Connect with us

Lucknow

सरकार ला रही है तीन विधेयक, एक माह की सजा होने पर जाएगी पीएम-सीएम की कुर्सी, प्रियंका गांधी ने किया विरोध

Published

on

नई दिल्ली। करंट क्राइम। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को तीन विधेयक पेश करेंगे। इनमें 130वां संविधान संशोधन विधेयक, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक का शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन तीनों विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति को भेजने के लिए लोकसभा में प्रस्ताव भी पेश करेंगे।
वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी ने इस प्रस्तावित विधेयक को लेकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार अलग-अलग राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार के मुख्यमंत्रियों को पक्षपाती और केंद्रीय एजेंसियों के जरिए मनमाने ढंग से गिरफ्तार करवाने के बाद उन्हें तुरंत पद से हटाकर विपक्ष को अस्थिर करने को लेकर कानून लाने की मंशा रखती है।

विधेयक में क्या कहा गया है?
विधेयक में कहा गया है, “अगर कोई मंत्री अपने पद पर रहते हुए लगातार 30 दिनों की अवधि में किसी कानून के तहत अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार होता है और हिरासत में लिया जाता है, जिसके लिए पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि के जेल की सजा हो सकती है, तो उसे ऐसी हिरासत में लिए जाने के बाद 31वें दिन तक प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा पद से हटा दिया जाएगा। अगर ऐसे मंत्री को हटाने के लिए प्रधानमंत्री की सलाह 31वें दिन तक राष्ट्रपति को नहीं दी जाती है, तो वह उसके बाद आने वाले दिन से मंत्री नहीं रह जाएगा।”
फिलहाल, गिरफ्तारी के बाद मंत्रियों के अपने पदों पर बने रहने पर कोई रोक नहीं है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी ने कई आरोपों में गिरफ्तारी के बाद से अपने पदों से इस्तीफा नहीं दिया।

Lucknow

अय्याशी के लिए अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रची

Published

on

By


मेरठ। करंट क्राइम। मेरठ से एक चौकाने वाली खबर आई है। पैसों के लालच, हवस और अय्याशी के लिए एक मां ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। सोनिया के पड़ोसी मोहित से संबंध थे। वह शादी करना चाहती थी। मोहित ने इन्कार किया तो उससे पैसे वसूले। धीरे धीरे डिमांड बढ़ी तो अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस ने खुलासा कर कलयुगी मां उसके पूर्व प्रेमी संजय को गिरफ्तार किया है। सोनिया रील बनाने और महंगे शौक करने की आदी थी। पुलिस ने बच्चे को नोएडा से बरामद कर लिया। बच्चे को छिपाकर रखा गया था।

Continue Reading

Lucknow

लखनऊ के कैसरबाग में सौ साल पुराना पेड गिरा, एक की मौत, कई घायल, डिप्टी सीएम ने बचाव कार्यों का लिया जायजा

Published

on

By


लखनऊ। करंट क्राइम। राजधानी लखनऊ में मंगलवार दोपहर को हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। राजधानी के कैसरबाग इलाके में सौ साल पुराना पेड गिर गया। पेड गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए। घटना कैसर बाग की मछली मंडी के पास हुई है। मछली मंडी के पास लाटूश रोड पर करीब सौ साल पुराना पेड था। व्यापारियों का कहना है कि पेड की जडें काफी कमजोर हो गई थी। डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने मौके पर जाकर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया।
मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोगों को बुलाया गया। उन्होंने पेडों की टहनियों को काटकर लोगों को निकाला। पेड गिरने की घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। यातायात को रोक दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेड गिरने से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू का काम अभी भी जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग टहनियों को काट कर लोगों को निकालने में लगे हुए है। जिस वक्त पेड गिरा उस वक्त वहां कई लोग थे।

Continue Reading

Lucknow

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत

Published

on

By

रायबरेली। करंट क्राइम। उपराष्ट्रपति का चुनाव खत्म होने के बाद लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह रायबरेली पहुंचे। वे यहां दो दिन रहेंगे। रायबरेली प्रवास के दौरान राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के अलावा अन्य कई बैठकों में शिरकत करेंगे। बछरावां कस्बा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताआेंं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद राहुल गांधी सांसद के एल शर्मा और पार्टी नेताओं के साथ हरचंदपुर विधानसभा के लिए रवाना हो गए। यहां बटोही रिसॉर्ट में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक रखी गई है। राहुल गांधी विमान से लखनउ पहुंचे वहां से कार से रायबरेली पहुंचे।

राहुल गांधी गोरा बाजार चौराहे पर नवनिर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने राहुल गांधी के दौरे का विस्तृत ब्योरा साझा करते हुए बताया कि यह दौरा संगठन को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण है। दौरे की शुरुआत राहुल गांधी 10 सितंबर हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के साथ करेंगे। इसके बाद, वह प्रजापति समाज के लोगों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए विचार-विमर्श करेंगे। दोपहर में राहुल गांधी गोरा बाजार चौराहे पर नवनिर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे। वह मुलिहामऊ गांव में स्थित वीरा पासी ग्राम वन में पौधारोपण करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन, 11 सितंबर को, राहुल गांधी रायबरेली में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, उनके कार्यान्वयन और समस्याओं पर चर्चा होगी। बैठक के समापन के बाद, राहुल गांधी लखनऊ के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending