ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में कोहरे के साथ जहरीली हवा: लोनी और इंदिरापुरम सबसे अधिक प्रदूषित, 25 दिसंबर से एनसीआर में कड़ाके की सर्दी – गाजियाबाद समाचार

गाजियाबाद में आज सुबह कोहरा छाया हुआ है।
गाजियाबाद में आज भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) घटकर 296 पर आ गया है। इंदिरापुरम क्षेत्र, जो दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित है, का AQI 346 तक पहुँच गया है। हवा में सुधार की कोई संभावना नहीं दिख रही है। सुबह का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन में यह 23 डिग्री पर पहुँच गया।
.
कक्षा 5 तक के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं
जिला प्रशासन ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कक्षा 5 तक के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं का आदेश पांच दिन पहले जारी किया था। इससे छोटे बच्चों को राहत मिली है, क्योंकि उन्हें स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं है। जहरीली हवा से अभी भी निजात नहीं मिल रही है। डीआईओएस ने पत्र लिखकर सभी स्कूलों और कॉलेजों को निर्देशित किया है कि उन्हें ग्रेप 4 के अनुसार संचालित करना है।
लोनी और इंदिरापुरम सबसे अधिक प्रदूषित
गाजियाबाद का इंदिरापुरम क्षेत्र दिल्ली के बाद देश में सबसे अधिक प्रदूषित है। आज सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, लोनी का AQI 313 और इंदिरापुरम का AQI 348 तक पहुँच गया है। आज शुक्रवार सुबह भी वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में भी प्रदूषण बढ़ा है। गाजियाबाद में दीपावली के बाद से पिछले 15 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। आज दिल्ली का AQI 388 रहा।
हल्की धुंध और कोहरे जैसी मौसम की स्थिति
आज रविवार को तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहा। हवा की स्थिति भी साफ नहीं है। लोग लगातार प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद और आसपास के शहरों में आज भी हवा की गुणवत्ता खराब है। सुबह से ही धुंध छाई हुई है, जबकि दिन में भी धूप की तीव्रता कम रहेगी।
25 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी की संभावना
आज हवा की गति भी कम है, जिससे ठिठुरन जैसी स्थिति बनी हुई है। आधी रात 12 बजे से सुबह 7 बजे के बीच तापमान बेहद कम रहता है। आज भी दिन में धुंध जैसी मौसम की स्थिति जारी रहेगी। हवा की गति 6 किमी प्रति घंटे है। दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर से गाजियाबाद और एनसीआर में कड़ाके की सर्दी शुरू होगी।
NCR में शुक्रवार रात तक AQI
शहर | AQI |
दिल्ली | 388 |
ग्रेटर नोएडा | 258 |
गाजियाबाद | 298 |
मेरठ | 212 |
नोएडा | 260 |
ग़ाजियाबाद
हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित होगा, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : शहर विधायक संजीव शर्मा

विधायक के पत्र का हुआ खास असर, जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिए निर्देश
गाजियाबाद। विधायक संजीव शर्मा के प्रयासों से शहर की बहुत बड़ी समस्या का समाधान होने जा रहा है। हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित होगा जिससे लाखों को फायदा होगा। विधायक संजीव शर्मा द्वारा लिखे गए पत्र के बाद उत्तर प्रदेश के जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने के निर्देश दिए हैं। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। विधायक संजीव शर्मा ने 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति व बाढ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर बताया था कि हिंडन नदी पर करहेड़ा पुल से हिंडन बैराज रेलवे लाइन तक दोनों तरफ लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट तर्ज पर रिवर फ्रंट विकसित किए जाने से लाखों लोगों को फायदा होगा। इसके लिए केंद्र सरकार 70 प्रतिशत तक धनराशि व्यव करने की मंजूरी दे रही है। इस सम्बंध में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व सिंचाई विभाग के बीच पत्रावलि भी की जा चुकी है, मगर कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित किया जाना अनिवार्य है। विधायक संजीव शर्मा द्वारा लिखे गए पत्र के बाद उत्तर प्रदेश के जल शक्ति व बाढ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को हिंडन नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए कार्रवाई हेतु निर्देशित किया हैं।
ग़ाजियाबाद
कांग्रेस ने दे दिया अपने सभी नेताओं को ये संदेश ,सोशल मीडिया पर किया कमेंट तो गंभीर कार्रवाई करनी होगी फेस

गाजियाबाद । आजकल सोशल मीडिया को अभिव्यक्ति का सबसे शसक्त साधन माना जाता है, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर कमेंट वार शुरू हो जाती है और सीमाएं पार हो जाती हैं। कांग्रेन ने अपने कार्यकतार्ओं को ये संदेश दे दिया है कि सोशल मीडिया पर अनुशासन सबसे जरूरी है। पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रभारी राजबहादुर ने एक पत्र ने जारी किया और इस पत्र में उन्होंने शहर और जिले के अध्यक्षों को बता दिया कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर कमेंट किये तो फिर वो अनुशासन वाली कार्यवाही फेस करने के लिये तैयार रहें। पत्र में उन्होंने लिखा कि पार्टी में अनुशासन अति महत्वपूर्ण है। ऐसा संज्ञान में आया है कि विभिन्न जनपदों में बहुत से कार्यकर्ता सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफार्म पर वरिष्ठ नेताओं और पार्टी विचारधारा के विपरीत टिप्पणियां करते हैं। यह नितांत आपत्तिजनक है और घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है।
उन्होंने अपने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हवाला दिया और कहा कि उनका ये मानना है कि अगर किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी तरह की शिकायत अथवा असंतोष है तो वह अपने संबंधित जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से मिलकर लिखित अथवा मौखिक रूप से शिकायत कर इसका निराकरण करा सकते हैं। जनपद स्तर पर यदि उसका समाधान नहीं हो पता है तो वह प्रदेश कार्यालय में आकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिल सकते हैं। पत्र में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को कहा गया है कि वह ऐसे अनुशासनहीन कामों को गंभीरता से लें। यदि फेसबुक अथवा किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई कांग्रेसी अनर्गल पोस्ट डालता है तो यह अक्षम्य है और तत्काल उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अध्यक्षों को बता दिया है कि वो इन निदेर्शों का कठोरता के साथ अनुपालन कराएं।
ग़ाजियाबाद
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में 30 मई तक जारी रहेगी धारा-163
ईद-उल-जुहा और अन्य आयोजनों को लेकर लिया गया फैसला
गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में 30 मई तक के लिए निषेधज्ञा लगा दी गई है। 30 मई की मध्यरात्रि तक पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 को लागू कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी द्वारा ईद उल जुहा का त्योहार अन्य धार्मिक, सांस्कृतिक समारोह आयोजन विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लगाई गई है। जिसके तहत गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में किसी भी तरीके के हथियार, जुलूस में शामिल बिना अनुमति के रैली नहीं होगी। वहीं सम्मेलन करने को लेकर प्रतिबंध रहेगा। वहीं कोई भी व्यक्ति अपने साथ शास्त्र, विस्फोटक पदार्थ, जलनशील पदार्थ, किसी प्रकार का हथियार, कांच की बोतले, सोड़ा बॉटल, पेट्रोल बोतल में आदि लेकर नहीं चलेगा। वहीं होटल, धर्मशाला में बिना पहचान पत्र के किसी को रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं सोशल मीडिया और किसी भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कोई भी ऐसी सामग्री प्रसारित नहीं की जाएगी, जिससे जनभावनाएं आहत हों। वहीं एनजीटी के नियमों का पालन करते हुए डीजे और अन्य ध्वनि उपकरण बजाए जाएंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास भी पूरी सतर्कता एवं किसी भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टफोन स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। वहीं किसी भी कार्यक्रम एवं आयोजन के माध्यम से जाम एवं सड़क को बंद नहीं किया जाएगा। साथ ही एयर बैलून और ड्रोन को लेकर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
कानून व्यवस्था की स्थिति रहेगी मजबूत : एडिशनल सीपी
करंट क्राइम : एडिशनल सीपी अपराध एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने कहा है कि पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में 30 मई की मध्यरात्रि तक धारा-163 जारी रहेगी। इस दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए सभी उपाय अपनाए जाएंगे। वहीं मेट्रो स्टेशन से लेकर हिंडन एयर पोर्ट और प्रमुख और इलाकों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही किसी भी तरीके के बड़े आयोजनों को बिना अनुमति के नहीं होने दिया जाएगा।
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से आग का गोला बने ट्रक , धूं धूं करके जले, फायर ब्…
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
जमीनी विवाद सुलझाने गये दो पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने ही हो गया जुतम पैजा…
-
साहिबाबाद23 hours ago
कौशांबी में आॅपरेशन सिंदूर के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
-
Ghaziabad Colleges23 hours ago
जेएमएसआईटी में ‘बैटल आॅफ कारगिल – बैटल आॅफ माइंड’ क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
-
Entertainment24 hours ago
Trending Video: गृह प्रवेश | Manohar Kahaniyaan | Savdhaan Crime Se #crimeworld
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
यूपी के जौनपुर में शराब के ठेके से चोर ने ना ताला तोडा ना दीवार तोड़ी,जुगाड़ के …
-
ग़ाजियाबाद24 hours ago
आप याद बहुत आएंगे… : एडीएम सिटी गंभीर सिंह का आजमगढ़ के लिए हुआ ट्रांसफर : अजय गुप्ता
-
ग़ाजियाबाद24 hours ago
हाउस टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में आरडब्ल्यूए का ‘हल्ला बोल’