ग़ाजियाबाद
मोबाइल टावरों से चोरी करने वाला गैंग पकड़ा | गाजियाबाद पुलिस ने 7 करोड़ रुपए के उपकरण बरामद किए, सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले जाते – गाज़ियाबाद समाचार
क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए पांच चोर।
क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच अनुभवी चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य के महंगे उपकरण बरामद किए गए हैं। यह गिरोह एनसीआर में मोबाइल टावरों को निशाना बनाता था।
.
क्राइम ब्रांच और वेव सिटी पुलिस ने दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और असम में एयरटेल और जियो कंपनियों के मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट, बेसबैंड यूनिट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराने का काम किया।
कबाड़ी के काम के जरिए करोड़ों की चोरी
अपर पुलिस उपायुक्त (क्राइम) सच्चिदानंद ने बताया कि इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान की टीम ने यह गिरफ्तारी की। पकड़े गए शातिर शाहरुख मलिक ने बताया कि उसने बीए की पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई छोड़ने के बाद उसने कुछ समय बिरयानी की दुकान खोली, और फिर 2021 से अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम करने लगा। उसका भाई नईम भी कबाड़ी के काम में लगा हुआ था।
नईम जावेद मीरापुरिया के संपर्क में आया और मोबाइल टावरों से चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीद-फरोख्त में शामिल हो गया। नईम के साथ शाहरुख भी इस काम में शामिल हो गया। करीब 8 महीने पहले नईम आरआरयू की चोरी के मामले में गाजियाबाद से जेल चला गया था। नईम की गिरफ्तारी पर उस समय 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। नईम की जेल जाने के बाद, शाहरुख ने नईम का काम संभाल लिया और अपने चचेरे भाई फईम के साथ मिलकर कार्य करने लगा।
वसीम भी कबाड़ी का काम करता था
वसीम मलिक से पूछताछ में पता चला कि उसने कक्षा 2 तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह अपने पिता के साथ रांची चला गया, जहां वे कबाड़ का काम करते थे। करीब 8 से 10 साल काम करने के बाद वह वापस मेरठ आया और गाजियाबाद, मेरठ में कबाड़ी का काम करने लगा। इसी दौरान वसीम की मुलाकात जावेद मीरापुर से हुई, जिसने उसे आरआरयू के काम के बारे में बताया। अधिक लाभ के लालच में आकर वसीम ने मोबाइल टावरों से चोरी का सामान शाहरुख और उसके भाई नईम को देना शुरू कर दिया। पकड़े गए अनस ने भी दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। साहिल पहले सरिया बांधने का काम करता था।
दिन में करते थे रेकी
पुलिस ने बताया कि ये लोग दिन के समय कबाड़ी की फेरी करते और जिस मोबाइल टावर से चोरी करनी होती थी, उसे दिन में ही पहचान लेते थे। घटना स्थल पर जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम शाहरुख, वसीम और गोल्डी उर्फ फरहान करते हैं। रात में ये लोग पहचान किए गए टावर पर पहुंच जाते और उनके दो-तीन साथी मोबाइल टावर पर चढ़कर औजारों की मदद से रेडियो रिसीवर यूनिट, बैटरी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। यदि वहां कैमरे लगे होते, तो उन्हें तोड़ देते थे। इसके बाद इस सामान को बेचकर पैसे बांट लेते थे।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
-
World10 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद9 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
दिल्ली9 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
देश10 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
देश9 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
Entertainment9 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
ग्रेटर नोएडा6 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
स्पोर्ट्स9 hours agoगौतम गंभीर के बाद अब विराट कोहली भी पहुंचे महाकाल के दरबार में, सुबह सुबह किया दर्शन
