उत्तर प्रदेश
वाह रे गाजियाबाद नगर निगम! सडक बनाते समय नहीं लगाए पोल, सडक पर छाया घुप्प अंधेरा, दो महीने बाद पोल के लिए फिर होगी सडक की खुदाई
गाजियाबाद। करंट क्राइम। शहर के बीचोबीच स्थित पटेलनगर सेकंड के निवासी नगर निगम की लापरवाही की मार झेल रहे हैं। वार्ड संख्या-9 के तहत आने वाले पटेल नगर सेकंड की सडकों पर अंधेरा छाया रहता है। जिस कारण आए दिन यहां घटनाएं होती रहती है। यहां की छबीलदास रोड का हाल ही में निर्माण किया गया। करीब लगभग दो करोड रुपए से सडक की मरम्मत की गई। सड़क के दोनों तरफ एक-एक मीटर तक सडक की चौडाई बढाई गई है। लेकिन नगर निगम ने पर्याप्त संख्या में लाइट के पोल नहीं लगाए हैं। जो पोल हैं, वे सड़क से काफी दूर है जिसके कारण पूरी सड़क पर अंधेरा छाया रहता है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि नगर निगम को बार-बार कहने के बावजूद भी पोल नहीं लगाए जा रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है जबकि इस सड़क पर सड़क के साथ-साथ पोल लगाकर लाइट लगवाने की बेहद आवश्यकता है। वार्ता करने पर बताया गया कि धन उपलब्ध होने के बाद यह कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क पर 2 करोड रुपए निर्माण कार्य में खर्च हो रहे हैं। इस सड़क पर लगभग 25 से 30 पोल की आवश्यकता है। सड़क निर्माण होने के बाद इस कार्य को कराए जाने की स्थिति में दोबारा सड़क को खोदा जाएगा। नगर निगम जनता के टैक्स के पैसे से बनी हुई सड़क को खोद कर जनता के ही पैसे का नुकसान कराएगा।
उन्होंने कहा कि यहां नगर निगम की प्लानिंग पर सवाल खड़े होते हैं। यह कैसा कार्य है जिसमें दो या तीन महीने बाद आवश्यक रूप से पोल और केबल डालने के लिए खुदाई की आवश्यकता पड़ेगी।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
