपहर का है।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी आशा अग्रवाल ने बताया कि खंदौली क्षेत्र निवासी आनंद शर्मा दो माह से महिलाओं को अश्लील फोटो-वीडियो भेज कर परेशान कर रहा था। जिस पर उसे मोबाइल पर कॉल करके समझाया था।मगर, आनंद शर्मा ने अपनी करतूत बंद नहीं की। आरोपी ने आंगनबाडी कार्यकर्ता के साथ ही भाजपा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों को भी अपने बनाए अश्लील वीडियो भेजे। जिस पर ही आनंद शर्मा को सबक सिखाने के लिए पहले उसके परिवार को उसकी करतूत बताई. फिर चप्पलों से पिटाई की।
खंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में किसी महिला या पिट रहे आनंद शर्मा की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
BIG BREAKING गाजियाबाद में है 321 अवैध कॉलोनियां, GDA जारी की सूची, देखें पूरी सूची
-
Lucknow3 hours ago
BJP कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को भेजता था अश्लील वीडियो, चप्पल से हो गई जमकर धुनाई, देखें VIDEO
-
Lucknow4 hours ago
मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में ढेर हुआ जीवा गैंग का कुख्यात बदमाश शाहरुख पठान
-
Lucknow4 hours ago
अपने बेड पर पेट्रोल पंप मालिक ने कनपटी पर गोली मारी, मौत, व्यापारियों में शोक
-
Lucknow30 minutes ago
गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, महिला विंग का गठन, पूनम सिंह बनीं चेयरपर्सन
-
ग़ाजियाबाद17 hours ago
गाजियाबाद में हिंदू युवा वाहिनी दूधेश्वर नाथ मंदिर से 14 जुलाई को नेम प्लेट अभियान की शुरुआत करेगी
-
Lucknow4 hours ago
ब्रह्म मुहुर्त में करें भगवान भोले का जलाभिषेक, कम से कम 108 बार “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें
-
Business1 hour ago
15 साल पहले महज 4 रुपए थी कीमत, आज एक बिटकॉइन 1 करोड रुपए का हो गया