देश
जर्मनी: क्रिसमस मार्केट में हुई घटना की सऊदी अरब ने की आलोचना

जर्मनी के मैगडेबर्ग में तेज रफ्तार कार के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हुए हैं।
इस घटना में एक सऊदी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जो 2006 से जर्मनी में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था।
सऊदी अरब ने जर्मनी में हुई इस घटना की निंदा की है और जर्मनी के नागरिकों के प्रति एकजुटता दिखाई है।
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा है, “सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने जर्मनी के मैगडेबर्ग में हुई इस दुर्घटना की निंदा की है, जिसके कारण कई लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए हैं। हम जर्मनी के लोगों और पीड़ितों के परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।”
छवि स्रोत:@KSAMOFA/X
यह पहली बार नहीं है जब जर्मनी में क्रिसमस मार्केट में इस तरह की घटनाएं हुई हैं।
आठ साल पहले, बर्लिन में एक ऐसी ही घटना में 12 लोग मारे गए थे, जिसे अंजाम देने वाला व्यक्ति अनिस आमिर का संबंध इस्लामिक स्टेट से था।
देश
PM Modi felicitates new BJP President at Party HQ in Delhi
देश
रंगरेलियां मनाने वाले कर्नाटक के डीजीपी को सरकार ने किया सस्पेंड, सीएम में और कडी कार्रवाई के दिए निर्देश
बंगलुरु। करंट क्राइम। कर्नाटक के डीजीपी को एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड गया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर सरकार ने डीजीपी को सस्पेंड कर दिया।
हालांकि डीजीपी रामचंद्र राव ने आरोपों को पूरी तरह झूठा और वीडियो को फर्जी बताया। सीनियर आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव कर्नाटक में सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट के डीजीपी के पद पर तैनात थे।
सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें कथित रूप से रामचंद्र राव को अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया था। वीडियो सामने आते ही प्रशासन और राजनीति में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत राव को निलंबित करने का फैसला लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद राव ने कर्नाटक के गृह मंत्री से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। सरकार ने संकेत दिए हैं कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी।
विवाद को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
आईपीएस रामचंद्र राव वो ही अधिकारी हैं जिनकी बेटी और एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाटक के सबसे बड़े गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तारी हुई थी।
देश
नितिन नबीन ने किया भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, अमित शाह, राजनाथ और नड्डा समेत कई नेता बने प्रस्ताव
नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के प्रस्तावक के रूप में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विभिन्न राज्यों के पार्टी अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बीजेपी अध्यक्ष पद नामांकन के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन बीजेपी कार्यालय नहीं जाएंगे,उनकी ओर से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता नामांकन का प्रस्ताव पार्टी निर्वाचन अधिकारी को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यालय में सौंपें। इन नेताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेता शामिल हैं। बीजेपी निर्वाचन अधिकारी को दिए जाने वाले इन प्रस्तावों में पहला जो प्रस्ताव होगा उसमें पीएम के साइन होंगे। दोपहर बाद नितिन नबीन बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों से अपने आवास पर मुलाकात करेंगे।
-
राशिफल24 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
उत्तर प्रदेश20 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoयूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बनाई पाटी की सेना, नाम रखा RSS, डंडे देकर दिलाई ट्रेनिंग
-
Entertainment22 hours agoटी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ अफेयर को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस नोरा फतेही
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी, योगी सरकार पर लगाए आरोप, अखिलेश ने की जांच की मांग
-
Sports22 hours agoICC की बांग्लादेश बोर्ड को दो टूक, भारत में ही खेलना होगा, नहीं तो टीमों को मिलेगा वॉकओवर
-
Uncategorized20 hours agoसमलैंगिक संबंधों में बाधा बने पति की सुपारी देकर कराई हत्या, पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार
