ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद: किराएदार पर बुजुर्ग महिला को घर से निकालने और फर्जी दस्तावेजों से कब्जा करने का आरोप
गाजियाबाद में एक वृद्ध महिला ने अपने किरायेदार पर मकान पर कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज़ के जरिए घर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि किरायेदार ने उनके बेटे के नाम पर 35 लाख रुपये में मकान का सौदा कर अदालत में मामला दायर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। संजय नगर में एक वृद्ध महिला ने अपने किरायेदार के खिलाफ मकान पर कब्जा करने और फर्जी अनुबंध पत्र बनाने का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि किरायेदार ने उनके बेटे के नाम पर 35 लाख रुपये में घर का सौदा करके अदालत में वाद दायर किया। पीड़िता की शिकायत पर मधुबन बापूधाम थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
संजय नगर जी ब्लॉक की निवासी परबीन बेगम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अमित चौधरी नामक व्यक्ति को किरायेदार रखा हुआ है। अमित अपनी पत्नी मोनिका चौधरी और दो बेटों प्रिंस और रोहन के साथ रहते हैं। पीड़िता का कहना है कि कुछ महीनों तक सही-सही किराया देने के बाद अमित ने किराया देना बंद कर दिया। जब उन्होंने मकान खाली करने के लिए कहा, तो किरायेदार ने ऐसा करने से मना कर दिया।
बीमार बेटे के पास रहने फरीदाबाद चली गई महिला
महिला ने सितंबर 2022 में इस विषय में शिकायत देकर पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस की मौजूदगी में किरायेदार ने 10 लाख 90 हजार रुपये बकाया किराया चुकाने और 10 दिन में मकान खाली करने का आश्वासन दिया। इसी बीच, महिला अपने बीमार बेटे के पास फरीदाबाद चली गईं। जब वह लौटकर आईं, तब उन्हें आरोपियों ने मकान में घुसने नहीं दिया।
उनके बेटे के नाम से फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया
जब पीड़िता दोबारा पुलिस के पास गई, तो उन्हें बताया गया कि मामला अदालत में चल रहा है। अदालत से जानकारी मिलने पर पता चला कि आरोपित ने उनके बेटे के नाम पर एक फर्जी एग्रीमेंट तैयार किया है, जिसमें 35 लाख रुपये में मकान का सौदा दर्शाया गया है। किराये के रूप में दी गई धनराशि को किस्त के रूप में प्रस्तुत किया गया है, और इसी अनुबंध के आधार पर अदालत में वाद दायर किया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनके पति ने यह मकान खरीदा था, और उनके निधन के बाद 2014 में मकान का रजिस्ट्रेशन उनके और उनके तीन बेटों व दो बेटियों के नाम पर हुआ था।
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
उत्तर प्रदेश
हिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
नई दिल्ली। करंट क्राइम। हिंदू समाज में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार से 10 दिन की बड़ी पदयात्रा निकाली। शनिवार सुबह यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। और 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे।
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प दिलाएंगे। इनमें यमुना की शुद्धि, ब्रज धाम को पूर्व के स्वरूप में लाना, सामाजिक समरसता, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना शामिल है।
शनिवार को यह यात्रा मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। दशहरा ग्राउंड एनआईटी में रात्रि विश्राम करेगी। यहीं पर भक्तों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) से हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन किया जाएगा। दोपहर के बाद यात्रा शुरू होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ईएसआई चौक होते हुए एनआईटी के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि ठहराव किया जाएगा।
इस यात्रा को लेकर पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं।
