ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद नगर निगम ने 12 ट्रक जब्त किए, गंदगी फैलाई
गाजियाबाद नगर निगम ने हाल ही में सख्त कार्रवाई करते हुए 12 ट्रकों को जब्त कर लिया, जो सड़क किनारे अवैध रूप से कचरा फैलाने और यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा है।
घटना का विवरण:
ये ट्रक विभिन्न स्थानों पर कचरा गिरा रहे थे, जिससे न केवल गंदगी फैल रही थी बल्कि यातायात में भी परेशानी हो रही थी। स्थानीय निवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही है, जिससे आसपास का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है।
नगर निगम की कार्रवाई:
नगर निगम ने ट्रकों को जब्त करने के बाद जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अधिकारियों ने बताया कि इन ट्रकों के मालिकों और ड्राइवरों को नोटिस जारी किया जाएगा, और आवश्यक जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
स्थानीय निवासियों की प्रतिक्रिया:
इस कदम से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि गंदगी और यातायात की समस्या से उन्हें रोजाना संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
पर्यावरण पर प्रभाव:
यह कार्रवाई पर्यावरण की रक्षा के लिए एक सकारात्मक कदम है। सड़क किनारे कचरा फैलाने से न केवल स्थानीय क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित होती है, बल्कि यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है।
इस कार्रवाई से नगर निगम ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से अन्य शहरों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
ग़ाजियाबाद
झांसी के आईजी के औचक निरीक्षण में पाई गई लापरवाही, कई सस्पेंड
झांसी। करंट क्राइम। झांसी जोन के आईजी आकाश कुलहरि ने लापरवाही पर कई थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एक थाना प्रभारी समेत चार को एक साथ सस्पेंड किया।
दरअसल, आईजी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके पास एक फरियादी किसान अपनी पीडा लेकर पहुंचा। किसान की बात सुनकर आकाश कुलहरी ने एसएसपी ऑफिस से ही ककरबई थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर जानकारी मांगी। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर आईजी आकाश कुलहरी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वह एक थानेदार को फटकार लगा रहे हैं। किसान की शिकायत थी कि वह लंबे समय से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। किसान की बात सुनते ही आईजी साहब ने थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर क्लास लगा दी। इस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि वो उनके पास आया ही नहीं है। इस पर उन्होंने जब पूछा तो फरियादी ने बताया कि वह चार से पांच बार थाने गया है। इस पर उन्होंने दरोगा से कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पीडित 100 किलोमीटर दूर एसएसपी ऑफिस कई बार आ गया और आपके पास नहीं पहुंचा। इस बात पर ही आपको सस्पेंड कर देना चाहिए। अब आप इस किसान के पास उसके घर जाएंगे और मुझे रिपोर्ट कर बताएंगे कि आखिर आपने क्या कार्रवाई की है।
उन्होंने मऊरानीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर सीधे मिशन शक्ति केंद्र पर गई। निरीक्षण के दौरान जब आईजी ने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों से मामलों के फॉलोअप और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में सवाल पूछे तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। लापरवाही पर आईजी भड़क उठे और उन्होंने तीनों को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की सोसाइटी में लिफ्ट गिरी, ऑफिस जा रहे युवक का पैर हुआ फ्रैक्चर
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की सोसायटियों में लिफ्ट गिरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार सुबह फिर राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में लिफ्ट गिर गई। हम तुम रोड की संचार सोसायटी के सी-ब्लॉक में 12वीं मंजिल से उतर रही एक लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से आ गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह करीब 6ः00 बजे यह हादसा हुआ। लिफ्ट गिरते ही सोसायटी के निवासियों में हड़कंप मच गया। रेजिडेंट्स ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे तत्काल मधुबन बापूधाम पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आवाज इतनी जोरदार थी कि जैसे कोई बड़ा ढांचा ढह गया हो। निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला।
सोसायटी के लगभग 198 परिवारों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। निवासियों ने दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर एओए की घोर लापरवाही और रखरखाव में की गई कोताही को जिम्मेदार ठहराया है। रेजिडेंस का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को एओए द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि एओए पदाधिकारी सोसायटी में नहीं रहते है, जिसके कारण निवासियों की सुरक्षा पूरी तरह से उपेक्षित है।
ग़ाजियाबाद
मां का क्रूर चेहरा आया सामने, गोली लेने के बाद भी हुई बच्ची तो छत पर पटककर ले ली जान
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर मृत हालत में नवजात बच्ची की लाश मिली थी। अब जांच में सामने आया कि मां ने ही बच्ची को पटककर मारा था। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।
घटना यहीं तक नहीं है। दरअसल, गर्भपात के लिए गोलियां लेने के बाद भी बच्चा ठहर गया। बच्चा होने पर मां ने उसे पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी झरना से पूछताछ की तो परिजनों ने दावा किया था कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई और घबराकर उसे छत से खाली प्लॉट की ओर फेंक दिया गया, लेकिन वह पड़ोसी की छत पर जा गिरी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला की बच्ची जिंदा पैदा हुई थी और उसकी मौत चोट लगने से हुई है।
पुलिस ने इसके आधार पर झरना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसका कहना था कि वह गरीब है और अभी बच्चा नहीं चाहती थी। उसने गर्भ में ही गर्भपात कराने के लिए दवाई ली थी, लेकिन बच्ची जिंदा पैदा हो गई। इसीलिए बच्ची को पड़ोसी की छत पर पटक दिया।
-
दिल्ली11 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports11 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश10 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports9 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
Sports4 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
दिल्ली6 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
-
Uncategorized5 hours agoआज 16 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें मंगलवार का राशिफल
