Connect with us

उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: कांवड यात्रा के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान

Published

on

– कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए
– भारी वाहनों के लिए 11 जुलाई रात दस बजे से डायवर्जन प्लान होगा लागू

गाजियाबाद। Current Crime : 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड यात्रा के लिए गाजियाबाद यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट निर्धारण कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकारियों ने रूट निर्धारण को लेकर अपनी राय दी। भारी वाहनों जैसे ट्रक, बस, ट्रोला, ट्रैक्टर आदि के लिए डायवर्जन प्लान को फाइनल कर दिया गया है। यह डायवर्जन प्लान 11 जुलाई को रात दस बजे से 25 जुलाई तक प्रभावशाली रहेगा।
डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराने के लिए अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात की ओर से शुक्रवार को गाजियाबाद के समस्त ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में गोष्ठी भी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, समस्त यातायात निरीक्षक एवं गाजियाबाद के ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

भारी वाहनों के लिए इस तरह का है डायर्वजन प्लान
दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों (लोनी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बार्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनन्द विहार बॉर्डर) का गाजियाबाद शहर में प्रवेश पूर्णतयाः प्रतिबन्धित रहेगा, ऐसे वाहन जिनका गंतव्य स्थल हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ आदि है, वो रोड नंबर 56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग) का प्रयोग कर यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) से गाजियाबाद में प्रवेश कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 का प्रयोग करते हुए डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

बागपत की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, ट्रोनिका सिटी सोनिया विहार दिल्ली होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहनो का प्रवेश पूर्णतयाः प्रतिबन्धित रहेगा।

हापुड/बुलन्दशहर की ओर से आने वाले वाहनों का डासना पुल/लाल कुओं/आत्माराम स्टील प्लान्ट तिराहा से गाजियाबाद शहर की ओर परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, ऐसे वाहन जिनका गंतव्य स्थल दिल्ली है, ये सभी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

संतोष मेडिकल कट (जल निगम टी-पॉइंट) से नई लिंक रोड पर मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतयाः प्रतिबन्धित रहेगा।

गौर ग्रीन/खोड़ा/कालापत्थर/सेक्टर 62/छिजारसी/कनावनी पुत्ता से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-09 होते हुए इन्द्रापुरम क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

गंगनहर पटरी काँवड मार्ग/पाइपलाइन मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 34 (पूर्व में एनएच-58) एवं दिल्ली मेरत एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतयाः प्रतिबन्धित रहेगा।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कुडली एवं पलवल की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन दुहाई उतार से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 34 (पूर्व में एन0एच0-58) पर नहीं उतर सकेंगे।

हापुड़ भोजपुर से आने वाले वाहनों का मोदीनगर की ओर परिचालन पूर्णतयाः प्रतिबन्धित रहेगा।

सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद अंडरपास होकर साहिबाबाद स्टेशन कट जीटी रोड की ओर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए
गाजियाबाद यातायात पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया है। यह नंबर है 9643322904
अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस की ओर से तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी। कांवड़ियों की संख्या एवं कमिश्नरेट गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत डायवर्जन दिनांक/रूट/यातायात डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यकतानुसार कभी भी संसोधन किया जा सकता है।
मुख्य कॉवड़ मार्ग के साथ साथ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे को आवश्यकता पड़ने पर कंटेन्जेन्सी मार्ग/रूट के रूप में कभी भी प्रयोग में लाया जा सकता है।
आवश्यक वस्तुओं का परिवहन करने वाले वाहनों को कॉंवड़ियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुये अलग से अनुमति दी जा सकती है।

महत्वपूर्ण फोन नम्बर-
नगर नियन्त्रण कक्ष-सीयूजी-9643208942
ग्रामीण नियन्त्रण कक्ष-सीयूजी-8929436700
ट्रान्स हिण्डन नियन्त्रण कक्ष-सीयूजी-9643204440
ट्रैफिक नियन्त्रण कक्ष-सीयूजी-9643322904
यातायात निरीक्षक गणों के क्षेत्र एवं उनके मोबाइल नम्बर-यातायात निरीक्षक प्रथम दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस दे। शहर क्षेत्र-7398000808
यातायात निरीक्षक तृतीय मुरादनगर/ मोदीनगर क्षेत्र-9058505770
यातायात निरीक्षक पंचम मोहननगर/तुलसी निकेतन/सीमापुरी क्षेत्र-8787066787
यातायात निरीक्षक द्वितीय मेरठ रोड/शहर क्षेत्र-8707676770
यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट/इन्द्रापुरम क्षेत्र-7007847097
यातायात निरीक्षक लोनी/लोनी बॉर्डर/ट्रोनिका सिटी/अंकुर विहार क्षेत्र 9219005151

