गाजियाबाद में 6 पत्रकारों के परिवारों को मिली आर्थिक मदद
गाजियाबाद (करंट क्राइम)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा को पूरा कर दिया गया है। शासन की ओर से प्रदेश के कुल 53 पत्रकारों को 10-10 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन संजय प्रसाद की ओर से यह जानकारी दी गई है कि पत्रकारों के परिवारों को मदद की जा रही है। जिसके बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से पत्रकारों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई। इस आर्थिक मदद को पाने वालों में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक हिंट में कार्यरत रहे राजू मिश्रा की पत्नी विपिन मिश्रा को दी दी गई है। इसके साथ ही पंजाब केसरी के चंदन जयसवाल, आशीष कुमार इंडिया अहैड न्यूज चैनल, अरुण पांडे राष्ट्रीय सहारा, सुदीप त्यागी माया अवध और डीएन सिंघल नई सदी पॉइंट के परिजनों को शासन की ओर से कोविड-19 में मृत्यु हो जाने के उपरांत मदद के तौर पर दिए गए हैं।
शासन द्वारा कोविड-19 आपदा का शिकार हुए दिवंगत पत्रकारों को दी गई। इस मदद पर वरिष्ठ पत्रकारों ने सरकार एवं शासन का धन्यवाद भी किया है। बता दें कि कोविड-19 और दूसरी लहर के दौरान जिले में छह पत्रकारों की मृत्यु हुई थी।