ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद: मच्छर भगाने की अगरबत्ती से घर में लगी आग, जिंदा जल गए दो भाई; NCR हिंदी समाचार में दर्दनाक हादसा
गाजियाबाद के लोनी में एक भयंकर हादसा हुआ है, जिसमें एक घर में आग लगने से दो भाई जिंदा जल गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब दो बजकर तीस मिनट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लग गई, जिससे अरुण (18 वर्ष) और वंशु (14 वर्ष) की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मच्छरों को भगाने के लिए जलायी गई अगरबत्ती से रजाई में आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोनी की प्रशांत विहार कॉलोनी में रहने वाले नीरज कुमार कपड़े की कतरन का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात नीरज अपनी पत्नी संतोष देवी के साथ बाहरी कमरे में सो रहे थे, जबकि उनके दोनों बेटें, अरुण और वंशु, अंदर के कमरे में सो रहे थे। उनका बड़ा बेटा काम पर गया हुआ था। रात करीब ढाई बजे अचानक से बेटों के कमरे से आग और धुआं उठने लगा। दंपत्ति तुरंत बाहर आए और शोर मचा कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।
इसके बाद, कमरे के अंदर सो रहे अरुण और वंशु को गंभीर स्थिति में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। यहां वंशु को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अरुण का उपचार शुरू किया गया। सुबह, इलाज के दौरान अरुण की भी मौत हो गई। एसीपी लोन सूर्यबली मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अरुण ने मच्छरों से बचने के लिए रात करीब एक बजे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी और उसे अपनी चारपाई के नीचे ईंट से दबा दिया था, जिससे रजाई में आग लग गई।
ग़ाजियाबाद
मां का क्रूर चेहरा आया सामने, गोली लेने के बाद भी हुई बच्ची तो छत पर पटककर ले ली जान
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर मृत हालत में नवजात बच्ची की लाश मिली थी। अब जांच में सामने आया कि मां ने ही बच्ची को पटककर मारा था। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।
घटना यहीं तक नहीं है। दरअसल, गर्भपात के लिए गोलियां लेने के बाद भी बच्चा ठहर गया। बच्चा होने पर मां ने उसे पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी झरना से पूछताछ की तो परिजनों ने दावा किया था कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई और घबराकर उसे छत से खाली प्लॉट की ओर फेंक दिया गया, लेकिन वह पड़ोसी की छत पर जा गिरी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला की बच्ची जिंदा पैदा हुई थी और उसकी मौत चोट लगने से हुई है।
पुलिस ने इसके आधार पर झरना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसका कहना था कि वह गरीब है और अभी बच्चा नहीं चाहती थी। उसने गर्भ में ही गर्भपात कराने के लिए दवाई ली थी, लेकिन बच्ची जिंदा पैदा हो गई। इसीलिए बच्ची को पड़ोसी की छत पर पटक दिया।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद के मसूरी में मकान की छत उडी, चल रहा था अवैध पटाखा कारोबार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां के मसूरी थाना क्षेत्र के के तहत मसूरी गांव में गुरुवार देर रात एक मकान में विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही पूरे गांव में हडकंप मच गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। जिस मकान में यह हादसा हुआ उसकी छत का एक हिस्सा पूरी तरह उड़ गया।
मकान को किराए पर लिया गया था और इसके अंदर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पटाखा बनाते समय अचानक बारूद में आग लग गई, जिसके कारण यह भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में मकान के अंदर मौजूद दानिश नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की और दौड़े।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से मसूरी गांव में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पता चला कि मकान में विस्फोट हुआ है। इस मकान को दानिश नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया हुआ था और वह यहां अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य करता था। इस विस्फोट में दानिश घायल हुआ है। अन्य किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
ग़ाजियाबाद
अगर मै संसद में होता तो मोहिबुल्लाह नदवी का जिहाद का भूत उतार देताः यति नरसिंहानंद गिरी, देखें वीडियो
गाजियाबाद। करंट क्राइम। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कल संसद में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के जिहाद के आह्वान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर वो संसद में होते तो जूते से पीट पीट कर इस जिहादी मोहिबुल्लाह नदवी के जिहाद का भूत उतार देते।
वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि आज कोई मदनी, कोई नदवी जिहाद की धमकी देकर लोकतंत्र और संविधान की औकात बता रहा है। अगर संसद में कोई मर्द होता तो वो इस नदवी को जूते से मारता। संपूर्ण हिंदू समाज ने अपने अस्तित्व को जिन नेताओं के भरोसे पर छोड़ रखा है वो सब इस जिहादी के समक्ष मौन हो गए।
उन्होंने कहा कि जो लोग संसद में जिहाद का विरोध नहीं कर सके वो संसद से बाहर जिहाद से कैसे लड़ सकते हैं। ऐसे लोगों की जननी को नमन हैं जिन्होंने ऐसे पुत्रों को जन्म दिया है। साथ ही उन सभी हिंदुओं की माताओं को भी नमन है जो ऐसे नेताओं पर विश्वास करते हैं।
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoखुल गया इस्पेक्टर की मौत का राज, लेडी कांस्टेबिल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
-
नोएडा9 hours agoइंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
-
देश10 hours agoकोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सनातनी वातावरण, एक साथ 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ
-
राशिफल7 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जाने क्या है आज के राशिफल में
-
Entertainment8 hours agoचिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम
-
Sports8 hours agoविराट हुए लंदन रवाना, विजय हजारे ट्रॉफी खेलने आएंगे भारत
-
देश6 hours agoवंदे मातरम पर जारी बहस के दौरान अखिलेश ने सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी है
-
देश10 hours agoलोकसभा में प्रधानमंत्री आज करेंगे वंदे मातरम् पर चर्चा की शुरुआत तो राज्य सभा में अमित शाह, हंगामे के आसार
