उत्तर प्रदेश
नोएडा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत, कार छोड चालक हुआ फरार
नोएडा। करंट क्राइम। एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गौतम बुद्धनगर की एक छात्रा की असमय मौत हो गई है। बीए सेकंड ईयर की छात्रा स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी एनआरआई सिटी के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
दनकौर थाना क्षेत्र के एनआरआई सिटी के पास हुई घटना के बाद से ही यूनिवर्सिटी में शोक छाया हुआ है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा कई मीटर दूर जा गिरी। राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल छात्रा को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। डॉक्टरों की सभी कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। फरार चालक को पकडने के लिए पुलिस जुट गई है। चालक को पकडने के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
