Uncategorized
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, अखिलेश आजतक पीडीए की परिभाषा नहीं बता पाए, भाजपा पर भी जमकर किया वार
मऊ। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर भाजपा के खिलाफ जमकर उगले। यहां प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पहली बार मोदी का जवाब देने वाला देश को मिला। राहुल गांधी सही सवाल पूछ रहे हैं। भाजपा वाले वोट चोरी करते है। संविधान स्वाभिमान जनयात्रा के तहत यहां पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का कोई धर्म नहीं है। भाजपा “सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, भाईचारे का कत्ल करने और संविधान विरोधी काम करने के अलावा कुछ नहीं करती“।
अखिलेश यादव के पीडीए संबंधी बयान पर मौर्य ने पलटवार किया। मौर्य ने कहा कि अखिलेश खुद ’पीडीए’ की स्पष्ट परिभाषा आज तक प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं और वे भ्रमित हैं। जो व्यक्ति ’पी’ का अर्थ कभी पिछड़ा तो कभी पंडित, ’डी’ का अर्थ कभी दलित तो कभी डिंपल यादव, और ’ए’ का अर्थ कभी अगड़ा, कभी आधी आबादी तो कभी अल्पसंख्यक बताता हो, वह ’पीडीए’ की क्या बात करेगा।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अकभी अल्पसंख्यक बताता हो, वह ’पीडीए’ की क्या बात करेगा।पकभी अल्पसंख्यक बताता हो, वह ’पीडीए’ की क्या बात करेगा।नी नीतियों से हटकर काम कर रही है।
Uncategorized
तिरूअनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पार्टी ने 100 में से 50 सीटें जीती
तिरूअनंतपुरम। करंट क्राइम। बीजेपी ने साउथ में अपनी मौजूदगी को और अधिक मजबूत किया है। पार्टी ने केरल में हुए नगर निकाय चुनाव में तिरुवनंतपुरम में ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
तिरुवनंतपुरम न सिर्फ केरल की प्रशासनिक राजधानी है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम क्षेत्र माना जाता है। इसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके हैं। राजधानी में यह सत्ता परिवर्तन वाम मोर्चे के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत विधानसभा चुनावों में 2-3 सीटें जीतने से कहीं ज्यादा असरदार है। नगर निगम जैसे बड़े शहरी निकाय में सत्ता हासिल करना यह संकेत देता है कि शहरी मतदाता पारंपरिक राजनीतिक ध्रुवीकरण से हटकर विकल्प तलाश रहा है। यह बदलाव खास तौर पर उस राज्य में महत्वपूर्ण है, जहां अब तक मुकाबला मुख्य रूप से वामपंथी पार्टी और कांग्रेस के बीच ही सीमित रहा है।
स्थानीय चुनावी रुझानों से साफ है कि शहरी इलाकों में वामपंथी दलों के खिलाफ नाराजगी उभरी है। प्रशासन, शहरी बुनियादी ढांचे, पारदर्शिता और स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं का असंतोष नगर निगम चुनावों में खुलकर सामने आया।
बीजेपी ने इस जीत को ऐतिहासिक और निर्णायक जनादेश बताया हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह परिणाम केरल में बीजेपी के बढ़ते संगठनात्मक आधार और जनता के बदलते मूड का प्रमाण है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इसे केरल में बीजेपी के लिए भविष्य की राजनीति का मजबूत आधार माना जा रहा है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
Uncategorized
मंगलवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 9 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग बन रहे हैं। ग्रह स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, देवगुरु बृहस्पति मिथन राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, चंद्र ग्रह कर्क राशि में और सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रह स्थिति के अनुसार आपके लिए 9 दिसंबर 2026, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा आइए जानते है।
मेष-कम बोलें अच्छा बोलें। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।
वृषभ-समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
मिथुन-आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
कर्क-दिन की शुरुवात में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
सिंह-आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्ग जनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कन्या-व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है।राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
तुला-अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंभ होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।
वृश्चिक-अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
धनु-आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।
मकर-न चाहते हुये भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें. तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।
कुंभ-आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचे।माता के स्वास्थ में कमी आएगी।
मीन-बोलने से पहले सोचे. आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें. लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के चलते तनाव संभव है। बिजली के उपकरण खरीदने में धन खर्च होगा।
Uncategorized
रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा भारत, दोनों देशों के बीच 19 समझौतों पर हस्ताक्षर
नई दिल्ली। करंट क्राइम। रूस भारत को कच्चे तेल का निर्यात जारी रखेगा। भारत के साथ वाणिज्यिक समझौते में रूस ने कहा कि वह भारत को कच्चा तेल, नैचुरल गैस, रिफाइनिंग पेट्रोकेमिकल और न्यूक्लियर क्षेत्र में सप्लाई जारी रखेगा। पश्चिमी देशों के तमाम दबाव के बावजूद एनर्जी सेक्टर में भारत और रूस के बीच पहले से भी अधिक सहयोग दिख सकता है और भारत, रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रख सकता हैं। दोनों देशों के बीच कुल 19 समझौते हुए। दोनों देशों के बीच दूसरा बड़ा ऐलान सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुआ है। भारत में अभी ज्यादातर जगहों पर कोयले से बिजली बनाई जाती है लेकिन अब छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर प्लांट्स भी लगाना चाहते हैं।
इस तकनीक में पूरी दुनिया में रूस को सबसे आगे माना जाता है और अब जब रूस हमें इस क्षेत्र में और सहयोग देगा तो भारत का वो लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिसके तहत हम साल 2047 तक छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर्स से 100 गीगावाट बिजली बनाना चाहते हैं जबकि अभी हम इससे आठ गीगावाट बिजली ही बना पा रहे हैं।
भारत और रूस के बीच तीसरा बड़ा ऐलान ये हुआ है कि दोनों देश आपसी व्यापार को 100 अरब डॉलर यानी 9 लाख करोड़ रुपये तक लेकर जाएंगे। अभी दोनों देशों के बीच एक साल में 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का सालाना व्यापार होता है, जिनमें भारत का घाटा बहुत ज्यादा है। भारत, रूस से 5 लाख 39 हजार करोड़ रुपये का सामान खरीदते हैं जबकि उसे सिर्फ 41 हजार करोड़ रुपये का सामान बेचते हैं।
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Sports9 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
Sports10 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
Uncategorized2 hours agoतिरूअनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पार्टी ने 100 में से 50 सीटें जीती
-
World9 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports6 hours agoक्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