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lucknow

BIG BREAKING: एग्जाम में कम नंबर आए तो बीटेक की छा़त्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। एग्जाम में कम नंबर आने पर एक छात्रा ने अपनी जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कविनगर थाना क्षेत्र स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्डलिंक सोसायटी में बीटेक छात्रा मानसी साहनी ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय मानसी गाजियाबाद के आईएमएस कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और हाल ही में हुई परीक्षा में कम अंक आने से तनाव में थी।
घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मानसी अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद चिंतित थी और अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन न कर पाने से मानसिक दबाव में थी। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मंगलवार दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया स्पेस सेंटर पहुंचेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, बेसब्री से हो रहा है इंतजार

Published

on

By

लखनऊ। करंट क्राइम। लखनऊ निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज शाम 4ः35 मिनट पर स्पेसएक्स ड्रैगन यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल से अलग हो जाएंगे। उम्मीद है कि कल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) वे कैलिफोर्निया अमेरिका पहुंच जाएंगे।


स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में भारत के शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन पर तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। ऐसी उम्मीद है सुभांशु शुक्ला कल यानी 15 जुलाई को भारत के समय के अनुसार दोपहर 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंच जाएंगे। शुभांशु की यह यात्रा भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रही है। शुभांशु के अनुभवों से भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन को बड़ी मदद मिलेगी। पूरा देश अब उनकी सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है
शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से अपने देश भारत को लेकर कहा था, “भारत कैसा दिखता है मैं आपको बताता हूं। आज का भारत स्पेस से महत्वकांशी दिखता है। आज का भारत निडर दिखता है। आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है। आज का भारत गर्व से पूर्ण दिखता है और इन्हीं सब कारणों की वजह से मैं आज फिर से कह सकता हूं कि आज का भारत अभी भी सारे जहां से अच्छा दिखता है।
शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने कहा कि हम इसका इंतजार कर रहे थे, इसलिए हमें खुशी है कि वह वापस आ रहे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह सुरक्षित वापस आएं।


गगनयान में मदद करेगा
अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान, शुभांशु शुक्ला भारत की ओर से एक्सिओम-04 मिशन के तहत सात सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण प्रयोगों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे थे। इनमें से चार प्रयोग सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं, जबकि तीन पूरे होने वाले हैं। ये प्रयोग अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण छलांग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो गगनयान और भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करेंगे।

Continue Reading

Lucknow

गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार, महिला विंग का गठन, पूनम सिंह बनीं चेयरपर्सन

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, महानगर महामंत्री मनवीर नगर के नेतृत्व में महिला विंग का गठन किया गया। महिला विंग की महानगर प्रभारी साक्षी नारंग को बनाया गया। चेयरमैन पूनम सिंह, अध्यक्ष शीतल अरोड़ा, महामंत्री अनु अरोड़ा और लवली कौर को पदों पर नियुक्त किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर विधायक संजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल सांवरिया, मेरठ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष सुरेश महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, संजीव लाहोरिया, उपाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, कपिल गोयल उपस्थित रहे।

विजय नगर प्रभारी रघुवीर सोनी, सहप्रभारी वरुण सिंह, ने सभी का जोरदार स्वागत किया। गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने महिला संगठन की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो तो वह उन्हें बता सकती है। उनकी समस्या का समाधान करा जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने उपाध्यक्ष पद पर परमजीत, नीलम सिंह, डॉक्टर योगिता, एडवोकेट नीलम, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, मंत्री अनीता विश्वास, मंजू चौहान, निशा तंवर, सोनिया वर्मा, सारिका शर्मा, सरिता गुप्ता, मुनमुन, निर्मल सिंह, पूनम शर्मा को महानगर के सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending