Connect with us

उत्तर प्रदेश

कुछ ही देर में पहुंचेगा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे पहुंचेगा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल

Published

on

नई दिल्ली। करंट क्राइम। कुछ ही देर बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई इंदिरा गांधी हवाई अडडे पहुंचेगा। हवाई अडडे पर उतरते ही एनआईए उसे अपनी कस्टडी में लेगा। अनमोल विश्नोई के आने के कारण हवाई अडडे पर सुरक्षा कडी कर दी गई है। अनमोल पर हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं और वह लंबे समय से फरार था। एनआईए उससे लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के बारे में पूछताछ करेगी।
अनमोल पर एनसीपी नेता बाबा सिददीकी की हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप है।
सूत्रों का कहना है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के ज्यादातर गुर्गों के पकड़े जाने के बाद उसका नेटवर्क कमजोर होता जा रहा है। वहीं विरोधी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दुबई, कनाडा और अमेरिका में इनके अधिक शूटर सक्रिय माने जाते हैं।
कुछ समय पहले दुबई में पहली बार इन दोनों गैंगों के बीच गैंगवॉर देखने को मिला था, जहां गोदारा गिरोह ने लारेंस के एक सक्रिय शूटर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके गले की तस्वीर शेयर कर गोदारा ने जिम्मेदारी भी ली थी और लारेंस गिरोह को खुली धमकी दी थी।
प्रतिद्वंद्वी गैंगों से खतरे के कारण उसे अपनी जान पर मंडरा रहे डर का एहसास होने लगा था। इसी वजह से अनमोल ने अमेरिका में ही एजेंसियों के सामने सरेंडर करना बेहतर समझा, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाने में कामयाब हो गईं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

मानवता हुई शर्मसार, मां का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने पहुंचा 8 साल का मासूम

Published

on

By


एटा। करंट क्राइम। एटा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अपनों की बेरुखी के बीच एक आठ साल का बच्चा अपनी मां के शव के साथ अकेला खड़ा रहा। पिता को पहले ही खो चुके इस मासूम को कंधे के लिए चार लोग तक नसीब नहीं हुए। जिसके बाद वह खुद मां का शव लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा।
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला धीरज गांव का आठ साल का एक मासूम अपनी मां नीलम का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने जिला मुख्यालय पहुंचा।
दरअसल, एक साल पहले पिता की एचआईवी से मौत होने पर रिश्तेदारों और पडोसियों ने परिवार से दूरी बना ली थी। बच्चे के पास कोई सहारा नहीं बचा है। पुलिस ने अंतिम संस्कार और मदद का जिम्मा लिया।
इस घटना ने समाज के क्रूर चेहरे को उजागर किया है। मासूम के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी और मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। बच्चे ने अकेले ही फर्रुखाबाद, कानपुर और दिल्ली तक मां का इलाज कराया। पिछले आठ दिनों से वह मेडिकल कॉलेज में दिन-रात सेवा कर रहा था। मां की मौत के बाद जब कोई रिश्तेदार कंधा देने नहीं आया, तो यह छोटा सा बच्चा समाज की बेरुखी के बीच अकेला डटा रहा।
बच्चे का कहना है कि चाचा और अन्य रिश्तेदारों की नजर उसकी जायदाद पर है, लेकिन बीमारी के दौरान किसी ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया।

Continue Reading

Uncategorized

बेटी के जन्म लेने की खुशी में 13 स्कॉर्पियो का काफिला लेकर घर पहुंचा परिवार, ढोल नगाडे भी साथ थे

Published

on

By

हमीरपुर। करंट क्राइम। जिले में बेटी के जन्म पर एक परिवार ने 13 स्कॉर्पियो का काफिला निकाला। हाईवे पर आगे गुब्बारों से सजी गाड़ियां चल रही थीं। पीछे बैंड-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़े बज रहे थे। लोग नाचते-गाते घर तक पहुंचे। घर पहुंचते ही परिवार की महिलाओं ने बच्ची का बैंड बाजों के साथ ग्रैंड वेलकम किया। बच्ची का जन्म मंगलवार को हुआ। परिवार में एक पीढ़ी के बाद बेटी का जन्म हुआ है। पूरे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है। मामला मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर का है।
मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर में अंजुम परवेज उर्फ राजू के परिवार में लंबे समय बाद बच्ची का जन्म हुआ है। ये खबर जैसे ही डॉक्टरों ने राजू के परिवार को दी, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
एक गाड़ी में राजू और उनकी पत्नी निखत बच्ची को लेकर बैठीं, जबकि बाकी गाड़ियों में परिवार और रिश्तेदार थे। गाड़ियों का काफिला घर पहुंचा, तो इस खुशी के मौके पर मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए।

2 दिन पहले बच्ची का जन्म हुआ राजू की पत्नी निखत फातिमा को 2 दिन पहले मंगलवार को घर से एक किमी दूर अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया। परिवार बेटी होने की प्रार्थना कर रहा था। उसी रात निखत ने बेटी को जन्म दिया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

2014 से पहले खिलाड़ी पलायन करते थे, आज गांव-गांव तक खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैंः योगी

Published

on

By

लखनउ। करंट क्राइम। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर युनिवर्सिटी परिसर में अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले खिलाड़ी सीएम से मिले और फिर योगी ने बास्केटबॉल को उछाल कर 2 बार बास्केट में डालने का प्रयास भी किया। हालांकि वह गोल करने में तो सफल नहीं हो पाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि साल 2014 से पहले खिलाड़ी या तो पलायन करते थे या हताश होकर बैठ जाते थे। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि खेल के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत जरूरी है। ये तभी प्राप्त हो सकता है जब कोई भी नियम और संयम के साथ रहेगा। उन्होंने कहा जब शरीर स्वस्थ होगा तो जीवन के सभी साधन प्राप्त होंगे।
महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट 19 जनवरी तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 14 राज्यों की कुल 31 टीमों को हिस्सा लेना था लेकिन 27 टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हुई।

Continue Reading
Advertisement

Trending