अरुणाचल प्रदेश
शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना: गाजियाबाद में टॉयलेट पाइप में मिला भ्रूण, पुलिस डीएनए जांच कराएगी
गाजियाबाद: टॉयलेट पाइप में मिला भ्रूण, पुलिस डीएनए जांच से करेगी सच्चाई का खुलासा
गाजियाबाद में एक शर्मनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक टॉयलेट के पाइप में भ्रूण फंसा हुआ पाया गया। यह घटना स्थानीय निवासियों के लिए न केवल चौंकाने वाली थी, बल्कि मानवता को झकझोर देने वाली भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सच्चाई का पता लगाने के लिए भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है।
यह घटना तब सामने आई जब एक बिल्डिंग के टॉयलेट में पाइप जाम हो गया और सफाईकर्मियों को बुलाया गया। सफाई के दौरान पाइप से भ्रूण बरामद हुआ। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि किसी ने जानबूझकर भ्रूण को फ्लश करके पाइप में फेंकने का प्रयास किया।
पुलिस का मानना है कि यह अवैध गर्भपात का मामला हो सकता है। भ्रूण की स्थिति और उम्र का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने आसपास के अस्पतालों और क्लीनिकों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल ही में किसी ने गर्भपात करवाया था या नहीं।
डीएनए जांच से यह स्पष्ट किया जाएगा कि भ्रूण का संबंध किससे है। पुलिस इस घटना में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के नैतिक मूल्यों पर भी चोट है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना के बारे में कोई जानकारी है, तो वह तुरंत साझा करें।
यह मामला समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की आवश्यकता पर जोर देता है।
Sports
बेशर्म मोहसिन नकवी नहीं आ रहा है अपनी हरकतों से बाज, ट्वीट कर फिर झूठ की बुनियाद पर जहर उगला
नई दिल्ली। करंट क्राइम। एशिया कप 2025 में भारत के हाथों लगातार तीसरी बार हारने के बाद पाकिस्तान के खिलाडियों के साथ ही उनके हुक्मरानों के भी दिमाग खराब हो गया है। टीम इंडिया ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी ढीट नकवी मंच पर बना रहा। करीब एक घंटे तक मोहसिन नकवी मंच पर रहा और तमाशे की वजह बनता रहा। शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी बिना ट्रॉफी दिए ही स्टेडियम से चला गया। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था जिस पर अब बेशर्म मोहसिल नकवी ने प्रधानमंत्री के ट्वीट पर ट्वीट किया है।
दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीता, लेकिन मैच के बाद का माहौल जश्न की जगह विवादों में उलझ गया।
वहीं, भारतीय टीम की इस जीत के बाद पीएम मोदी ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है, भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाइयां। अब उनके इस ट्वीट पर मोहसिन नकवी ने जवाब दिया है।
एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया है। भारतीय टीम को विजेता ट्रॉफी और मेडल देने के लिए स्टेज पर अड़ा रहा। नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम ट्रॉफी और मेडल लिए बिना ही स्टेडियम से लौट गई।
ये विवाद थमा नहीं है। बेशर्म मोहसिन नकवी ने एक्स पर लिखा, “अगर युद्ध ही आपका गौरव मापने का पैमाना है, तो इतिहास में पाकिस्तान के हाथों आपकी शर्मनाक हार पहले से दर्ज है। कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना केवल आपकी डेस्परेशन और खेल की मूल भावना का अपमान करता है।“
इससे पहले पीएम मोदी ने भारत की जीत पर कहा था कि खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही, भारत की जीत। हमारे खिलाड़ियों को बधाई।
Videos
भारी बारिश के चलते गंगाजल के स्तर में भारी बढ़ोत्तरी
हापुङ । करंट क्राइम। तेज बारिश के कारण हापुड़ में गंगाजल का स्टार लगातार बढ़ रहा है। गढ़ कोतवाली क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को सचेत कर दिया गया है।
पुलिस एवं एनडीआरएफ के जवान लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच खाली नाव में पानी भर जाने के कारण नाव गंगा में डूब गई। भारी मशक्कत के बाद नाव को बाहर निकला गया।
Lucknow
VIDEO BEARKING – BJP वाले खंबा लगाकर बोलेंगे, यह सडक हमने बनाई हैः अखिलेश
कन्नौज। करंट क्राइम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 11 साल, उत्तर प्रदेश के लगभग 9 साल को मिलाकर 20 साल की उपलब्धि को भाजपा को बताना चाहिए। सब समाजवादियों ने किया है। सड़के हमने बनाई पुल हमने बनाया। ये लोग तो सड़क के छोटे हिस्से पर खंबा लगा देंगे और कहेंगे कि हमने सड़क बनाया बनाई अखिलेश यादव ने शनिवार को कन्नौज में छोटे सिंह यादव की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया उन इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो घटना अहमदाबाद में हुई है वह बहुत दुखद है हम लोग यही प्रार्थना कर सकते हैं कि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो उन्होंने कहा कि छोटे सिंह यादव का कन्नौज के विकास में बड़ा योगदान है उनकी कमी हमेशा रहेगी जो रास्ता उन्होंने देखा है उसी रास्ते पर चलकर समाजवादी विरासत को आगे बढ़ने का काम करेंगे
-
दिल्ली17 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश17 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports16 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश15 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports15 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
दिल्ली11 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
-
Sports10 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
Sports11 hours agoविराट और अनुष्का ने लिया प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद, इस साल तीसरी बार की मुलाकात
