Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद से BJP सांसद अतुल गर्ग ने कहा, BJP या सरकार Trump के दबाव में नहीं है, बल्कि विपक्ष ही उनके दबाव में है।

Published

on

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अतुल गर्ग ने शनिवार को कई मुद्दों पर बयान दिया, जिसमें विपक्ष की राजनीति, ट्रंप के दबाव और मालेगांव मामले का जिक्र किया। सांसद ने कहा कि बीजेपी या सरकार ट्रंप के दबाव में नहीं है, बल्कि विपक्ष ही उनके दबाव में है।
अतुल गर्ग ने कहा, “यदि हमारी सरकार ट्रंप के दबाव में होती, तो क्या हम रूस से तेल खरीदते? क्या हम फ्रांस से हथियार खरीदते, जब ट्रंप ने मना किया था? यह पूरी तरह से विपक्ष का झूठा आरोप है कि हम ट्रंप के दबाव में हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी और सरकार की नीतियां अपने हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय की जाती हैं, न कि किसी विदेशी दबाव के तहत।


विपक्ष पर हमलाः ऑपरेशन सिंदूर और महादेव
विपक्ष द्वारा ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव पर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए, अतुल गर्ग ने कहा, “विपक्ष का पूरा खेल जाति और धर्म के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करना है। वह सिर्फ अपने एन्टी बीजेपी वोट बैंक को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह राजनीति देश के विकास में रुकावट डालने का काम कर रही है।


डिम्पल यादव पर विवाद
डिम्पल यादव को लेकर चल रहे विवाद पर भी अतुल गर्ग ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “जब मौलवी हिंदू समाज और भारत के खिलाफ फतवे देते हैं तो विपक्ष उनका समर्थन करता है। अब जब घर की बहू-बेटियों के खिलाफ टिप्पणी की जाती है, तो विपक्ष को पहली बार दर्द महसूस हो रहा है।”


मालेगांव मामले पर टिप्पणी

मालेगांव मामले में हाल ही में कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर अतुल गर्ग ने कहा, “यह फैसला न्यायपूर्ण और बड़ा न्याय है। कुछ लोग इसमें भी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे घृणित बात यह है कि इस निर्णय के बाद कुछ लोग आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत जी और अन्य बड़े नेताओं के नाम भी ले रहे हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है।”


बीजेपी सांसद अतुल गर्ग के बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और ये बयान आगामी दिनों में और भी चर्चा का विषय बन सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending